साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स के लिए हायर, एलजी और सैमसंग तीनों ही ब्रांड काफी लोकप्रिय माने जाते हैं, लेकिन किसी एक को सबसे अच्छा कहना मुश्किल काम हो सकता है। Haier साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को किफायती कीमत पर बेहतरीन सुविधाएं और दमदार क्षमता वाले मॉडल्स की रेंज के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनमें मिलने वाले मैजिक कन्वर्टेबल जोन अतिरिक्त स्टोरेज के लिए फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देते हैं। दूसरी तरफ, LG के Side By Side मॉडल्स ऊर्जा कुशलता, दमदार कूलिंग और बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव करा सकते हैं। इसमें मिलने वाली डोर कूलिंग+ सुविधा खाने की ताजगी को लंबे समय तक बनाकर रख सकती है। वहीं, Samsung के साइड बाय साइड Refrigerator उन लोगों के लिए एक बेहतरीन पसंद हो सकते हैं जो एडवांस टेक्नोलॉजी और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल्स की तलाश में है। इनमें मिलने वाले 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स कूलिंग को स्टोर की गई चीजों के हिसाब से सेट करने में मदद करते हैं। तो आइए अब तीनों ही ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को देखते हैं।
Haier, Samsung या LG: साइड बाय साइड Refrigerators के लिए कौन-सी ब्रांड है सर्वोत्तम? जानें जवाब
Side By Side रेफ्रिजरेटर के लिए Haier, Samsung और LG तीनों ही ब्रांड काफी लोकप्रिय हैं। एलजी की डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी चीजों को जल्दी कर सकती है ठंडा, सैमसंग में लंबी ताजगी के लिए मिलेगा ट्विन कूलिंग प्लस और हायर में मिल सकती है कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा। जानिए इन सभी के बारे में विस्तार से।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
यह हायर का 2 डोर डिजाइन वाला साइड बाय साइड फ्रिज है जिसकी क्षमता 596 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा और बिजली की भी बचत होगी। इस Haier Refrigerator में दी गई ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे काफी ऊर्जा कुशल बनाती है और शोर स्तर को भी कम रख सकती है। इसमें 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ दिए गए हैं। 100% कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को ऐक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए फ्रिज में बदला जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है। इसमें दी गई डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी दुर्गंध को बढ़ने से रोक सकती है। इसके तापमान को -24°C से लेकर 5°C तक सेट किया जा सकता है। 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है। स्लीक डिजाइन की वजह से यह ज्यादा जगह का भी घेराव नहीं करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 596 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
- कलर- शाइनी स्टील
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट टाइप- डीफ्रॉस्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 518 Kilowatt Hours
- डोर शेल्फ- 8
खूबियां
- इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी वजन भी आसानी से झेल सकते हैं।
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज में किटाणु नहीं प्रवेश करेंगे।
- इसे 160v-270v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
01LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator
5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह साइड बाय साइड फ्रिज सही पसंद हो सकता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर की क्षमता 630 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। इसकी हाईजीन फ्रेश सुविधा बैक्टेरिया को 99% तक बढ़ने से रोक सकती है, जिस वजह से खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। डिओड्राइजर की वजह से इसके अंदर दुर्गंध नहीं पनपेगी। स्टोरेज के लिए इस LG साइज बाय साइड फ्रिज में 8 शेल्फ, 6 रैक्स और 5 डोर शेल्फ मिल जाएंगे। इसकी इंस्टा व्यू डोर-इन-डोर सुविधा अंदर रखी चीजों को बाहर से ही देखने में मदद करती है, और दो बार खट-खटाने से अंदर लाइट भी जल जाएगी। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आप अपने स्मार्टफोन से भी आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। वहीं, डोर कूलिंग+ सुविधा मल्टी एयर फ्लो के साथ पूरे फ्रिज में कूलिंग को एक समान स्तर पर बनाकर रख सकती है। इसमें लगे वॉटर डिस्पेंसर के साथ आपको बिना फ्रिज को खोले ही तुरंत ठंडा पानी मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 630 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
- कलर- मैट ब्लैक
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 240 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 524 Kilowatt Hours
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
खूबियां
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस सिस्टम फ्रिज में आई समस्याओं का पता अपने आप लगा सकता है।
- UV नैनो सुविधा वॉटर डिस्पेंसर को साफ रखने में मदद करेगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसपर बहुत आसानी से स्क्रैच पड़ने की शिकायत की है।
क्या यह हायर फ्रिज से बेहतर है?
