इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर कौन करेगा बिजली की ज्यादा बचत? जानें हमारी राय

बिजली की बचत के मामले में इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर नॉन-इन्वर्टर मॉडल से काफी बेहतर होते हैं। ये वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर का इस्तेमाल करके सही कूलिंग बनाए रखते हैं और साथ ही वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी बेहतर तरह से संभालने में सक्षम होते हैं। इनका तापमान भी एक समान स्तर पर बना रहता है जिससे ऊर्जा की अतिरिक्त बचत होती है और बिजली का बिल भी नियंत्रण में रहता है।

इन्वर्टर बनाम नॉन-इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर: बेहतर बिजली की बचत कौन करेगा?
इन्वर्टर बनाम नॉन-इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर: बेहतर बिजली की बचत कौन करेगा?

आज के समय में बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच एक ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर हर घर की जरूरत बन चुका है, ऐसे में इन्वर्टर मॉडल नॉन-इन्वर्टर फ्रिज की तुलना में बेहतरीन पसंद साबित होंगे। इसके पीछे के मुख्य कारण कुछ इस प्रकार हैं:

  • वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर- इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर वैरिएबल स्पीड पर काम करता है जो इस्तेमाल और लोड के हिसाब से अपनी गति को सेट करता है। यह जरूरत के हिसाब से ऊर्जा की खपत करता है जिससे बिजली भी कम खर्च होती है और यह सुविधा नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर में नहीं होती है। 
  • हाई एनर्जी स्टार रेटिंग- इन फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग भी ज्यादा होती है जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। एक ज्यादा एनर्जी स्टार रेटिंग वाला इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर बिजली बचाता है। 
  • ऊर्जा की कम खपत और शोर स्तर- चूंकि इन्वर्टर कंप्रेसर बार-बार फुल स्पीड पर ऑन नहीं होता है जिसके चलते 30%-50% तक बिजली बच सकती है और इससे महीने का बिल भी नियंत्रित रहता है। इस वजह से फ्रिज का शोर स्तर भी कम रहता है। 
  • वोल्टेज फ्लकचुएशन को संभालने में सक्षम- ये फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से संभाल लेते हैं और बार-बार वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर ऊर्जा की खपत पर असर नहीं पड़ता। यह सुविधा न सिर्फ अतिरिक्त स्टेबलाइजर का खर्च बचाती है, बल्कि ज्यादा ऊर्जा खर्च भी नहीं होती है। 
  • टिकाऊ क्वालिटी- बार-बार ऑन-ऑफ न होने की वजह से कंप्रेसर पर असर कम पड़ता है और वो टिकाऊ बना रहता है। एक टिकाऊ क्वालिटी का कंप्रेसर सीधा असर ऊर्जा कुशलता पर डालता है और इससे बिजली भी बचती है और बार-बार सर्विसिंग व रिपेयरिंग का खर्चा भी नहीं आता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Bottom Mount Refrigerator

    मुख्य खासियतें

    • यह 325 लीटर वाला डबल डोर फ्रिज है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 
    • हायर के इस फ्रिज में फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है, जिसकी क्षमता 85 लीटर है। 
    • इसका ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करते हुए शोर स्तर को भी नियंत्रित रखेगा। 

    यह सही पसंद क्यों रहेगा? 

    • अगर आपके घर में आए दिन बिजली कटती रहती है, तो कूलिंग को बनाए रखने और खाने को खराब होने से बचाने के लिए इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    • आपको फ्रिज में जो सामान रखना हो, कूलिंग को उस हिसाब से सेट किया जा सकेगा और सारी सेटिंग्स को नियंत्रित करने के लिए बार-बार दरवाज़ा भी नहीं खोलना पड़ेगा। 
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी यह आसानी से संभाल लेगा और कंप्रेसर के खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। 
    • अगर परिवार में 2-3 लोग हैं या आप अपने दोस्तों के साथ एक फ्लैट साझा करते हैं, तो यह फ्रिज सही रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 325 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 3

    अन्य सुविधाएं

    • 14-इन-1 कन्वर्टेबल
    • टर्बो आइसिंग
    • बड़ी वेजिटेबल बास्केट

    कमी

    • कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है। 
    01
  • LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

    मुख्य खासियतें

    • इस फ्रिज में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो ऊर्जा की बचत करने का काम करेगा और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
    • 655 लीटर वाले इस मॉडल में स्टोरेज के लिए मजबूत कांच से बने 7 शेल्फ दिए गए हैं जो आसानी से टूटेंगे नहीं।
    • इसके फ्रीजर में आइस मेकर लगा हुआ है जिस वजह से अलग से ट्रे नहीं रखनी होगी।

    यह सही पसंद क्यों रहेगा? 

