Top Searchesअमेजन पर मौजूद 5 बढ़ियाअमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेलयहां देखिए ₹10,000 के अंदरयहां देखिए ₹65,000 के अंदरअमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

प्रीमियम डबल डोर Fridge जिनमें होगी तेजी से कूलिंग और बनी रहेगी बेमिसाल ताज़गी!

प्रीमियम क्वालिटी वाले डबल डोर फ्रिज में न सिर्फ कूलिंग तेज़ी से होती है, बल्कि ये तरह-तरह की चीज़ों को लंबे समय तक ताज़ा भी बनाए रखते हैं। इनमें स्टोरेज के लिए ज़्यादा जगह भी मिल जाती है और कन्वर्टेबल मोड की मदद से तरह-तरह की चीज़ों को सही तापमान पर स्टोर भी किया जा सकता है। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए ये बिजली की भी बचत करते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहते हैं।

तेज कूलिंग और लंबी ताजगी वाले डबल डोर फ्रिज
तेज कूलिंग और लंबी ताजगी वाले डबल डोर फ्रिज

क्या आप अपने घर के लिए एक ऐसे डबल डोर फ्रिज की तलाश में हैं जो न केवल तेजी से कूलिंग करे, बल्कि फल, सब्जियां और अन्य चीजों को लंबे समय तक ताजा भी रखे? ऐसे में प्रीमियम क्वालिटी वाला डबल डोर मॉडल सही पसंद होगा। करीब 300 लीटर से लेकर 450 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल हर चीज को जसल्दी ठंडा करते हुए उन्हें समय से पहले खराब होने से बचाते हैं, जिससे खाने की कम-से-कम बर्बादी होती है। बदलते मौसम का इनके प्रदर्शन पर असर नहीं होता, और तापमान का सही स्तर बना रहता है। वहीं, कन्वर्टेबल मोड, इन्वर्टर कंप्रेसर और मल्टी एयर फ्लो जैसी सुविधाएं इनके प्रदर्शन को दमदार बनाती है। 

डालिए नजर प्रीमियम डबल डोर फ्रिज के 5 विकल्पों पर

सैमसंग, LG, हायर, व्हर्लपूल और Electrolux ब्रांड के पास बढ़िया कूलिंग करने वाले डबल डोर फ्रिज देखने को मिलते हैं। ये तेजी से कूलिंग करते हुए तरह-तरह की ताजगी को लंबे समय तक बनाकर रखते हैं। इनमें से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। 

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियत

Haier 325 L 3 Star Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-333DSA-P)

215 Kilowatt Hours 

14-इन-1 कन्वर्टेबल

Samsung 330 L, 3 Star, Convertible Frost Free Double Door Refrigerator (RT34HG5A23S8HL)

‎210 Kilowatt Hours

AI एनर्जी मोड

LG 251 L, 2 Star, Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)

‎233 Kilowatt Hours

मल्टी एयर-फ्लो सिस्टम

Whirlpool 411L 2 Star Double Door Refrigerator (IF INV CNV 455)

‎248 Kilowatt Hours

जिओलाइट टेक्नोलॉजी

Electrolux 425L 1 Star Double Door Refrigerator (EBE4302C-S)

308 Kilowatt Hours

फ्रेशर एयर फिल्टर

1. Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-333DSA-P)

  • 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड वाला यह डबल डोर फ्रिज हायर ब्रांड का है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
  • 325 लीटर क्षमता वाले इस फ्रिज में फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे की तरफ दिया गया है जिससे सामान निकालने के लिए झुकने की समस्या 90% तक कम होती है।
  • एक्सटर्नल डिस्प्ले LED पैनल की मदद से सारी सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

कूलिंग और ताजगी के मामले में भरोसेमंद क्यों है?

  • यह Haier रेफ्रिजरेटर हर तरह की चीजों को स्टोर करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। चाहे फल-सब्जियां हों, डेयरी प्रोडक्ट्स हों या बचा हुआ खाना, अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड हर चीज को न सिर्फ जल्दी ठंडा करते हैं बल्कि उनकी ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहती है। इस वजह से खाने की कम-से-कम बर्बादी होती है।
  • चाहे गर्मी का मौसम हो या घर पर कोई आयोजन, इसके फ्रीजर में बर्फ सिर्फ 1 घंटे में तैयार हो जाती है। वहीं, इसमें कम समय में आइसक्रीम व अन्य चीजों को भी मेहमानों के आने से पहले फटाफट जमाया जा सकता है।
  • अगर लंबे समय के लिए बिजली की कटौती होती है तो अंदर रखे सामान के खराब होने की चिंता नहीं है। यह फ्रिज इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है जिस वजह से कूलिंग पर असर नहीं पड़ता है।

MRP: ₹61,790 | मौजूदा कीमत: ₹40,990 (18 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 325 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ- 3

खूबियां

  • एडजेस्टेबल शेल्फ
  • इन्वर्टर कंप्रेसर
  • ट्विस्ट आइस मेकर

कमी

  • कमजोर डिस्प्ले क्वालिटी।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी और मिक्सर समेत तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख। 

2. Samsung 330 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator (RT34HG5A23S8HL)

  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस डबल डोर फ्रिज की ताज़ा खाना रखने की क्षमता 255 लीटर और फ्रीजर क्षमता 75 लीटर है।
  • इस मॉडल की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की कम खपत करते हुए शोर स्तर को भी नियंत्रित करता है।
  • यह Samsung Fridge वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है, जिसकी वजह से इसकी सभी सेटिंग्स और तापमान को स्मार्टफोन से नियंत्रित किया जा सकता है।

कूलिंग और ताजगी के मामले में भरोसेमंद क्यों है?