एलजी के इस साइज बाय साइड रेफ्रिजरेटर को हायर से बेहतर कहना सही नहीं होगा। लेकिन अगर आपको फ्रिज में बार-बार पानी की बोतल भरकर रखने में असुविधा होती है तो इस मॉडल को ज्यादा बेहतर पसंद कहा जा सकता है।
02Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator
वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह सैमसंग का साइड बाय साइड फ्रिज है जो आपके लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी और कूलिंग पर असर नहीं होगा। 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाले इस फ्रिज में आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की कुल स्टोरेज क्षमता 653 लीटर है। इस Samsung Refrigerator का डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की 50% तक बचत करने में मदद कर सकता है और शोर स्तर को भी कम करेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसके सभी Shelves मजबूत कांच से बने हैं; जिनपर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी तापमान और नमी का सही स्तर बनाए रखने में मदद कर सकती है। वहीं, चीजों को जल्दी ठंडा करने या जमाने के लिए इसमें पावर कूल/फ्रीज की सुविधासुविधी भी दी गई है। वहीं, दरवाजा देर तक खुला रहने या ठीक से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 653 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- सिल्वर
- सालाना ऊर्जा खपत- 547 Kilowatt Hours
- बॉटल काउंट- 6
- शोर स्तर- 40 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
खूबियां
- इसके डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
- इसे 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसका शोर स्तर ज्यादा होने की शिकायत की है।
घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे कई उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
03Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator
यह फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला साइड बाय साइड फ्रिज है जिसकी क्षमता 596 लीटर है और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है और 50% तक ऊर्जा की बचत करने का भी काम कर सकती है। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी से लैस यह साइड बाय साइड फ्रिज -24°C से लेकर 9°C तक के तापमान पर आसानी से सेट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को अतिरिक्त स्टोरेज के लिए फ्रिज में बदला जा सकता है। इसी के साथ Wifi कनेक्टिविटी की वजह से इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते है। अगर हम बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इस Haier फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है कि वॉटर डिस्पेंसर होने की वजह से आपको कभी भी ठंडा पानी मिल सकता है और बोतल भरकर रखने जरूरत नहीं होगी। इसकी डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी खाने को लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकती है और दुर्गंध को भी पनपने से रोकेगी। इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 596 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
- कलर- शाइनी सिल्वर
- पैटर्न- सॉलिड
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
- डिजिटल डिस्प्ले पैनल पर सेटिंग्स संबंधित जानकारी को आसानी से देखा जा सकता है।
- इसमें फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं।
- इस फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी बिल्ड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
क्या यह सैमसंग से बेहतर पसंद है?
नहीं, हायर के इस साइड बाय साइड फ्रिज को सैमसंग से बेहतर नहीं, लेकिन किफायती कहा जा सकता है। यह थोड़ी किफायती कीमत पर एडवांस टेक्नोलॉजी आपको दे सकता है।
04LG 655 L Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator
स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपने मल्टी डिजिटल सेंसर्स के साथ बाहर और अंदर के तामपमान को समझते हुए खाने की ताजगी को बनाए रख सकता है। 655 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर का इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता को बढ़ाते हुए शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 239 लीटर है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको फ्रिद सेक्शन में 3 शेल्फ, 4 डोर बास्केट, वेजिटेबल बॉर्स और 2 ड्रॉर मिल जाएंगे। वहीं, फ्रीजर सेक्शन में 4 शेल्फ, 4 डोर बास्केट और 1 ड्रॉर दिया गया है। यह LG Fridge 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए एक सही विकल्प हो सकता है। अगर इसमें कोई परेशानी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस की मदद से उसका पता आसानी से लगाया जा सकता है। इसी के साथ ऐक्सप्रेस फ्रीज सुविधा चीजों को कम समय में अच्छी तरह से जमाने में मदद करेगी। मल्टी एयरफ्लो के साथ फ्रिज के हर हिस्से में एक समान तरह से कूलिंग होगी और एडजेस्टेबल शेल्फ को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 655 लीटर
- कलर- वेस्टर्न ब्लैक
- डीफ्रॉस्ट- ऑटो डीफ्रॉस्ट
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- मजबूत कांच
- सालाना ऊर्जा खपत- 395 Kilowatt Hours
- पैटर्न- सॉलिड
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
खूबियां
- ऑटो-डीफ्रॉस्ट सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकेगी, जिससे कूलिंग पर असर नहीं होगा।
- दरवाजा ठीक से बंद न होने या लंबे समय तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट फ्रिज में किटाणुओं को पनपने से रोकेगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसपर आसानी से स्क्रैच पड़ गए हैं।
05Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator
फ्रेंच डोर डिजाइन वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकता है, और साथ ही दुर्गंध को भी पनपने से रोकेगा। 550 लीटर क्षमता वाला यह Samsung साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज में स्टोरेज के लिए आपको 3 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 3 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगी। मजबूत कांच मटेरियल से बने इसके शेल्फ पर भारी चीजों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 364 लीटर और फ्रीजर क्षमता 186 लीटर है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। वहीं, पावर कूल व फ्रीज सुविधा के साथ चीजों को कम समय में ठंडा किया जा सकता है और जमाया भी जा सकता है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर 50% तक ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है और साथ ही शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसमें दी गई ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकेगी, जिससे कूलिंग असरदार बनी रह सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 550 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रेंच डोर
- कलर- रिफाइंड आइनॉक्स
- डोर- 3
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 3
- डोर- रिवर्सेबल
- सालाना ऊर्जा खपत- 240 Kilowatt Hours
खूबियां
- इसे 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है।
- इसके दरवाजे पर आसानी से उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है।
क्या यह एलजी साइड बाय साइड फ्रिज से बेहतर है?