    • अगर आपके घर में फ्रिज में आए दिन सामान रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है तो इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह LG साइड-बाय-साइड मॉडल सही पसंद होगा। इसके बड़े फ्रिज और फ्रीजर में अधिक तरह-तरह की चीजों को स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। 
    • इसका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा जिससे न सिर्फ तेज कूलिंग होगी, बल्कि लंबे समय तक ताजगी भी बनी रहेगी।
    • बाहर का तापमान चाहे जैसा हो, इस फ्रिज के अंदर का तापमान सही स्तर पर बना रहेगा और आपको भोजन के समय से पहले खराब होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
    • इसके अंदर दुर्गंध और कीटाणु जमा नहीं होंगे जिससे न सिर्फ चीजें ताजा रहेंगी बल्कि स्वच्छता भी बनी रहेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 655 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • फ्रीजर क्षमता- 239 लीटर

    अन्य सुविधाएं

    • एक्सप्रेस फ्रीज
    • डोर अलार्म
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस

    कमी

    • फ्रीजर कन्वर्टेबल नहीं है। 


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator

    मुख्य खासियतें

    • यह डबल डोर फ्रिज सैमसंग ब्रांड का है जिसकी क्षमता 350 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
    • इसमें अलग-अलग तरह की स्टोरेज जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड दिए गए हैं।
    • इसमें रखी चीजों की गंध आपस में नहीं मिलेगी जिससे उनकी ताजगी बनी रहेगी।

    यह सही पसंद क्यों रहेगा? 

    • 3-4 लोगों के परिवार के लिए Samsung डबल डोर Fridge सही पसंद होगा और इसमें स्टोरेज के लिए भरपूर जगह मिल जाएगी। साथ ही आपको इसके फ्रीजर को बार-बार मैनुअल तरीके से डीफ्रॉस्ट नहीं करना होगा।
    • कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाने से पहले आप इसके फ्रीजर को बंद कर सकते हैं और कूलिंग सिर्फ फ्रिज वाले हिस्से में होगी। यह सुविधा इस्तेमाल न होने के दौरान बिजली बचाने का काम करेगी जिसका सीधा असर बिल पर पड़ेगा।
    • इसकी खासियत है कि यह अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी से फल-सब्जियों को करीब 15 दिनों तक ताजा बनाए रखेगा और उनके सड़ने की चिंता नहीं करनी होगी।
    • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह फ्रिज आपकी जरूरत के हिसाब से ऊर्जा की खपत करेगा और जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होने पर आपको सूचित भी करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ‎Samsung 
    • क्षमता- 350 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • रैक- 2
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    अन्य सुविधाएं

    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • BESPOKE AI
    • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • दरवाजे पर आसानी से डेंट लग सकते हैं। 
    03
  • IFB 241L 3 Star 10 in 1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    मुख्य खासियतें

    • इस डबल डोर फ्रिज में फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी और ऊर्जा की बचत होगी और बेहतर कूलिंग मिलेगी।
    • 30 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन की वजह से लंबे समय तक बिजली जाने पर भी IFB Fridge की कूलिंग बनी रहेगी और अंदर रखी चीजें खराब नहीं 
    • होंगी।स्टोरेज के लिए इसमें आपको 3 शेल्फ और 2 बॉटल बिन मिलेंगे।

    यह सही पसंद क्यों रहेगा?

    • यह रेफ्रिजरेटर अपने हर हिस्से को एक समान रूप से ठंडा करेगा। इसकी वजह से शेल्फ, वेजिटेबल बास्केट और डोर रैक में हर जगह उचित कूलिंग होगी, जिससे सभी खाद्य पदार्थ सही ढंग से ठंडे रहेंगे।
    • अगर आपको आए दिन फ्रिज में बड़ी कोल्ड ड्रिंक बोतल, पानी की बोतल या जूस के पैक रखने की जरूरत पड़ती है, तो डोर रैक में भरपूर जगह मिल जाएगी। इसमें सारी चीजें कम समय में ठंडी भी हो जाएंगी।
    • अगर कभी ज़्यादा मात्रा में फल-सब्ज़ियां रखने की ज़रूरत होती है, तो उनकी ताज़गी इस इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर में 30 दिनों तक बनी रहेगी और उनकी नमी भी बरकरार रहेगी।
    • इसका फ्रीजर बर्फ को लगभग 60 मिनट में जमा सकता है, जिससे गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों को ठंडा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 59.4W x 154.4H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 241 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • फ्रीजर क्षमता- 64 लीटर

    अन्य सुविधाएं

    • डेयरी जोन
    • एक्टिव डिओड्राइजर
    • 10-इन-1 कन्वर्टेबल

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    04
  • Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    मुख्य खासियतें

    • 308 लीटर क्षमता वाला यह डबल डोर इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मीडियम साइज के परिवार के लिए एक उपयुक्त विकल्प होगा।
    • इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी के साथ यह फ्रिज कीटाणुओं को 99% तक बढ़ने से रोकेगा।
    • इसके फ्रीजर में करीब 85 मिनट में बर्फ जमाई जा सकती है और इसमें आइस मेकर की सुविधा भी मौजूद है।

    यह सही पसंद क्यों रहेगा?

