Bosch या Atomberg, किसका Mixer Grinder भारी पिसाई को संभालने में है कुशल? जानिए यहां
Bosch या Atomberg में से किसी एक के मिक्सर ग्राइंडर का चयन करना मुश्किल काम है। अगर बात ज्यादा चीजों को पीसने की करें तो बॉश के मॉडल घर के अलावा रेस्टोरेंट या कैफे में इस्तेमाल करने के लिए सही होंगे। दूसरी तरफ, एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए ज्यादा बेहतर होंगे जिनमें तरह-तरह की चीजों को पीसना आसान रहेगा।
जब भी बात आती है भारी पिसाई के लिहाज से एक अच्छा मिक्सर ग्राइंडर चुनने की तो बॉश और एटमबर्ग दो लोकप्रिय नाम हैं। हालांकि, दोनों में से किसी एक को सबसे अच्छा कहना गलत होगा। दोनों ही ब्रांड के पास आपको 750 Watts से लेकर 1000 Watts क्षमता वाले मॉडल देखने मिलेंगे जो भारी चीजों को पीसने में पूरी तरह सक्षम हैं।
Bosch मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि ये घर के अलावा कैफे या रेस्टोरेंज जैसी जगहों पर भी इस्तेमाल के लिए सही पसंद माने जाते हैं। ये लगातार ग्राइंडिंग के लिहाज से डिजाइन किए जाते हैं और इनमें सख्त चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है। दूसरी तरफ Atomberg मिक्सर ग्राइंडर में भी आप सूखे मसालों, दाल और अन्य चीजों को पीस सकते हैं। हालांकी, ये घरेलू इस्तेमाल के लिए ज्यादा आदर्श होते हैं। इनमें मिलने वाली BLDC मोटर इन्हें ऊर्जा कुशल और शांत भी बनाती है। आइए दोनों के बीच मुख्य अंतर और कुछ विकल्पों को नीचे देखते हैं-
बॉश व एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर के बीच के मुख्य अंतर
तुलना का पैमाना
Bosch मिक्सर ग्राइंडर
Atomberg मिक्सर ग्राइंडर
पेटेंट टेक्नोलॉजी
‘स्टोन पाउंडिंग’ टेक्नोलॉजी मसालों को काटने की जगह कूटने का काम करती है, जिससे सही बनावट सुनिश्चित होती है और स्वाद भी बना रहता है।
खास ‘कोर्स मोड’ चटनी, मसालों व ग्रेवी को सिल-बट्टे की तरह दर-दरा पीसेगा, जिससे काफी अच्छा स्वाद मिलेगा।
इस्तेमाल
ज्यादा मल्टीपर्पस होते हैं, जिनमें जूसर, चटनी, वेट, ड्राय और फूड प्रोसेसर की सुविधा देखने मिलेगी।
खास चॉपर जार होता है जिसकी मदद से सब्जियों को समय में काटने का काम आसान बनता है।
सेफ्टी फीचर
लिड लॉक और ओवर-लोड प्रोटेक्शन सुविधा होती है।
इनमें फॉल्ट डिटेक्शन, लिड लॉक और ऑटो-रीस्टार्ट न होने जैसी सुविधाएं होती हैं।
वॉरंटी
2 साल तक की प्रोडक्ट और 5 साल तक की मोटर।
3 साल तक की।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Bosch Pro 1000W Mixer Grinder
इस मिक्सर ग्राइंडर की कुल क्षमता 1.4 लीटर है, जिसके साथ आपको कुल 4 अलग-अलग जार मिलेंगे। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने इसके तेज ब्लेड हर तरह की सामग्री को काफी अच्छी तरह से पीसने का काम करेंगे। इसे 30 मिनट तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है और यह भारतीय रसोई के लिए काफी अच्छी पसंद होगा।
हमने इसे क्यों चुना?
