पूरे साल झन्नाटेदार प्रदर्शन देगी आपकी फ्रंट लोड Washing Machine, बस ये आसान टिप्स आएंगी काम!

टब क्लीन साइकिल, थोड़ी देर मशीन का दरवाजा खुला रखने, पाइप और फिल्टर को साफ करने जैसी आसान टीप्स सालभर आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन में कमी नहीं आने देगी। ये आसान तरीके मेंटेनेंस और रिपेयर के खर्चे को भी कम कर सकते हैं जिससे मशीन की लाइफ तो बढ़ेगी ही साथ-साथ जेब पर भी जोर नहीं पड़ेगा।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का ख्याल रखने के कुछ आसान तरीके
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का ख्याल रखने के कुछ आसान तरीके

क्या आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आए दिन खराब हो जाती है और आपको बार-बार उसकी सर्विसिंग करानी पड़ती है? शायद आप उसका रख-रखाव सही तरह से नहीं कर रहे जिस वजह से उसमें आए दिन कोई न कोई खराबी आ रही है। चिंता की बात नहीं है क्योंकि बिना लंबा खर्चा किए भी आप अपनी फ्रंट लोड Washing Machine का ख्याल कुछ आसान तरीकों की मदद से कर पाएंगे। अक्सर लोगों द्वारा नजरअंदाज होने वाली टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए ही बनाए गए डिटर्जेंट का उपयोग और मशीन के फिल्टर की सफाई जैसे आसान तरीके शामिल हैं। ये छोटे-छोटे कदम आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की लाइफ को 2-3 साल तक बढ़ा देंगे, और वो पूरे साल शानदार प्रदर्शन देंगी। 

क्यों ये टिप्स आपके लिए हैं जरूरी?

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पूरे साल कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करे और उसकी लाइफ भी बढ़े तो ये आसान टिप्स आपके काम आएंगी।
  • अगर सिर्फ मशीन का प्रदर्शन ही नहीं बल्कि ऊर्जा कुशलता और पानी की बचत भी आपकी प्राथमिकता है तो ये तरीके सही रहेंगे।
  • अगर आपको मेंटेनेंस और सर्विसिंग को लेकर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने और चाहते हैं कि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का हर पुर्जा लंबे समय तक अच्छी तरह से काम करे तो ये टिप्स मदद करेंगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

क्या आप कर रहे हैं टब क्लीन का इस्तेमाल?: जानें सही तरीका

क्या आपको पता है कि आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की सफाई सिर्फ एक बटन दबाकर आसानी से हो जाएगी? जी हां! अगर आप टब क्लीन का इस्तेमाल नियमित तौर पर करेंगे तो न सिर्फ रख-रखाव आसान होगा; बल्कि मशीन की लाइफ भी 2-3 साल तक बढ़ेगी। 

टब क्लीन साइकिल कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक अच्छा क्लीनिंग लिक्विड या डीस्केलर से लें और इसे डिटर्जेंट ड्रॉर में डालने के बजाय सीधे खाली ड्रम के अंदर छिड़क दें।
  • फिर चेक कर लें कि ड्रम पूरी तरह से खाली हो और मशीन का दरवाजा सही तरह से बंद है या नहीं। 
  • इसके बाद आपको टब क्लीन साइकिल सेट करनी है। 

नोट: इस साइकिल को लगभग 2-3 घंटे तक का समय लगेगा इसलिए बीच में वॉशिंग मशीन का स्विच बंद न करें। 

क्या रहेगा इसका फायदा?