एलजी और सैमसंग दोनों ही ब्रांड के साइड बाय साइड अपनी-अपनी जगह बेहतर है। अगर आपको ज्यादा आधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी चाहिए तो सैमसंग बेहतर हो सकता है। वहीं, अगर आप एडजेस्टेबल कूलिंग और ऊर्जा कुशल विकल्प तलाश रहे हैं तो एलजी बेहतर होगा।
06
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने हायर, सैमसंग और एलजी तीनों ही ब्रांड के Side By Side Refrigerators के विकल्पों को तो देख लिया, अब एक तालिका के साथ इनके बीच के अंतर को समझ लेते हैं।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
खासियत |
|
Haier (HES-690SS) |
596 लीटर |
3 |
कन्वर्टेबल मैजिक जोन |
|
LG (GL-X257AMC3) |
630 लीटर |
3 |
इंस्टा डोर व्यू |
|
Samsung (RS76CG8003S9HL) |
653 लीटर |
3 |
5-इन-1 कन्वर्टेबल |
|
Haier (HRS-682SWDU1) |
596 लीटर |
3 |
वॉटर डिस्पेंसर |
|
LG (GL-B257HWBY) |
655 लीटर |
3 |
ऐक्सप्रेस फ्रीज |
|
Samsung (RF57A5032S9/TL) |
550 लीटर |
4 |
डोर अलार्म |
निष्कर्ष क्या है?
आखिर में यही कहा जा सकता है कि हायर, एलजी और सैमसंग में से किसी भी एक ब्रांड को साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए सबसे अच्छा कहना सही नहीं हो सकता है। Haier अपने किफायती दाम, शानदार स्टोरेज क्षमता और कन्वर्टेबल जोन के लिहाज से एक सही पसंद हो सकता है। वहीं, साइड बाय साइड फ्रिज के लिए LG को अपने बढ़िया सर्विस नेटवर्क, ऊर्जा कुशल संचालन और आकर्षक डिजाइन के लिहाज से अच्छा माना जाता है। वहीं, Samsung के साइड बाय साइड फ्रिज उन लोगों के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं जो आधुिनकआधुनिक फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हैं। तीनों में से किसी भी एक ब्रांड के बीच का चुनाव पूरी तरह से आपकी जरूरत, पसंद व बजट पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- हायर, एलजी और सैमसंग में किसका साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा होता है?तीनों ही ब्रांड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए बेहतरीन पसंद हो सकते हैं, लेकिन चुनाव आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है। सैमसंग अपने प्रीमियम लुक्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, LG अपने टिकाऊ कंप्रेसर और साइलेंट ऑपरेशन में आगे है, जबकि Haier किायती बजट और बेहतर स्टोरेज स्पेस प्रदान करता है।
- हायर, एलजी और सैमसंग के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर किस कीमत रेंज में मिल सकते हैं?हायर, सैमसंग और एलजी के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत मुख्य रूप से ₹65,000 से शुरू होकर ₹1 लाख+ तक जा सकती है। हायर ₹65,000–₹1,50,000 में सबसे बजट-फ्रेंडली है। एलजी ₹70,000–₹2,20,000 के बीच टिकाऊ विकल्प देता है, जबकि सैमसंग अपने प्रीमियम और स्मार्ट मॉडल्स के लिए ₹75,000 से ₹1,50,00+ से अधिक तक की रेंज में मिल सकता है।
- क्या हायर, एलजी और सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?हां, ये तीनों ब्रांड इन्वर्टरटेक्नोलॉजी के कारण ऊर्जा कुशल हैं। LG का स्मार्ट कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता सुनिश्चित करता है। सैमसंग की डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी लोड के हिसाब से कंप्रेसर स्पीड को बदलती है, जबकि हायर के नए मॉडल भी काफी किफायती हैं। आमतौर पर, ये बड़े फ्रिज सालाना 350–550 यूनिट बिजली खर्च कर सकते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like