इस मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि यह सूखे मसालों से लेकर ड्राय फ्रूट्स हर सख्त चीज को आसानी से पीसने में सक्षम है। इसके खास डिजाइन वाले ब्लेड चीजों को काटेंगे नहीं बल्कि कूटेंगे, जिससे वैसा ही टेक्श्चर मिलेगा जैसा सिल-बट्टे के साथ मिलता है।
इसी के साथ समान्य मिक्सर की तरह इस्तेमाल के दौरान जार के ढक्कन को पकड़कर खड़ा नहीं रहना होगा। इसकी खास डिजाइन आपके हाथों को फ्री रखेगी ताकि आप दूसरे काम भी साथ-साथ कर सकें।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Bosch
कलर- ब्लैक
वोल्टेज- 240 Volts
वॉटेज- 1000 Watts
स्पीड- 3
खासियतें
ओवरलोड प्रोटेक्टर
सक्शन फीट
लिड लॉक
कमी
जूसर जार प्लास्टिक का बना है।
01
Atomberg Zenova Mixer Grinder for Kitchen
यह मिक्सर ग्राइंडर खाना बनाने के दौरान किचन में आपका साथी बनेगा। इसकी दमदार मोटर बिना गर्म हुए काम करेगी, ताकि लगातार इस्तेमाल करने में आपको असुविधा न हो। इसके साथ आपको लिक्विड, मल्टीपर्पस, चटनी और चॉपर जार मिलेगा; जिनमें तरह-तरह की चीजों को आसानी से मिलाया, पीसा या काटा जा सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
इस Atomberg मिक्सर ग्राइंडर की सबसे बड़ी खासियत हैकि यह भारतीय रसोई की भारी पिसाई को संभालने के लिए तैयार किया गया है। कई बार ऐसा होता है कि जार मिक्सर पर सही तरह से लॉक नहीं होता और हम उसे स्टार्ट कर देते है। इस वजह से या ता मोटर जल जाती है या गास्केट कट जाती है। लेकिन इसमें जबतक जार सही तरह से लगेगा नहीं, यह स्टार्ट नहीं होगा।
वहीं, अगर कभी इस्तेमाल के दौरान बिजली चली जाती है तो स्विच ऑन होने पर भी सप्लाई वापस आते ही यह अपने आप स्टार्ट नहीं होगा जिससे सुरक्षा बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Atmoberg
कलर- वाइन
क्षमता- 1.5 लीटर
वोल्टेज- 230 Volts
वजन- 6 किलोग्राम
खासियतें
कोर्स मोड
स्लीक डिजाइन
वेंटलेस बॉडी
कमी
फुल स्पीड पर शोर ज्यादा होगा।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
दोनों ही ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर आपको सिल-बट्टे/ओखली जैसी पिसाई का अनुभव करा सकते हैं और क्वालिटी के मामले में भरोसेमंद हैं। हालांकि, Bosch का मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा है जो जूसर की सुविधा चाहते हैं और एटमबर्ग का मॉडल उनके लिए सही है जो सब्जियां कटाने के लिए चॉपर तलाश रहे हैं।
घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Bosch TrueMixx Bold Mixer Grinder
बिना गर्म हुए इस मिक्सर ग्राइंडर की मोटर लगातार 30 मिनट तक पीसने की सुविधा आपको देगी। इसमें आपको चटनी, ड्राय वेट और जूसर जार मिलेगा जिनकी मदद से तरह-तरह के मसाले, चटनी, दालों व अन्य चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से यह किचन काउंटर पर ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगा।
हमने इसे क्यों चुना?
घर पर फल-सब्जियों का जूस बनाते समय सबसे बड़ी समस्या आती है उसे छानने में, लेकिन यह मॉडल उससे निजात दिलाएगा। इसमें जूस बनाते समय रेशे और पल्प अपने आप ही फिल्टर में अलग हो जाएंगे, ताकि उसे बिना छाने ही आसानी से पिया जा सके।
इसके अलावा कई बार मिक्सी का इस्तेमाल करते समय वोल्टेज ऊपर-नीचे होने से मोटर जल जाती और फिर मरम्मत का लंबा खर्चा आता है। यह टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर वोल्टेज को आसानी से संभालने में सक्षम है और मोटर को नुकसान पहुंचाए बिना चीजों को पीसता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Bosch
मटेरियल- ABS
स्पीड
ब्लेड- स्टेनलेस स्टील
स्पीड- 3
खासियतें
स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी
सेफ्टी लॉक
HiFlux मोटर
कमी
जार के हैंडल ज्यादा मजबूत नहीं हैं।
03
Atomberg Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder
यह जूसर मिक्सर ग्राइंडर चीजों को बिल्कुल सिल-बट्टे पर पीसे जाने वाला टेक्श्चर देगा। इसमें आपको 1.6 लीटर का ब्लेंडर/जूसर, 1 लीटर का मल्टीपर्पस जार, 0.5 लीटर का चटनी जार और 0.5 लीटर का चॉपर जार मिलेगा। इसमें लगा LED इंडीकेटर पावर व स्पीड संबंधित जानकारी देगा। इसमें कॉफी और हल्दी जैसी सख्त चीजों को भी पीसा जा सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
सुबह ऑफिस जाने से पहले या जल्दबाजी में सब्जियां काटना एक बड़ा काम होता है और कभी-कभी तो तेजी से काम करने के चक्कर में हाथ भी कट जाता है। ऐसे में इसका चॉपर जार आपकी सुविधा को बढ़ाएगा जिसमें तरह-तरह की सब्जियों को फटा-फट काटने की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।
सामान्य जूसर जार में फलों का जूस निकालते समय बीज भी पिस जाते हैं जिससे कड़वाहट आ जाती है, लेकिन इसकी खासियत है कि यह बीजों को अलग कर देगा ताकि स्वाद में किसी तरह की कमी न महसूस हो।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Atomberg
क्षमता- 1.6 लीटर
वोल्टेज- 220 Volts
स्पीड- 4
ब्लेड- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
कोर्स मोड
जार लॉक डिटेक्शन
फॉल्ट इंडिकेशन
कमी
लिड लॉक ज्यादा मजबूत नहीं हैं।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें घर पर ही लगभग हर दिन ही हल्दी, काली मिर्च या अन्य तरह के मसाले पीसने होते हैं तो बॉश मिक्सर ग्राइंडर ज्यादा बेहतर रहेगा। वहीं, अगर आप सामान्य तौर पर ही कभी-कभी मसाले या दाले पीसते हैं तो Atomberg का मॉडल एक सही पसंद साबित होगा।
04
Bosch TrueMixx Pro 1100W Mixer Grinder
इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ 5 अलग-अलग जार मिल जाएंगे। इसमें लगे स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ब्लेड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जो गीले व सूखे इंग्रीडियंट्स को पीसने में मदद करेगा। वहीं, मोटर को खराब होने से बचाने के लिए इसमें ओवरलोड प्रोटेक्टर भी मौजूद हैं।
हमने इसे क्यों चुना?