  • चाहे पूरा फ्रिज खचाखच भरा ही क्यों न हो, इसकी मल्टी एयर फ्लो सुविधा हर कोने को सही तरह से ठंडा करती है। इसकी तेज कूलिंग के कारण हर चीज़ लंबे समय तक ताजा बनी रहती है।
  • अगर कभी किसी वज़ह से कम समय में चीजों को ठंडा करने या जमाने की जरूरत पड़ती है, तो इसकी पावर कूल/फ्रीज सुविधा काफी काम आती हैं। इसकी मदद से ताजा खाना ठंडा करने से लेकर बर्फ जमाने तक का काम फटाफट हो जाता है।
  • यह सैमसंग डबल डोर फ्रिज नमी के स्तर को बेहतर तरह से बनाए रखता है, जिस वज़ह से हरी सब्जियां और फल करीब 15 दिनों तक ताजे रहते हैं। ऐसे में त्योहारों या घर में मेहमान आने पर ज्यादा मात्रा में इन्हें स्टोर करने की सुविधा मिलती है।

MRP: ₹51,999 | मौजूदा कीमत: ₹44,990 (18 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ‎Samsung 
  • क्षमता- 330 लीटर
  • सालाना ऊर्जा खपत- 210 Kilowatt Hours 
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • रैक्स- 2

खूबियां

  • एडजेस्टेबल शेल्फ
  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
  • पावर कूल मोड

कमी

  • बॉडी में डेंट लगने की समस्या। 

3. LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)

  • लोकप्रिय ब्रांड एलजी के इस रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो ऊर्जा की बचत करते हुए लगातार कूलिंग करता है।
  • 251 लीटर क्षमता और 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल मल्टी एयर फ्लो सिस्टम के साथ हर कोने को एक समान रूप से ठंडा करता है।
  • बिजली कटौती के दौरान इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं और यह एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी अच्छी तरह से काम करता है।

कूलिंग और ताजगी के मामले में भरोसेमंद क्यों है?

  • यह रेफ्रिजरेटर न सिर्फ ताजगी बनाए रखता है, बल्कि इसके अंदर दुर्गंध भी आसानी से नहीं पनपती है। चाहे अंदर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे हों या मीट। किसी भी चीज की गंध आपस में मिले बिना, लंबी ताजगी बनी रहती है।
  • LG के इस डबल डोर Fridge की सेटिंग्स को मौसम के हिसाब से बार-बार बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बस स्मार्ट मोड सेट करिए और भूल जाइए, क्योंकि यह अपने आप ही बाहर के तापमान और स्टोरेज के हिसाब से सही कूलिंग व ताजगी बनाए रखता है।
  • घर पर किसी फंक्शन के बाद खाना ज्यादा बच गया है और उसे रखने की जगह कम पड़ रही है? चिंता की बात नहीं क्योंकि इसके फ्रीजर वाले हिस्से को कन्वर्ट करके उसमें ताजा खाना रखा जा सकता है और उसकी ताजगी बनी रहती है।

MRP: ₹40,990 | मौजूदा कीमत: ₹29,989 (18 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 251 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • डोर शेल्फ- 5
  • फ्रीजर क्षमता- 59 लीटर

खूबियां

  • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
  • फ्रेश जोन
  • एक्सप्रेस फ्रीज

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

4. Whirlpool 411L 2 Star IntelliFresh Convertible Inverter Frost Free Double Door Refrigerator (IF INV CNV 455)

  • 411 लीटर क्षमता वाले इस डबल डोर फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है और यह 160V-220V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी अच्छी तरह से काम करता है। 
  • यह Whirlpool रेफ्रिजरेटर इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें 3 शेल्फ व 4 डोर रैक दिए गए हैं।
  • इस डबल डोर फ्रिज की माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया को 99.9% तक पनपने से रोकती है।

कूलिंग और ताजगी के मामले में भरोसेमंद क्यों है?

