पढ़ें नए दौर के हिन्दी लेखकों की वो किताबें जो दिल छू लेंगी

हिन्दी साहित्य में कुछ खास पढ़ने की ललक है तो नए दौर के लेखकों द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़ें जिनकी कहानियां अपनी-सी लगेंगी।

ए दौर के हिन्दी लेखकों की किताबें
ए दौर के हिन्दी लेखकों की किताबें

जब बात आती है नए दौर के लेखकों की तो उनमें दिव्य प्रकाश दुबे, मानव कौल, गीतांजलि श्री, सत्य व्यास और कुमार विश्वास जैसे लोकप्रिय लेखक के नाम सामने आते हैं। ये अपनी लेखन के जरिए न सिर्फ युवाओं के दिलों तक पहुंच रहे हैं बल्कि पढ़ने वाले को एक कड़ी तक बांधें भी रखते हैं। इनके द्वारा लिखी गई कहानियां सिर्फ काल्पनिक नहीं होती बल्कि उनमें समाज, रिश्तों, संघर्षों और सपनों की सच्चाई भी दिखाई देती है। 

हमने नए दौर के लेखकों की किताबें पढ़ने की सलाह क्यों दी?

आपको बता दें, जो न्यू एज हिंदी राइटर्स हैं उनके द्वारा लिखी गई किताबों की भाषा काफी सरल होती है जिसको पाठक आराम से पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं। कठिन शब्द नहीं होने की वजह से आज की युवा पीढ़ी भी इन किताबों को आराम से पढ़ सकती है और महसूस कर सकती है। चाहे प्रेम कहानी हो, सामाजिक मुद्दे हों या आत्मविकास की बातें, हर विषय का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • October Junction

    नए जमाने के लेखक की बात हो तो भला दिव्य प्रकाश दुबे का नाम कैसे भूला जा सकता है। उनकी हर एक किताब काफी मजेदार और रोचक मानी गई है। उन्हीं में से एक है यह किताब October Junction जो एक संवेदनशील और भावनात्मक उपन्यास है। यह कहानी प्रेम, यादों और अधूरे रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। आपको बता दें, यह उपन्यास का माहौल युवा दिलों की उलझनों और भावनात्मक टूटन को बहुत सादगी से दिखाता है। इसमें शहर, अकेलापन और बीते हुए प्यार की कसक साफ महसूस होगी। लेखक की भाषा सरल जोकि हिन्दी में लिखी हुई है और आधुनिक और दिल को छू लेने वाली है और यह किताब 150 पन्ने में लिखी गई है।

    01
  • Maai

    167 पन्ने की यह किताब हिन्दी भाषा में लिखी गई है जो मां-बेटी के रिश्तों को काफी सहज अंदाज में बताती है। Maai नामक इस किताब में लेखिका गीतांजलि श्री ने नारीवादी दृष्टिकोण से पारंपरिक सांस्कृतिक मानदंडों पर सवाल उठाते हुए भारतीय मध्यमवर्गीय परिवार की तीन पीढ़ियों के माध्यम से पितृसत्ता, रिश्तों और एक औरत यानि मां जिसको यहां माई कहा गया है, के बारे में बताया है। यह लेखिका का पहला उपन्यास है और यह काफी मार्मिक रचना मानी जाती है। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Chaurasi / 84 - Hindi

    यह हिन्दी उपन्यास है जो छात्र जीवन, दोस्ती, प्रेम और समाज की जटिल परिस्थितियों को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है। लेखक Satya Vyas ने कहानी को सरल और भावनात्मक भाषा में लिखा है, जिससे पाठक खुद को पात्रों के साथ जुड़ा हुआ महसूस करता है। यह उपन्यास केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह युवाओं के संघर्ष, सपनों और उस दौर की राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों को भी उजागर करता है। कहानी में बनारस का वातावरण, कॉलेज जीवन और मानवीय रिश्तों की गहराई पाठकों को अंत तक बांधे रखती है। चौरासी नामक यह किताब सहज भाषा में लिखी गई है जिससे पुस्तक पढ़ते समय ऐसा लग सकता है मानो हम स्वयं उन घटनाओं का हिस्सा हों।

    03
  • Phir Meri Yaad

    आधुनिक जमाने के लेखक, कुमार विश्वास द्वारा लिखी गई यह किताब फिर मेरी याद एक बेहद भावनात्मक और संवेदनशील काव्य पुस्तक है। इसमें आपको 176 पन्ने मिल जाएगी और यह किताब 12 साल से उम्र के ऊपर के लोगों को पढ़ने के लिए बताया गया है। इस किताब में प्रेम, बिछड़न, यादें और जीवन के गहरे अनुभवों को कवि ने बहुत ही सरल लेकिन असरदार शब्दों में व्यक्त किया है। इसमें मौजूद हर कविता दिल को छू जाएगी और पाठक को अपने अंदर झांकने पर मजबूर करती है। इस किताब के जरिए आपको प्यार के खूबसूरत एहसास से लेकर बिछड़ने के दर्द तक को महसूस करने का मौका मिलेगा। 


    04
  • Nastik Ki Prarthana

    नए जमाने के लेखक मानव कौल के द्वारा लिखी गई यह किताब नास्तिक की प्रार्थना एक संवेदनशील और गहरी सोच से भरी किताब है। इसमें लेखक जीवन, अकेलेपन, रिश्तों और इंसान की अंदरूनी उलझनों को सरल लेकिन प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। मानव कौल ने आम इंसान की भावनाओं और समाज की सच्चाइयों को बेहद मानवीय अंदाज में लिखा है। किताब की भाषा सहज, भावुक और दिल को छू लेने वाली है, जो पाठकों को अंत तक बांधे रखेगी।

    हाउस ऑफ बुक्स पर पढ़ें इस प्रकार की अन्य किताब के बारे में।

    05

इन्हें भी पढ़ें - 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • न्यू एज हिन्दी राइटर्स किसे कहा जाता है?
    न्यू एज हिंदी राइटर्स उन नए हिन्दी लेखकों को कहा जाता है जो आधुनिक सोच, नए विषयों और आसान भाषा के जरिए पाठकों से जुड़ सकते हैं और जिन्होंने 21वीं सदी में अपनी पहचान बनाई है।
  • नए हिन्दी लेखकों की किताबें क्यों पढ़नी चाहिए?
    इन किताबों में आज के समाज, रिश्तों, करियर और युवाओं की सोच को बेहद सरल और दिलचस्प तरीके से दिखाया जाता है।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य में कौन सी शैलियां लोकप्रिय हैं?
    आधुनिक हिन्दी साहित्य में सामाजिक यथार्थवाद, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, प्रेम कहानियां, ऐतिहासिक फिक्शन और युवा केंद्रित विषयों पर आधारित लेखन शैलियां काफी लोकप्रिय हैं।

Loading...

Loading...