इन फ्रॉस्ट-फ्री Refrigerators में कूलिंग होगी जबरदस्त, कीमत भी है ₹30,000 से कम!

₹30,000 से कम में आपको Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB ब्रांड के बेहतरीन फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। 200 लीटर से लेकर 300 लीटर की क्षमता वाले ये डबल डोर मॉडल छोटे परिवार, कपल्स या शेयरिंग फ्लैट में रहने वाले बैचलर्स के लिए सही पसंद होंगे। इनके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी और कूलिंग भी लगातार दमदार बनी रहेगी।

₹30,000 से कम वाले फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर
₹30,000 से कम वाले फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर

फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमने, लगातार दमदार कूलिंग बनी रहने और बार-बार मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग से बचने के लिए फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर घरों में लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें मिलने वाला इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। वहीं, अगर बात की जाए फ्रॉस्ट-फ्री Refrigerator के लिए एक सही बजट का चयन करने की तो ₹30,000 से कम में आपको बड़े ब्रांड के डबल डोर मॉडल देखने मिलेंगे। करीब 200 लीटर से लेकर 300 लीटर तक की क्षमता में आने वाले ये फ्रिज 2-3 लोगों के इस्तेमाल के लिए सही माने जाते हैं।

इसी कड़ी में हमने आपके लिए कुछ ऐसे ही रेफ्रिजरेटर मॉडल का चयन किया है जो प्रदर्शन के मामले में दमदार होंगे और बजट में भी आसानी से फिट हो जाएंगे। Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB ब्रांड के इन रेफ्रिजरेटर को हमने रिसर्च, विश्लेषण और तुलना के बाद चुना है और ये कूलिंग, ऊर्जा कुशलता, स्टोरेज व एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे पैमानों पर खरे उतरते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है?

    यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऐसे कंप्रेसर के साथ आता है जो बिजली की बचत करेगा। इसे 2-3 लोगों के परिवार के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें तेज कूलिंग होगी और प्रदर्शन भी लगातार अच्छा बना रहेगा। यह फल-सब्जियों की ताजगी को भी लंबे समय तक बनाए रखेगा। 

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर को पसंद करने की पहली वजह है कि यह बहुत तेजी से कूलिंग करता है। फिर चाहे पानी की बोतलों को ठंडा करना हो या बर्फ जमानी हो इसमें सारे काम काफी जल्दी हो जाएंगे। तो कभी अगर मेहमान अचानक आ जाते हैं तो आपको असुविधा नहीं होगी।
    • ज्यादातर डबल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रिज वाला हिस्सा नीचे होता है और फ्रीजर ऊपर; लेकिन यह मॉडल बिल्कुल अलग है। इसमें ताजा खाना रखने की जगह, वेजिटेबल बास्केट और बॉटल रैक आपकी आंखों के सामने दिखेंगे जिस वजह से सामान निकालने या ढूंढने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 237 लीटर
    • कलर- ब्लैक
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • स्टेबलाइजर फ्री संचालन
    • टर्बो आइसिंग
    • मजबूत कांच शेल्फ

    कमी

    • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 
    01
  • Samsung 236 L, 2 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है?

    यह स्टाइलिश डिजाइन वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर फ्रीजर है, जिसमें लंबी ताजगी व बिना रुकावट कूलिंग होगी। एक सीमित रेंज में इसे बेझिझक बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है और अगर कभी बिजली कटौती होती है तो यह घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाएगा, जिससे अंदर रखी चीजें खराब नहीं होंगी। 

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • अगर कभी खाना ज्यादा बन गया है या आप कहीं बाहर जाने से पहले परिवार के लिए कुछ दिनों का खाना बनाकर रखना चाहती हैं तो यह फ्रिज काम आएगा। इसमें हर चीज की ताजगी कई दिनों तक बनी रहेगी और वो आसानी से खराब नहीं होंगी।
    • मौसम चाहे जैसा हो, इसका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा। अब आपको यह शिकायत नहीं होगी कि पानी की बोतलें ज्यादा ठंडी नहीं हो रहीं और फल-सब्जियां ज्यादा कूलिंग की वजह से खराब हो जा रही हैं। हर सेक्शन का तापमान सही स्तर पर बना रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 236 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • टेंप्रेचर कंट्रोल
    • डीप डोर गार्ड
    • स्लाइडिंग शेल्फ

    कमी

    • डोर बिन प्लास्टिक से बने हैं। 


    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए अलग-अलग उपकरणों के दमदार विकल्प

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है?

    यह एक कन्वर्टेबल डबल डोर रेफ्रिजरेटर है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो ऊर्जा की बचत करेगा और कूलिंग भी शानदार बनाए रखेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 2 शेल्फ और 5 डोर रैक्स दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इसके शेल्फ को आसानी से निकाला जा सकता है और बर्तनों के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • बदलते मौसम के हिसाब से फ्रिज की सेटिंग्स को बदलना एक झंझट वाला काम होता है। इस मॉडल की खासियत है कि बस इसे स्मार्ट मोड पर सेट करना है और यह अपने आप ही कूलिंग को जरूरत के हिसाब से सेट कर लेगा।
    • कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में सामान रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है और फ्रीजर खाली पड़ा रहता है। चिंता की बात नहीं है क्योंकि ज्यादा स्टोरेज के लिए इसके फ्रीजर को कन्वर्ट करके आसानी से फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.7D x 55.5W x 157.3H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 251 लीटर
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • शेल्फ- मजबूत कांच

    खासियतें

    • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
    • मल्टी एयर फ्लो
    • 25 लीटर फ्रेश जोन

    कमी

    • साइज के हिसाब से शेल्फ की संख्या कम है।
    03
  • IFB 241L 2 Star 7-in-1 Multi Mode, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है?

    यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर कई तरह के कूलिंग मोड के साथ आता है, जिन्हें जरूरत व सामान के हिसाब से सेट किया जा सकता है। एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी बिना रुकावट कूलिंग करते हुए बिजली की बचत करेगी। इसके सभी शेल्फ मजबूत मटेरियल से बने हैं जिन्हें साफ भी आसानी से किया जा सकता है। 

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • अगर आपके एरिया में बिजली की कटौती होना आम बात है और फ्रिज के अंदर रखा सामान आए दिन खराब हो जाता है तो यह रेफ्रिजरेटर काफी काम आएगा। बिजली कटौती के 30 घंटों बाद तक इसकी कूलिंग बनी रहेगी और खाने की ताजगी को लेकर चिंता नहीं करनी होगी।
    • गर्मी में ठंडा पानी सबको ही चाहिए होता है और कभी घर पर ज्यादा लोग आ जाएं तो बहुत परेशानी होती है। लेकिन इस समस्या को हल करेंगे इसके बड़े बॉटल गार्ड जिनमें 2.5 लीटर की तीन और 1 लीटर की 5 बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 59.4W x 154.4H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 241 लीटर
    • शेल्फ- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खासियतें

    • बड़ा क्वाड्रा क्रिस्पर
    • डेडिकेटेड डेयरी जोन
    • लॉक ऐंड की

    कमी

    • छोटे शहरों में कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है। 
    04
  • Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    एक सीमित वोल्टेज रेंज में यह फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर बिना स्टेबलाइजर के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी क्षमता 235 लीटर है और इसमें 32 लीटर की वेजिटेबल बास्केट दी गई है। यह फ्रिज 5 शेल्फ, 2 रैक्स और 3 डोर शेल्फ से लैस है जिनपर काफी सारी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं।

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • इस रेफ्रिजरेटर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें काफी सारा सामान रखने के लिए भरपूर जगह दी गई है। सिंगल व डबल डोर मॉडल को मात देने वाली इसकी ट्रिपल डोर डिजाइन अंदर रखी चीजों की महक को आपस में मिलने नहीं देगी और कूलिंग को भी लंबे समय तक बनाए रखेगी। कभी अगर सिर्फ वेजिटेबल बास्केट से सामान निकालना है तो पूरा फ्रिज खोलने की भी जरूरत नहीं होगी।
    • भले ही ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां ही क्यों न स्टोर करनी हों यह भरपूर जगह तो देगा ही, बल्कि उन्हें खराब होने से भी बचाएगा। इस फ्रिज में उनकी ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहेगी और वे आसानी से सड़ेंगी नहीं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 56W x 161H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 235 लीटर
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • डेली जोन
    • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी
    • मॉइश्चर रिटेंशन

    कमी

    • छोटे किचन में यह ज्यादा जगह घेरेगा। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस और लाइफस्टाइल जैसे कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    05

अब जानिए इन सभी रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

आपने ₹30,000 से कम वाले फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाएगी ताकि आपको चयन करने में आसानी रहे।

ब्रांड व मॉडल

शेल्फ की संख्या

खासियत

Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

3

टर्बो आइसिंग

Samsung 236 L, 2 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator

4

मल्टी फ्लो

LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

2

स्मार्ट मोड

IFB 241L 2 Star 7-in-1 Multi Mode, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator with

3

360° कूलिंग

Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

5

जिओलाइट टेक्नोलॉजी

नोट: यहां बताए गए रेफ्रिजरेटर की MRP ₹30,000 से ज्यादा है लेकिन लेख लिखते समय अमेजन पर यह कम थी। अगर इनकी कीमत में किसी तरह का बदलाव होता है तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। पाठकों से हम कीमत अमेजन पर जांच लेने का अनुरोध करते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्यों फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर घरों में ज्यादा पसंद किए जाते हैं?
    फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर के लोकप्रिय होने की सबसे बड़ी वजह है कि इनके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमती, जिस वजह से लगातार कूलिंग होती रहती है और ऊर्जा की भी बचत होती है। सामन्य रेफ्रिजरेटर के विपरीत इन्हें मैनुअल तरह से डीफ्रॉस्ट नहीं करना पड़ता और ये समय की भी बचत करते हैं।
  • ₹30,000 से कम में किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    अगर आपका बजट ₹3,000 से कम का है और एक बढ़िया क्वालिटी के फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर की तलाश है तो Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड के पास आपको बढ़िया मॉडल देखने मिल जाएंगे। हालांकि, ब्रांड व क्षमता के हिसाब से कीमत अलग-अलग होगी।
  • ₹30,000 से कम वाले फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर किस क्षमता में आते हैं?
    ₹30,000 से कम वाले फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर 200 लीटर से 300 लीटर तक की क्षमता में मिलते हैं। इनकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2-3 होती है। ये फ्रिज छोटे परिवारों के लिए सही पसंद होते हैं।

Loading...

Loading...