अगर आप अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन  का टब नियमित तौर इसके साथ साफ करेंगे तो कोनों में छिपी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी और कपड़े भी बेहतर तरह से चमकेंगे। यह उन हिस्सों को भी साफ करेगी जहां आपका हाथ क्या नजर भी सही तरह से नहीं पहुंच पाती।

सही डिटर्जेंट: कपड़ों के साथ बढ़ाएगा मशीन की भी लाइफ

क्या आप अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में सामान्य या फिरटॉप लोड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं? तो आप जाने-अंजाने में अपनी मशीन को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आपको हमेशा फ्रंट लोड मॉडल के लिए बनाए गए डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

जानें टॉप लोड व फ्रंट लोड डिटर्जेंट के बीच का अंतर

टॉप लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा डिटर्जेंट और पानी का इस्तेमाल करती हैं, इसलिए उनके लिए डिजाइन किया गया डिटर्जेंट ज्यादा झाग बनाता है। वहीं, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में पानी की खपत कम होती है जिस वजह से इनके लिए डिजाइन किया गया डिटर्जेंट झाग भी कम बनाता है, ताकि कपड़े अच्छे से साफ हों। ऐसे में सही प्रकार का डिटर्जेंट चुनना बेहद जरूरी है।

क्या रहेगा इसका फायदा?

  • यह बदलाव आपको पहले ही इस्तेमाल से ही अच्छे परिणाम देगा। इसके साथ मोटर भी काफी बेहतर तरह से काम करेगी और मशीन भी लंबे समय तक चलेगी।
  • कपड़ों पर डिटर्जेंट जमा नहीं होगा और ज्यादा बेहतर सफाई मिलेगी।
  • मशीन अंदर से भी साफ रहेगी।

घर पर इस्तेमाल होने वाले कई तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

क्या आपने इस्तेमाल के बाद डोर को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ा?

क्या आपको पता है कि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के हर इस्तेमाल के बाद दरवाजा खुला छोड़ना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। यह एक छोटा बदलाव जरूर है लेकिन इसके साथ आपको बड़े परिणाम मिलेंगे। 

जानिए क्या रहंगे इसके फायदे:

  • अच्छी तरह से सूखेगी रबल की सील- मशीन का दरवाजा कुछ देर के लिए खुला छोड़ने से अंदर लगी गास्केट (रबर की सील) काफी अच्छी तरह से सूखेगी और नमी नहीं जमा होगी।
  • ड्रम रहेगा साफ-सुथरा- इसका फायदा यह भी होगा कि टब भी सूख जाएगा और मशीन में दुर्गंध पैदा नहीं होगी। इससे हर साइकिल के बाद कपड़ों से भी बदबू नहीं आएगी।

टिप- हम आपको एक छोटी सी टिप यह भी देंगे कि दरवाजे को पूरी तरह से खोलने की जरूरत नहीं। आपको बस उसे थोड़ा सा ही खुला रखना है, इससे सफाई भी बनी रहेगी, दरवाजा दीवार या किसी अन्य सतह से टकराएगा नहीं और मशीन के अंदर चूहें या कीड़े-मकौड़े नहीं घुसेंगे।

फिल्टर की सफाई से बचेगा हजारों का खर्चा

अक्सर लोग अपनी फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के फिल्टर की नियमित सफाई नहीं करते हैं, जिससे सर्विसिंग का लंबा खर्चा आता है। आपको उस दिन का इंतजार नहीं करना है जिस दिन फिल्टर से पानी निकलना पूरी तरह बंद हो जाए। बल्कि, हर 2 महीनों पर फिल्टर को साफ कर लें।

क्या रहेगा इसका फायदा?

  • मशीन नहीं बनेगी बैक्टेरिया का घर- अगर आप फिल्टर को साफ करते रहेंगे तो जमा हुआ कचरा सड़ेगा नहीं, और किटाणु अंदर नहीं पनपेंगे। इससे मशीन में दुर्गंध भी नहीं आएगी और कपड़े भी अच्छी तरह से साफ होंगे।
  • मोटर चलेगी बढ़िया तरह से- अगर फिल्टर चोक नहीं होगा तो मोटर भी बढ़िया तरह से काम करेगी, जो मशीन के प्रदर्शन को भी प्रभावित करती है।

फिल्टर को साफ करने का आसान तरीका

  • नीचे की तरफ बने छोटे दरवाजे को खोल दें और फर्श पर पहले से ही एक पुरानी ट्रे और मोटा तौलिया रख दें।
  • फिल्टर के ठीक बगल में एक छोटा सा रबर का पाइप होता है, पहले उसका प्लग निकाल दें और सारा रुका हुआ पानी किसी बाल्टी में खाली कर लें।
  • जब पाइप से पानी आना बंद हो जाए, तब फिल्टर को उल्टी दिशा में घुमाकर बाहर निकाल लें। उसमें फंसे सिक्के, धागे या गंदगी को साफ पानी से धोकर वापस लगा दें।

