तपती गर्मी में भी घर को ठंडा रखेंगे Usha Fans, टेबल से लेकर सीलिंग पंखों के विकल्प देखें यहां

अगर आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और एनर्जी-एफिशिएंट फैन की तलाश में हैं, तो Usha Fans एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यहां देखें इनके 5 बेहतरीन विकल्प-

Usha Fan
Usha Fan

ऊषा फैन्स अपनी विश्वसनीयता, आधुनिक डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण भारतीय घरों में एक पसंदीदा विकल्प बन चुके हैं। चाहे गर्मियों की तपती दोपहर हो या उमस भरी रातें, ऊषा के पंखे हर मौसम में ठंडी और ताजगी भरी हवा का अनुभव कराते हैं। इस ब्रांड के पंखों की खासियत है उनका मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आधुनिक तकनीक का उपयोग। ये पंखे न केवल कम बिजली की खपत करते हैं, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रह सकते हैं। Usha Fans में हाई स्पीड मोटर, साइलेंट ऑपरेशन और बेहतर एयर डिलीवरी जैसी विशेषताएं मिलती हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग को और भी आरामदायक बनाती हैं। कुछ मॉडल्स में रिमोट कंट्रोल, LED इंडिकेटर जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाते हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। ऊषा ब्रांड के पास आपको सीलिंग फैन, टेबल फैन, पेडस्टल फैन और वॉल फैन के विकल्प मिल जाएंगे। अगर आप अपने घर के लिए किसी भरोसेमंद ब्रांड के फैन की तलाश में हैं तो ऊषा फैन्स के बारे में विचार कर सकते हैं। यहां आपको इसके 5 बेहतरीन विकल्प देखने को मिल जाएंगे।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Usha Bloom Daffodil 1250mm|BEE Star Rated | Goodbye Dust Ceiling Fan

    ऊषा ब्रांड का यह सीलिंग फैन है। इस फैन पर खास धूल प्रतिरोधी लैकर कोटिंग दी गई है, जो इसे तेल-रोधी और जल-रोधी सतह प्रदान करती है। इसका मतलब है कि फैन पर तेल या नमी का असर कम होता है, जिससे यह लंबे समय तक साफ और नया जैसा दिखता है। वहीं इसमें इस्तेमाल की गई उच्च गुणवत्ता वाली पॉलीयूरेथेन कोटिंग फैन को खरोंच और दाग-धब्बों से बचाती है। खास बात यह है कि फैन की अनोखी कोटिंग और स्मूद ब्लेड डिजाइन की वजह से इसे साफ करना बेहद आसान हो जाता है। यह सलिंग फैन 380 RPM की हाई स्पीड और 240 m³/min की एयर डिलीवरी के साथ आता है, जिससे बड़े कमरों में भी तेज और समान हवा मिलती है। साथ ही यह कम वोल्टेज में भी बेहतर परफॉर्म करता है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल के विकल्प मिल जाएंगे, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हवा की गति को समायोजित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Usha
    • रंग- स्पार्कल गोल्डन और ब्राउन
    • डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- Bloom Daffodil BEE Star Rated
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट

    खूबियां

    • फैन के ट्रिम और कैनोपी पर इलेक्ट्रोप्लेटेड फिनिश दी गई है, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती है। 
    • इसका डुअल कलर डिजाइन आपके घर की सजावट को और आकर्षक बनाता है।
    • अल्युमिनियम मटेरियल से बना यह फैन हल्का और मजबूत है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह पंखा तेज आवाज करता है।

    ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

    01
  • USHA Maxx Air Ultra Table Fan | 400MM Sweep Size

    यह ऊषा कंपनी का टेबल फैन है। अगर आप तेज हवा, मजबूत मोटर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं तो यह टेबल फैन आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें 100% कॉपर मोटर का उपयोग किया गया है, जो ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद होता है। इस पंखे को खासतौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी 70 CMM की एयर डिलीवरी बड़ी मात्रा में हवा को सर्कुलेट करती है। इससे कमरे में तेज और प्रभावी कूलिंग मिलती है। इस Table Fan के ब्लेड्स एयरोडायनामिक तरीके से डिजाइन किए गए हैं, जिससे हवा का प्रवाह स्मूद और तेज होता है। वहीं 1350 RPM की स्पीड के सात यह पंखा तेज हवा देता है, जिससे गर्मी के दिनों में आपको तुरंत राहत मिलती है। साथ ही ऊषा कंपनी के इस पंखे का 400mm का स्वीप साइज ज्यादा एरिया में हवा फैलाने में मदद करता है। इसमें ऑसिलेटिंग फीचर दिया गया है, यानी पंका घूम-घूम कर हर दिशा में हवा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Usha
    • रंग- नीला
    • डिज़ाइन- टेबल फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- Maxx Air Ultra
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- बटन कंट्रोल

    खूबियां

    • इस टेबल फैन के स्टैंड को जरूरत के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है।
    • इसमें 3 स्पीड सेटिंग के विकल्प दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की गति को सेट कर सकते हैं।
    • इसका लाइट ब्लू कलर और मॉडर्न लुक इसे देखने में आकर्षक बनाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखे की गति थोड़ी धीमी है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • USHA Fontana Maple 1250mm ISI Ceiling Fan with Decorative Lights

    ऊषा कंपनी का यह सीलिंग फैन का हाई ग्लॉस इलेक्ट्रोप्लेटेड फिनिश के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। इसके साथ एक हटाने योग्य लाइट भी दी गई है, जो इसे और आकर्षक बनाती है और आपको अलग से लाइट लगाने की जरूरत नहीं होती है। इस पंखे में चौड़े सिरे वाले ब्लेड लगे हैं, जो ज्यादा तेज हवा देते हैं। खास बात यह है कि इस पंखे में एक लाइट ऑन/ऑफ के लिए और दूसरा स्पीड कंट्रोल के लिए अलग-अलग चेन कॉर्ड्स दिए गए हैं। ब्रांड के अनुसार यह फैन 55 वॉट पावर पर चलता है और 230 वोल्ट पर ऑपरेट करता है, जिससे बिजली की खपत संतुलित रहती है। डाउनरॉड माउंटिंग डिजाइन वाले इस फैन का मेटल फिनिश इसे टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है। यह फैन न सिर्फ कमरे की हवा को ठंडा करता है, बल्कि आपकी होम डेकोर को भी एक प्रीमियम टच देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- उषा
    • रंग- एंटीक ब्रास
    • स्टाइल- Art Deco
    • रूम टाइप- बेडरूम, लिविंग रूम, गेस्ट रूम
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 55 वाट

    खूबियां

    • फैन में 3 स्पीड सेटिंग दी गई हैं, जिन्हें आप पुल कॉर्ड के जरिए आसानी से बदल सकते हैं।
    • इस फैन के साथ IR रिमोट दिया गया है, जिसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। 

    खूबियां

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इंस्टॉलेशन में काफी दिक्कत आई।

    ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 


    03
  • USHA Maxx Air Ultra Pedestal Fan | 400MM Sweep Size | 1350 RPM

    यह एक पावरफुल और भरोसेमंद पेडेस्टल फैन है, जो तेज हवा देता है। इस फैन का 400mm का स्वीप साइज ज्यादा एरिया में हवा को फैलाता है, जिससे कमरे में दूर तक हवा पहुंचती है। 1350 RPM की हाई स्पीड के कारण यह फैन तेज और लगातार हवा देता है। इसमें ऊंचाई एडजस्ट करने की सुविधा मिल रही है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार फैन की ऊंचाई कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें एडजस्टेबल टिल्ट फीचर भी है, जिससे फैन के हेड को ऊपर-नीचे झुकाया जा सकता है। वहीं इसका ऑसिलेशन फीचर पंखे को फैन दाएं-बाएं घूमता है, जिससे पूरे कमरे में समान रूप से हवा फैलती है। इस Pedestal Fan के ब्लेड्स को एयरोडायनामिक तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे हवा का फ्लो स्मूद और पावरफुल होता है। वहीं इसका लाइट ब्लू कलर और मॉडर्न डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- उषा
    • रंग- हल्का नीला
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- Maxx Air Ultra
    • माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग

    खूबियां

    • इसमें एंटी-रस्ट कोटिंग दी गई है, जो फैन को नमी और जंग से बचाती है। 
    • इसमें 100% कॉपर मोटर लगी है, जो ज्यादा टिकाऊ और मजबूत होती है। 
    • फैन में लगे बटन की मदद से इसकी स्पीड को आप कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखे का बेस कम मजबूत है।
    04
  • USHA AeroEdge Plus 1200mm BLDC Ceiling Fan with IR Remote

    यह सीलिंग फैन एडवांस BLDC मोटर तकनीक के साथ आता है, जो पारंपरिक पंखों की तुलना में बहुत कम बिजली खर्च करता है। ब्रांड के अनुसार यह पंखा केवल 32W पावर में यह 350 RPM की हाई स्पीड और 220 CMM की दमदार एयर डिलीवरी देता है। वहीं इसकी BEE 5-स्टार रेटिंग इसकी उच्च ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। इस Ceiling Fan के साथ रिमोट कंट्रोल भी दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आप आसानी से फैन की स्पीड बदल सकते हैं, बूस्ट मोड ऑन कर सकते हैं या 2, 4, या 8 घंटे का टाइमर सेट कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल के अलावा इसमें मैन्यूअल कंट्रोल की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे अगर रिमोट खो जाए या काम न करे, तो आप इसे मैन्युअल स्विच से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसका बाई डाइरेक्शनल मूवमेंट फीचर इसे सालभर उपयोगी बनाता है। गर्मियों में यह ठंडी हवा देता है, जबकि सर्दियों में यह कमरे की गर्म हवा को समान रूप से सर्कुलेट करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- उषा
    • रंग- आइवरी
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- Art Deco
    • माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
    • कंट्रोलर प्रकार- रिमोट कंट्रोल
    • गति की संख्या- 5

    खूबियां

    • फैन का स्लीक और मॉडर्न डिजाइन आपके घर की सजावट को बेहतर बनाता है। 
    • इसमें दिए गए LED इंडिकेटर्स आपको रियल-टाइम स्पीड दिखाते हैं।
    • इसमें LED लाइट लाइट लगी है, जो नाइट लैंप की तरह भी काम करती है।

    कमी

    • रिमोट कंट्रोल की क्वालिटी कुछ अमेजन यूजर्स को सही नहीं लगी।
    05

देखें ऊपर बताए गए ऊषा फैन के प्रमुख फीचर्स को

ऊपर बताए फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

स्पीड

माउंटिंग टाइप

खासियत

Usha- Bloom Daffodil BEE Star Rated

380 RPM

सीलिंग माउंट

धूलरोधी

Usha- Maxx Air Ultra

1350  RPM

फ्लोर माउंट

एडजस्टेबल टिल्ट

Usha- Art Deco

-

सीलिंग माउंट

लाइट

Usha- Maxx Air Ultra

1350  RPM

फ्री स्टैंडिंग

एडजस्टेबल हाइट, एडजस्टेबल टिल्ट, ऑसिलेटिंग

Usha- Art Deco

350 RPM

सीलिंग माउंट

हल्का वजन, शांत संचालन

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऊषा फैन्स घर के लिए क्यों अच्छे माने जाते हैं?
    ऊषा ब्रांड के पंखे अपनी मजबूत क्वालिटी, लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। इनमें एडवांस टेक्नोलॉजी, हाई एयर डिलीवरी और एनर्जी एफिशिएंसी मिलती है, जो भारतीय मौसम के लिए उपयुक्त होती है। यही वजह है कि लोग इसे अपने घर के लिए उपयुक्त विकल्प मानते हैं।
  • क्या ऊषा फैन बिजली की बचत करते हैं?
    ऊषा ब्रांड के कई फैन ऊर्जा कूशल माने जाते हैं। खासकर BLDC टेक्नोलॉजी वाले पंखे बहुत कम बिजली खपत करते हैं। वहीं कई मॉडल्स BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे बिजली बिल में काफी बचत होती है।
  • ऊषा फैन में कौन-कौन से टाइप उपलब्ध हैं?
    ऊषा फैन में आपको सीलिंग फैन, टेबल फैन, पेडेस्टल फैन और वॉल फैन और जैसे कई विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

Loading...

Loading...