पढ़ें 5 बेहतरीन Poem Books, जो देंगी आपके दिल को सुकून!

आप भी कविता प्रेमी है और काफी दिनों से अपने लिए एक बेहतरीन कविता की किताब ढूंढ रहे हैं तो यहां 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपने पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

कविता की किताबें देखें
कविता की किताबें देखें

कविता सिर्फ शब्दों का खेल नहीं होती, बल्कि यह भावनाओं, अनुभवों और जीवन की गहराइयों को छूने का माध्यम भी मानी जाती है। एक अच्छी कविता हमें सोचने पर मजबूर कर सकती है, सुकून दे सकती है और कभी-कभी हमारे मन की अनकही बातों को आवाज भी दे सकती है। अगर आप कविता पढ़ने का शौक रखते हैं या इस दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो यहां दिए गए पांच किताबें आपकी पढ़ने की सूची में शामिल हो सकती हैं। इन किताबों को पढ़ते समय आप पाएंगे कि Poem केवल पढ़ी नहीं जाती, बल्कि महसूस की जाती है। शब्दों के बीच छिपी भावनाएं आपको अपने भीतर झांकने का मौका दे सकती हैं। साथ ही, यह आपको जीवन को नए नजरिए से देखने का अवसर भी दे सकती हैं।

5 बेहतरीन कविता की किताबें देखें यहां - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Rashmirathi : Dinkar Granthmala

    रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखी गई यह किताब एक मशहूर काव्य संग्रह है जिसमें 191 पन्ने मौजूद है और यह किताब आपको हिन्दी भाषा में मिल जाएगी। इसमें महाभारत के महान योद्धा कर्ण के जीवन के संघर्ष के बारे में कविता के जरिए से बताया गया है। Rashmirathi में सूर्य देव के पुत्र के रूप में कर्ण के जन्म से लेकर कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में उनके दुखद अंत तक के बारे में काफी अच्छे तरीके से बताया गया है, जो आपको सामाजिक अन्याय, जन्म-आधारित श्रेष्ठता के खोखलेपन और आत्मसम्मान के बारे में समझने में मदद कर सकती है।

    योरपिक्स पर इस प्रकार के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी मिल सकती है। 


    01
  • Madhushala

    मधुशाला एक काफी मशहूर काव्य रचना है जिसे हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है। बच्चन जी ने इस कृति में सूफीवाद और जीवन के प्रति एक दार्शनिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है, जो बताता है कि हर कोई अपने कर्मों और अनुभवों का नशा पीता है। इस किताब के जरिए कवि ने सारे धर्मों और जाति के बीच के भेदभाव को मिटा कर एकता का भी संदेश दिया है। इस किताब में आपको कुल 80 पन्ने दिए गए हैं और यह किताब हिन्दी भाषा में लिखी हुई है। आपको बता दें, यह किताब आज भी उतनी ही लोकप्रिय मानी जाती है जितनी पहले हुआ करती है और साथ ही, सूफियाना रंगत की 135 रुबाइयों से गूंथी गई इस कविता की हर रुबाई का अंत ‘मधुशाला’ शब्द से होता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Yama (Hindi)

    हिन्दी के सरल भाषा में लिखी गई यह किताब 105 पन्नों की है जिसे महादेवी वर्मा ने लिखा है। Yama लेखिका की एक प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण काव्य-संग्रह मानी जाती है, जिसमें उनके चार प्रमुख छायावादी काव्य संग्रह, नीहार, रश्मि, नीरजा और सांध्यगीत, मौजूद है। आपको बता दें, इस रचना को सन् 1982 में हिन्दी साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस Poetry Book में कविता के माध्यम से आपको प्रेम में जुदाई की पीड़ा, प्रकृति के साथ मानवीय संवेदनाओं का गहरा चित्र आदि देखने को मिल सकता है। इसमें लेखिका के द्वारा बनाए गए चित्र भी आपको देखने को मिल सकते हैं।

    03
  • Do Kadam Aur Sahi

    कविता और शायरी दोनों के शौकीन है तो यह किताब “दो कदम और सही” आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है जिसमें आपको चुनिंदा शायरी और गज़लों का एक संकलन मिल सकता है, जो प्रेम, राजनीति, जीवन के संघर्ष और आशावाद के विषयों को समेटे हुए है। यह किताब हिन्दी में लिखी गई है और इसे राहत इंदौरी की अब तक की सबसे बेहतरीन शायरी का एक संग्रह माना जाता है। साथ ही, यह आपको कठिन पलों में भी उम्मीद ना छोड़ने की हिम्मत दे सकती है।

    04
  • Kuchh Ishq Kiya Kuchh Kaam Kiya

    पीयूष मिश्रा द्वारा लिखी गई यह किताब “कुछ इश्क किया कुछ काम किया” आपको हिन्दी के आसान भाषा में लिखी हुई मिल जाएगी और इसमें कुल 147 पन्ने दिए गए हैं। इस किताब में लेखक की कविताएं और गाने भी शामिल हैं, जो उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाने में मदद कर सकते हैं। ये पुस्तक प्रेम और काम के बीच के संघर्ष को बहुत ही भावपूर्ण तरीके से पेश कर सकती है। इसमें कुल 50 रचनाएं शामिल है जो कभी आपको हंसाने का काम कर सकती है तो कभी आपके दिल को छू सकती है।  

    हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य किताबों के बारे में जान सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कविता की किताबें पढ़ने से क्या फायदा होता है?
    कविता पढ़ने से भाषा की समझ बेहतर हो सकती है, भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता बढ़ सकती है और मन को सुकून मिल सकता है। यह सोचने का नजरिया भी बदल सकती है।
  • क्या शुरुआती पाठकों के लिए भी ये किताबें उपयुक्त हैं?
    आमतौर पर, इनमें से कई किताबें सरल भाषा में लिखी गई हैं, जैसे मधुशाला और साए में धूप, जो नए पाठकों के लिए भी समझना आसान हो सकता है।
  • कविता पढ़ने की सही शुरुआत कैसे करें?
    शुरुआत छोटी और सरल कविताओं से किया जा सकता है। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़कर और कविता को महसूस करने की कोशिश करके भी आप इसकी अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

Loading...

Loading...