Independence Day 2026: आज़ादी की कहानियां सुनाती ये 5 किताबें जरूर पढ़ें!

Independence Day 2026 सिर्फ तिरंगा फहराने और देशभक्ति के गीत सुनने का दिन नहीं है। यह हमें उन अनगिनत लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी वजह से भारत को आजादी मिली। अगर आप स्वतंत्रता संग्राम को थोड़ा करीब से समझना चाहते हैं, तो यहां बताई गई 5 किताबों को अपनी रीडिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

 Independence Day 2026 पर पढ़ें आजादी के संघर्षों की कहानी
Independence Day 2026 पर पढ़ें आजादी के संघर्षों की कहानी

Independence Day 2026 यानी 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उस लंबे संघर्ष की याद दिलाता है, जिसमें हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन, सपनों और सुख-सुविधाओं की परवाह किए बिना देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। अगर आप स्वतंत्रता संग्राम को और आजादी की लड़ाई को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो यहां ऐसी 5 किताबों के बारे में बताया गया है जिनमें आजादी के संघर्षों को बयां किया गया है। इन किताबों के पन्नों में आपको आजादी की लड़ाई के अलग-अलग पहलुओं की झलक मिलेगी और यह भी समझ आएगा कि भारत को स्वतंत्र बनाने का सपना किस तरह एक बड़े जन-आंदोलन में बदला था। 

देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां - 

अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए क्लिक करें योरपिक्स

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bharat Ka Swatantrata Sanghrash

    512 पन्नों की यह किताब “भारत का स्वतंत्रता संघर्ष” हिन्दी भाषा में लिखी गई है जिसे हर कोई आराम से पढ़ सकते हैं। इसे बिपिन चंद्रा, मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, के.एन. पणिक्कर और सुचेता महाजन के द्वारा लिखा गया है। इस किताब के माध्यम से लेखक ने बताया है यह केवल कुछ बड़े नेताओं की कहानी नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि Freedom स्ट्रगल एक जनांदोलन था, जिसमें किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र, और समाज के हर वर्ग ने योगदान दिया था। 2026 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के महत्व को समझने के लिए इस किताब को पढ़ा जा सकता है।

    01
  • Freedom Struggle Made Easy

    विक्रम भवानी सिंह द्वारा लिखित यह किताब खास तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, स्टेट PCS आदि की तैयारी करने वाले छात्रों और इतिहास के सामान्य पाठकों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसमें कुल 492 पन्ने हैं और यह अंग्रेजी के सरल भाषा में लिखी गई है। बता दें, इस किताब में 1885 यानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना से लेकर 1948, महात्मा गांधी की हत्या और आजादी के शुरुआती चरण तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को विस्तार से लेकिन आसान भाषा में बताया गया है जिसे इंडिपेंडेंस डे के दिन पढ़ने के लिए आप चुन सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Bhartiya Krantikari Aandolan Ka Itihas

    हिन्दी के भाषा में लिखी गई यह किताब 452 पन्ने की है जो काफी सरल और आसान भाषा में लिखी गई है। वहीं, इसे 5 साल के ऊपर के सभी बच्चे और वयस्क आसानी से पढ़ सकते हैं। मन्मथनाथ गुप्त द्वारा लिखी गई इस किताब में 1857 की क्रांति का प्रभाव, प्रमुख घटनाक्रम जैसे मुजफ्फरपुर बम कांड आदि को विस्तार से बताया गया है जिसे Independence Day 2026 के दिन पढ़ने और समझने के लिए चुना जा सकता है। इसके अलावा, इस किताब में आपको प्रमुख संगठन और विचारधारा जैसे आजाद हिंद फौज, गदर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन आदि के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

    03
  • India's Struggle for Independence

    आजादी की अनकही गाथा को 2026 के स्वतंत्रता दिवस पर समझना चाहते हैं? तो एक किताब से बढ़िया साथी कोई और नहीं हो सकती। बिपन चंद्र द्वारा लिखी गई यह किताब India's Struggle for Independence: 1857-1947 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 में भारत की आजादी और विभाजन तक के इतिहास का गहराई से विश्लेषण करती है। इसमें केवल तारीखें या घटनाएं नहीं दी गई हैं, बल्कि यह किताब यह भी समझाती है कि आंदोलन क्यों, कैसे और किस विचारधारा के तहत विकसित हुआ। वैसे यह किताब UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी बड़े काम की हो सकती है।

    04
  • World War II and Indias Freedom Struggle

    इस किताब को बहुत ही सरल भाषा, आकर्षक चित्रों और रोचक तथ्यों के साथ तैयार किया गया है ताकि बच्चे भी आराम से इतिहास की जटिल बातों को आसानी से समझ सकें। 32 पन्नों की इस किताब को इंग्लिश भाषा में लिखा गया है जिसे आप Independence Day के अवसर पर बच्चों को उपहार के तौर पर भी दे सकते हैं। इस किताब में मुख्य रूप से द्वितीय विश्व युद्ध और भारत के स्वतंत्रता संग्राम को बताया गया है। इसमें रंगीन फोटो, रेखाचित्र और नक्शों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पढ़ना उबाऊ नहीं लगेगा और हर कोई इसे रोमांच के साथ पढ़ सकता है।

    05

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?
    भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1947 में देश को लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन से पूरी तरह आजादी मिली थी। यह भारत का मुख्य राष्ट्रीय त्योहार है जो पूरे देशभर में मनाया जाता है।
  • स्वतंत्रता दिवस के दिन आजादी के स्ट्रगल पर मौजूद किताबें क्यों पढ़नी चाहिए?
    आजादी के संघर्षों पर लिखी गई किताबें हमें अपने इतिहास, बलिदानों और उन मूल्यों को समझने में मदद करती हैं जिन पर हमारा देश आधारित है।
  • क्या ये किताबें बच्चों के लिए भी उपयुक्त हैं?
    कुछ किताबें बच्चों के लिए सरल भाषा में लिखी गई हैं, जबकि कुछ में गहन ऐतिहासिक विवरण होते हैं जो बड़े पाठकों के लिए अधिक उपयुक्त माने जाते हैं। हालांकि बच्चों के लिए भी कई सारी किताबें आती हैं जिनमें सरल भाषा में चीजें लिखी होती है।
  • इन किताबों के अलावा, और कौन से स्रोत भारत के स्वतंत्रता संग्राम को समझने में मदद कर सकते हैं?
    किताबों के अलावा डॉक्यूमेंट्री, मियूजियम और ऐतिहासिक स्थल भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को गहराई से समझने के लिए बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं।

Loading...

Loading...