  • चाहे ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी गई हों या डेयरी प्रोडक्ट्स, इस रेफ्रिजरेटर में उनकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है। AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह दूध, दही और पनीर जैसी चीजों को 7 दिनों तक और तरह-तरह की हरी सब्जियों को 15 दिनों तक ताजा रखता है।
  • बदलते मौसम, ताजा खाना, मिठाइयों और अन्य चीजों के लिए इसके 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड काफी काम आते हैं। इसकी कूलिंग को जरूरत के हिसाब से सेट करके, तेज कूलिंग के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की ताजगी को भी लंबे समय तक बनाए रखने की सुविधा मिलती है।
  • इसकी सारी सेटिंग्स को बाहर लगे कंट्रोल पैनल की मदद से ही आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है, जिसके कारण दरवाज़ा खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ती और इससे कूलिंग पर भी असर नहीं पड़ता है।

MRP: ₹59,300 | मौजूदा कीमत: ₹52,390 (18 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 411 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ- 3

खूबियां

  • ट्विन वेजिटेबल क्रिस्पर
  • इंटेलि आइसमेकर
  • डेयरी फ्रेश ट्रे

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है।

5. Electrolux 425L 1 Star Double Door Refrigerator (EBE4302C-S)

  • AI टेक्नोलॉजी से लैस यह डबल डोर फ्रिज इस्तेमाल व स्टोरेज की ज़रूरतों को समझते हुए सही तरह से कूलिंग करता है और 10% तक ऊर्जा की बचत भी करता है।
  • 425 लीटर क्षमता वाले इस Electrolux रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 2 सेक्शन, 3 शेल्फ और 6 डोर रैक्स दिए गए हैं।
  • इस बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की जरूरत नहीं होती है और सारी चीजें आंखों के सामने नजर आती हैं।

कूलिंग और ताजगी के मामले में भरोसेमंद क्यों है?

  • इस डबल डोर फ्रिज की 360 डिग्री कूलिंग सुविधा शेल्फ से लेकर डोर रैक्स तक हर हिस्से को सही तरह से ठंडा करने का काम करती है। चाहे खाना सामने की तरफ रखा गया हो या पीछे की तरफ, हर चीज सही तरह से ठंडी रहती है, जिससे उसकी ताज़गी लंबे समय तक बरकरार रहती है।
  • इसका खास डिजाइन वाला वेजिटेबल ड्रॉर नमी के सही स्तर को बनाए रखते हुए फल-सब्जियों को 7 दिनों तक खराब होने से बचाता है और उनके पोषक तत्व भी बने रहते हैं।
  • फ्रेशएयर कार्बन फिल्टर किसी भी तरह की गंध को फ्रिज में जमा नहीं होने देते हैं, जिसकी वजह से खाना भी आसानी से खराब नहीं होता है और कीटाणु भी नहीं पनपते हैं।

MRP: ₹90,990 | मौजूदा कीमत: ₹73,990 (18 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Electrolux
  • क्षमता- 425 लीटर
  • वोल्टेज- 230.0 Volts
  • शेल्फ- 3
  • सालाना ऊर्जा खपत- 308 Kilowatt Hours 

खूबियां

  • इन्वर्टर कंप्रेसर
  • मॉड्यूलर फ्रीजर
  • डोर अलार्म

कमी

  • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ     

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

एक प्रीमियम डबल डोर फ्रिज चुनने के क्या फायदे हैं?

इसकी आधुनिक तकनीक, बेहतर ऊर्जा दक्षता और लंबे समय तक चलने वाला कंप्रेसर इसे विश्वसनीय बनाता है। इनमें अक्सर परिवर्तनीय मोड, मल्टी-एयर फ्लो प्रणाली और विशेष फ्रेश जोन जैसी सुविधाएं होती हैं, जो चीजों को तेज़ी से ठंडा करने और उनकी ताजगी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं।

डबल डोर फ्रिज में तेज़ कूलिंग और लंबी ताजगी के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

जब कूलिंग और ताजगी की बात आती है तो, डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक, मॉइश्चर कंट्रोल और डिओड्राइज जैसी सुविधाओं का फ्रिज में होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, कन्वर्टेबल मोड, एंटी-बैक्टेरियल गैस्केट और तापमान नियंत्रण जैसी विशेषताएं भी अत्यंत उपयोगी होती हैं।

किन ब्रांडों के पास इस तरह के डबल डोर फ्रिज के अच्छे मॉडल मिल जाते हैं?

भारत में हायर, Samsung, एलजी, इलेक्ट्रोलक्स और व्हर्लपूल जैसे ब्रांडों के पास प्रीमियम डबल डोर फ्रिज के अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं, जो प्रदर्शन और क्वालिटी दोनों के लिहाज से भरोसेमंद होते हैं।

ये किस कीमत रेंज में आते हैं?

एक अच्छे डबल डोर फ्रिज की कीमत लगभग ₹30,000 से ₹45,000 या उससे अधिक हो सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह से ब्रांड, क्षमता, मॉडल, सुविधाओं और टेक्नोलॉजी पर निर्भर करती है।

लंबी ताज़गी के लिए डबल डोर फ्रिज की सफाई कैसे करनी चाहिए?

फ्रिज को महीने में एक बार साफ करें और सभी शेल्फ और रैक निकालकर धोएं। अंदर वाले हिस्सों को हल्के साबुन के पानी या बेकिंग सोडा के घोल से पोंछें। साथ ही, जो चीजें खराब या एक्सपायर हो चुकी हैं या जिनकी उन्हें तुरंत फ्रिज से हटा दें।

You May Also Like