    • गर्मी के दिनों में यह Whirlpool फ्रिज आपके काफी काम आएगा क्योंकि इसमें पानी की बोतलें जल्दी ठंडी हो जाएंगी, जिससे बिना किसी परेशानी के ठंडा पानी मिलेगा।
    • तेज कूलिंग करने वाला यह मॉडल न सिर्फ खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखेगा बल्कि इसमें फल-सब्जियों के पोषक तत्व भी बरकरार रहेंगे।
    • लंबे समय तक बिजली कटने पर भी फ्रीजर में रखी बर्फ, आइसक्रीम और अन्य फ्रोजेन चीजें पिघलेंगी नहीं और उनकी ताजगी पर भी असर नहीं पड़ेगा।
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर ज्यादा सामान और भारी बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं और उनके टूटने की चिंता नहीं करनी होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 308 लीटर
    • कलर- टाइटन स्टील
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 4

    अन्य सुविधाएं

    • इंस्सटेंट फ्रीज
    • 4-डोर रैक
    • एंटी-ओडर एक्शन

    कमी

    • कूलिंग में समस्या। 
    05

हमारे द्वारा पसंद किए गए इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की ऊर्जा खपत कुछ इस प्रकार है

हायर, सैमसंग, LG, आईएफबी और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है और हमारे द्वारा पसंद किए गए मॉडल की ऊर्जा खपत कुछ इस प्रकार है:

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

बिजली बिल में बचत

Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Bottom Mount Refrigerator

215 Kilowatt Hours

करीब ₹2,000 तक

LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

539 Kilowatt Hours

करीब ₹4,000 तक

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter Refrigerator

‎212 Kilowatt Hours 

करीब ₹1,500 तक

IFB 241L 3 Star 10 in 1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

202 Kilowatt Hours 

करीब ₹1,500 तक

Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

236 Kilowatt Hours 

करीब ₹2,000 तक

नोट: यहां बताई गईं बचत वाली कीम एक अनुमान के हिसाब ले लिखी गई हैं, जो इस्तेमाल, जीवनशैली और आपके शहर में बिजली की प्रति यूनिट कीमत के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि यह रेंज सटीक हैं इसलिए इनके ऊपर-नीचे होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। 

क्या है निष्कर्ष?

आखिर में हम यह कह सकते हैं कि इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर सिर्फ बिजली की बचत ही नहीं बल्कि हर मामले में नॉन-इन्वर्टर मॉडल से बेहतर होते हैं। ये ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं और इनका शोर स्तर भी कम रहता है। बिना रुकावट इनका हर हिस्से एक समान रूप से और जल्दी ठंडा होता है। हालांकि, इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन टिकाऊपन, प्रदर्शन और बिजली की लंबी बचत के साथ ये सही निवेश साबित होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

ये 5 फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर त्योहारों पर लंबे समय तक खाना रखेंगे ताजा!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्यों आजकल लोग इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर को नॉन-इन्वर्टर मॉडल से ज्यादा पसंद कर रहे हैं?
    Inverter Refrigerator एक आधुनिक कंप्रेसर तकनीक का उपयोग करता है जो रेफ्रिजरेटर के अंदर तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को सेट करता है। नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर पूरी स्पीड से चलता है या बंद हो जाता है, जिससे ज्यादा ऊर्जा की खपत होती है। इसके मुकाबले, इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की कम खपत करते हैं और बिजली बिल को भी नियंत्रित रखते हैं।
  • कौन-से ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    भारत में आपको हायर, सैमसंग, एलजी, IFB, बॉश, व्हर्लपूल और गोदरेज जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। इनमें आपको डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल देखने को मिलेंगे। हालांकि, कुछ ब्रांड अपने सिंगल डोर मॉडल में भी यह सुविधा देते हैं।
  • क्या ये फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    हां, आप एक सीमित वोल्टेज रेंज में इन्हें बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रेंज मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होती है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालते हुए ये फ्रिज ऊर्जा कुशल बने रहते हैं।
  • क्या इन्वर्टर फ्रिज नॉन-इन्वर्टर फ्रिज से ज्यादा महंगे होते हैं?
    हां, इन्वर्टर फ्रिज की शुरुआती कीमत आमतौर पर नॉन-इन्वर्टर फ्रिज से ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय में उनकी बिजली बचत के कारण वे अधिक किफायती साबित होते हैं। ये अधिक टिकाऊ होते हैं और इनकी मरम्मत का अतिरिक्त खर्च भी कम आता है।
  • फ्रिज में मौजूद इन्वर्टर कंप्रेसर की लाइफ कितनी होती है?
    इन्वर्टर कंप्रेसर की लाइफ आमतौर पर नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर से अधिक होती है, क्योंकि वे लगातार पूरी स्पीड से नहीं चलते जिससे दबाव कम होता है। ज्यादातर ब्रांड इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी प्रदान करते हैं और इनकी लाइफ 15-20 साल तक की हो सकती है।

Loading...

Loading...