बजट में तलाश है फुली ऑटोमेटिक Washing Machine की? यहां देखें ₹15000 से कम में बढ़िया विकल्प

क्या आप अपने घर के लिए ₹15000 से कम में फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं? तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां कुछ मशहूर ब्रांड की वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो किफायती होने के साथ ही बढ़िया फीचर्स के साथ मिल रही हैं।

₹15000 से कम में फुली ऑटोमैटिक Washing Machine

घर के चाहिए फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन वो भी बजट में? तो यहां देखें ₹15000 से कम में मिलने वाले बढ़िया ब्रांड के विकल्प, जिनमें मैले कपड़ों की होगी चकाचक धुलाई। अलग-अलग क्षमता वाली इन वॉशिंग मशीन को आप अपने परिवार की जरूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। ये सभी वॉशिंग मशीन अलग-अलग वॉश प्रोग्राम्स और तकनीक से लैस हैं, जिस वजह से इनमें आप कई तरह के कपड़ों को आसानी से धोने के बाद व सूखा सकेंगे। इन वॉशिंग मशीन का ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है, जो इन्हें टिकाऊपन भी प्रदान करता है। कपड़ों से निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए इनमें लिंट कलेक्टर भी लगा हुआ है। आइए देखते हैं हर किसी के बजट में आसानी से फिट होने वाले फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के इन विकल्पों को-  

नोट- लेख लिखने तक इन वॉशिंग मशीन की कीमत ₹15000 से कम थी। भविष्य में कीमत कम या ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को वॉशिंग मशीन लेने से पहले उसकी सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

Loading...

  • Loading...

    Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

    Loading...

    मध्यम आकार के परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली यह Haier ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो कि 6 किलोग्राम की क्षमता के साथ मिल रही है। कम समय में कपड़ों को अच्छे से सुखाने के लिए इस वॉशिंग मशीन को 780 RPM की स्पिन स्पीड के साथ पेश किया जा रहा है। वहीं एवरेज लोड के लिए इसमें 40 मिनट का साइकिल टाइम भी दिया गया है। इस वॉशिंग मशीन में वॉश, रिंस, स्पिन, टब ड्राई, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। कपड़ों के निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए इसमें मैजिक फिल्टर भी लगा हुआ है, जिससे रोएं कपड़ों पर नहीं चिपकते हैं और हर धुलाई के बाद कपड़े एकदम फ्रेश निकलते हैं। वहीं इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से बना है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है। इसका ओशनस वेव ड्रम तेज पानी की लहरें उत्पन्न करता है, जिससे कपड़ों की गहराई से सफाई होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎Haier
    • एनर्जी रेटिंग- ‎5 स्टार
    • क्षमता- ‎6 किलोग्राम
    • अधिकतम घूर्णन गति- ‎780 आरपीएम
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग ‎मूनलाइट- ग्रे
    • कंट्रोल कंसोल- ‎नॉब
    • वोल्टेज- ‎220 वोल्ट

    खूबियां

    • कम समय में कपड़ों की धुलाई के लिए क्विक वॉश प्रोग्राम।
    • इसमें बैलेंस क्लीन पल्सेटर लगा हुआ है।
    • इसमें ऑटो रिस्टार्ट की सुविधा मिल रही है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    01

    Loading...

  • Loading...

    Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Whirlpool ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि छोटे या मध्यम आकार के परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। व्हर्लपूल की इस वॉशिंग मशीन में डेली, हैवी, डेलिकेट्स, व्हाइट, स्टेनवॉश, वॉश ओनली, वुलेन, बेडशीट, इको वॉश, रिंस + ड्राई, ड्राई, एक्वा स्टोर समेत 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 740 RPM की स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों कम समय में सुखाने में मदद करती है। इसमें डिले वॉश प्रोग्राम भी है, जिससे मशीन में कपड़े डालकर आप 3-24 घंटे तक का टाइम सेट कर सकते हैं। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसमें जंग नहीं लगती है। यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करती है। खास बात यह है कि इस वॉशिंग मशीन में एक्वा स्टोर फीचर भी है, जिसमें अगली धुलाई के लिए आप चाहें तो पानी स्टोर करके भी रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • वाट क्षमता- ‎360 वाट
    • वॉश साइकिल ऑप्शन- ‎12
    • फ़िनिश प्रकार- ‎मैट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

    खूबियां

    • इसमें एक मैजिक लिंट फिल्टर लगा हुआ है।
    • लो वोल्टेज पहचानने के लिए स्मार्ट सेंसर।
    • इसमें ऑटो टब क्लीन की सुविधा भी है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह वॉशिंग मशीन तेज आवाज करती है।
    02

    Loading...

  • Loading...

    Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, AI Tech, Fabrisafe Steel Drum, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    अगर आपके परिवार में 3 से 4 लोग रहते हैं तो Godrej ब्रांड की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन उपयुक्त हो सकती है। 720 RPM की हाईयर स्पिन स्पीड वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों से पानी को अच्छी तरह निचोड़ कर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। अलग-अलग कपड़ों की जरूरतों के अनुसार इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 12 वॉश प्रोग्राम भी दिए गए हैं। टर्बो 6 पल्सेटर वाली यह वाशिंग मशीन पानी और डिटर्जेंट के साथ बेहतरीन वेव बनाती है, जिससे कपड़े जल्दी साफ हो जाते हैं। वहीं इसकी एंटी रस्ट कैबिनेट मशीन को ड्यूरेबिलिटी प्रदान करती है। 425W पावरमैक्स वॉश मोटर वाली इस वॉशिंग वॉशिंग मशीन को 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है। कपड़ों से निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए इसमें लिंट फिल्टर भी लगा है।

    स्पेसिफिकेशन

    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • ब्रांड- ‎गोदरेज
    • अधिकतम घूर्णन गति- ‎720 RPM
    • कंट्रोल कंसोल- ‎टच
    • वाट क्षमता- 425 वाट
    • मैटेरियल- ‎ABS

    खूबियां

    • इसमें सॉफ्ट क्लोज़ लिड लगा हुआ है।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक।
    • कपड़ों की कम समय में धुलाई के लिए क्विक वॉश प्रोग्राम।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह मशीन तेज आवाज करती है।
    03

    Loading...

  • Loading...

    Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Eco Wash/Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine

    Loading...

    7 किलोग्राम क्षमता वाली यह Voltas Beko ब्रांड की वाशिंग मशीन है, जो कि 3 से 4 लोगों के कपड़े धोने के लिए उपयुक्त हो सकती है। 700 आरपीएम स्पीड वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों से पानी को अच्छे से निचोड़ती है और उन्हें तेजी से सूखने में मदद करती है। प्रीवॉश, रिंस-स्पिन, मानसून, वॉटर रिज्यूम, टब क्लीन, मिक्स, हैवी, साड़ी, इको और क्विक जैसे 10 वॉश प्रोग्राम इस वॉशिंग मशीन में दिए गये हैं। यह वोल्टास वाशिंग मशीन मानसून ड्राई फीचर के साथ आ रही है, जो बारिश के मौसम के लिए बेहतरीन विकल्प रहने वाली है। ये वाशिंग मशीन साइड वॉटरफॉल के साथ आती है, जो बेहतर रोटेशन के लिए कपड़ों पुश करती है। इसमें इको वॉटर रीयूज की सुविधा है, जिससे आप पानी को अगली धुलाई के लिए बचा सकते हैं। इससे पानी की खपत कम होती है। इसमें सॉफ्ट क्लोजिंग डोर मिल रहा है। साथ ही इसकी ट्रांसपेरेंट लिड के साथ वॉशिंग साइकिल को देखना आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • वजन- ‎30000 ग्राम
    • वाट क्षमता- ‎520 वाट
    • विकल्प चक्र- ‎10
    • फ़िनिश प्रकार- ‎चमकदार
    • ड्रम सामग्री- ‎स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इस वाशिंग मशीन में मैजिक फिल्टर लगा है।
    • छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी है।
    • मशीन की सुरक्षा के लिए इसमें रैट मेश लगा हुआ है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को क्वालिटी कम सही लगी।
    04

    Loading...

  • Loading...

    Power Guard 7 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine 5 Star

    Loading...

    बजट में आसानी से फिट होने वाली Power Guard ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन भी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। यह टॉप लोड वाशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रही है। इस वॉशिंग मशीन में टिकाऊ, जंग-मुक्त, और लंबे समय तक चलने वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम लगा हुआ है। इसमें फ़ज़ी लॉजिक कंट्रोल सुविधा है, जो लोड के आधार पर धुलाई को स्वचालित रूप से समायोजित करता है। 700 आरपीएम स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन तेज धुलाई के साथ ही कपड़ों को जल्दी से सुखा भी देती है। इस वॉशिंग मशीन में टेम्पर्ड ग्लास से बना सॉफ्ट क्लोज डोर लगा है। इसमें एयर ड्राई की सुविधा भी है, जिससे कपड़ों में तेज़ी से सुखाने और दुर्गंध को रोकने में मदद मिलती है। कॉम्पैक्ट डिजाइन होने की वजह से इस वॉशिंग मशीन को कम जगह वाले घरों में भी आसानी से रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎PG पावर गार्ड
    • मॉडल- ‎PG70WMFATL-02
    • क्षमता- ‎7 किलोग्राम
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- ‎काला
    • कंट्रोल कंसोल- ‎टच
    • एक्सेस लोकेशन- ‎टॉप लोड
    • वोल्टेज ‎230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक फीचर।
    • हार्ड वाटर वॉश प्रोग्राम।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    05

    Loading...

इन बातों को ध्यान में रखकर चुनें सही विकल्प- 

ब्रांड

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

स्पिन स्पीड

‎Haier

6 किलोग्राम

8

780 RPM

‎Whirlpool

7 किलोग्राम

12

740 RPM

Godrej

7 किलोग्राम

12

720 RPM

Voltas Beko

7 किलोग्राम

10

700 RPM

PG Power Guard

7 किलोग्राम

-

700 RPM

इसे भी देखें- 

देखें 9 किलो क्षमता वाली फुली ऑटोमेटिक Washing Machine, जिनमें एक बार में धोए जा सकते हैं पूरे परिवार के कपड़े

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • ₹15000 से कम कीमत में किन ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं?
    +
    ₹15000 से कम कीमत में आपको हायर, गोदरेज, वोल्टास और Whirlpool समेत काफी सारे ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आसानी से मिल जाएंगी।
  • क्या फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन में सभी तरह के कपड़े धोए जा सकते हैं?
    +
    जी हां, फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में हर तरह के कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं।
  • क्या ₹15000 से कम कीमत में बड़े परिवार के लिए फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मिल सकती है?
    +
    15000 से कम कीमत में आपको 5 से 7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आराम से मिल जाएगी, जो कि छोटे और मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है।