इन आदतों के साथ सालों-साल नई जैसी बनी रहेगी आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

  • कपड़ों को टब में न पड़े रहने दें- लोग अक्सर कपड़े धुल जाने के बाद उन्हें मशीन में ही काफी देर तक पड़ा रहने देते हैं। आपको यह नहीं करना है। जैसे ही वॉश साइकिल पूरी हो मशीन से कपड़े निकालिए और उन्हें धूप में फैला दीजिए। आपके गीले कपड़े मशीन में नमी व बदबू का कारण बन सकते हैं। 
  • मशीन के बैलेंस का रखें ध्यान- हमेशा अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को समतल सतह पर ही रखें। चूंकि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन तेज स्पीड वाली मोटर के साथ आती है ऐसे में ऊबड़-खाबड़ सतह ज्यादा वाइब्रेशन और आवाज का कारण बनेगी।
  • मिक्स लोड से बचें- अलग-अलग तरह के कपड़ों को अलग-अलग करके ही धोने की कोशिश करें। मतलब रोजाना पहनने के कपड़े अलग से धोएं और चादर, तैलिए, पावदान व कंबल को अलग से धोएं। ऐसा करने से मशीन ज्यादा बेहतर तरह से काम करेगी। 
  • डिटर्जेंट ड्रॉर को करते रहें साफ- अक्सर लोग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के डिटर्जेंट ड्रॉर को साफ करना भूल जाते हैं। इससे फफूंद, गंदगी और बदबू पैदा होती है। हर 2 महीनों पर डिटर्जेंट ड्रॉर की सफाई करना जरूरी है।
  • पाइप को न करें नजरअंदाज- वॉशिंग मशीन की पाइप एक ऐसा हिस्सा होती है जिसे काफी ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है। बस हर 6 महीनों पर एक बार आपको इनलेट और ड्रेन पाइप को चेक करना है और देखना है कि वे किस हालत में हैं। जरूरत हो तो उसे तुरंत बदल दें। 

ये आसान तरीके पूरे साल आपकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन को शानदार बनाकर रखेंगे और उसमें कपड़े अच्छी तरह से साफ होंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर मशीन में कोई बड़ी खराबी आती है तो उसे किसी पेशेवर टेक्निशियन या कंपनी के सर्विस प्रोफेशनल से ही ठीक कराएं और पार्ट खराब होने पर उसे ओरिजिनल से ही बदलें।

गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और कई तरह के लेटेस्ट ट्रेंड्स की जानकारी के मिलेगी योर पिक्स पर

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की देखभाल करना क्यों जरूरी है?
    फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की सही देखभाल करना उसकी लंबी लाइफ, बेहतरीन परफॉर्मेंस और कपड़ों की हाईजीन के लिए बेहद जरूरी है। इसके बंद डिजाइन के कारण इसमें नमी और फंगस लगने का खतरा ज्यादा होता है। नियमित सफाई और रखर-खाव से मशीन में बदबू नहीं आती, पार्ट्स खराब होने से बचते हैं और बिजली-पानी की बचत होती है।
  • कितने दिनों पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के टब को क्लीन करना चाहिए?
    फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के टब को महीने में कम से कम एक बार जरूर साफ करना चाहिए। अगर मशीन का इस्तेमाल रोज होता है या कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं, तो इसे हर 15 से 20 दिनों में क्लीन करें। इससे साबुन का कचरा और फंगस जमा नहीं होते।
  • क्या फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का सही देखभाल करने से सर्विसिंग का खर्चा बचेगा?
    हां, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की नियमित देखभाल करने से सर्विसिंग का खर्चा बचता है। समय पर टब और फिल्टर साफ रखने से ड्रम और पंप पर दबाव नहीं पड़ता, जिससे मशीन के महंगे पार्ट्स जल्दी खराब नहीं होते।

Loading...

Loading...