आमतौर पर मिक्सर ग्राइंडर में बड़े-बड़े जार होते हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिपर से लैस है। जी हां, इस जार में आसानी से शेक या स्मूदी बनाई जा सकती है और बाद में लिड लगाकर इसी को शेकर या सिपर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप साथ में जिम, ऑफिस या कॉलेज भी लेकर जा सकते हैं।
फिर चाहे इसे फुल स्पीड पर इस्तेमाल करना हो या पल्स मोड पर कंपन की वजह से इसके खिसकने की चिंता नहीं करनी होगी। यह एक ही जगह पर टिका रहेगा और इसके गिरकर खराब होने का डर नहीं रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Bosch
मटेरियल- प्लास्टिक
क्षमता- 1.5 लीटर
वॉटेज- 1100 Watts
वोल्टेज- 220 Voltas (AC)
खासियतें
ज़ंगरोधी
एंटी-स्किड
ओवरहीट प्रोटेक्शन
कमी
शोर स्तर ज्यादा है।
05
Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder
फिर चाहे आपको स्मूद पेस्ट बनाना हो, चीजों को दर-दरा पीसना हो या एकदम बारीक काटना हो; यह मिक्सर ग्राइंडर काफी मददगार होगा। इसकी क्षमता 1.5 लीटर है और इसके साथ आपको ड्राय, लिक्विडाइजिंग, चॉपर और चटनी जार मिलेंगे। इसे तीन स्पीड और कोर्स मोड पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
अगर कभी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता है और मिक्सर उसे नहीं संभाल पाता तो तुरंत एक लाइट जलेगी, ताकि आप अलर्ट हो जाएंगे। इस सुविधा के साथ सुरक्षित संचालन तो सुनिश्चित होगा ही, साथ-साथ मोटर भी खराब होने से बचेगी और मिक्सर की लाइफ बढ़ेगी।
कई बार ऐसा होता है कि इस्तेमाल के दौरान जार से चीजें बाहर गिर जाती हैं और उसके दाग मिक्सर को गंदा कर देते हैं, जिन्हें साफ करने में बड़ी परेशानी होती है। इसकी खासियत है कि अगर बॉडी पर कभी दाग लगते हैं तो उन्हें सिर्फ एक गीले कपड़े से पोंछकर साफ किया जा सकता है और 48 घंटे पुराने निशान भी एक झटके में साफ हो जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड-Atomberg
मटेरियल- ABS
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 750 Watts
कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
ऑटो रीस्टार्ट नहीं होगा
वेंटलेस डिजाइन
मजबूत जार
कमी
जूसर जार नहीं है।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
अगर आपको थोड़े कम आवाज वाले मिक्सर की तलाश है तो Atomberg के मॉडल के साथ जाना सही होगा। वहीं, अगर आपको एक मल्टीपर्पस डिजाइन वाले मिक्सर ग्रीइंडर की तलाश है जिसकी क्षमता भी बढ़िया हो तो Bosch का मॉडल ज्यादा सही रहेगा। प्रदर्शन के मामले में दोनों ही अच्छे हैं।
06
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
निष्कर्ष
आखिर में यही कहा जा सकता है कि बॉश और एटमबर्ग दनों के ही मिक्सर ग्राइंडर भारी पिसाई को आसानी से संभाल सकते हैं, लेकिन बेहतर प्रदर्शन इस बात पर सुनिश्चित होगा कि इन्हें किस तरह से इस्तेमाल करना है। अगर आपको किचन में सामान्य इस्तेमाल के लिए एक अच्छे मॉडल की तलाश है जिसमें मसाले, दाल और अन्य चीजों को आसानी से पीसा जा सके तो Atomberg बेहतर होगा। दूसरी तरफ, अगर आपको लगातार ग्राइंडिंग व कई सारी सख्त चीजों को पीसने की जरूरत होती है और किचन के अलावा रेस्टोरेंट या कैफे में भी इस्तेमाल करना है तो Bosch सही रहेगा।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
भारतीय किचन के लिए Bosch का मिक्सर ग्राइंडर बेहतर होगा या Atomberg का?
बॉश और एटमबर्ग दोनों ही ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर भारतीय किचन के लिहाज से सही पसंद होंगे। जहां, बॉश की स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी चीजों को काटने की जगह कूटने का काम करती है, जिस वजह से उन्हें शानदार (खासकर मसालों को) टेक्श्चर मिलता है। वहीं, एटमबर्ग का कोर्स मोड सिल-बट्टे जैसी पिसाई को कम मेहनत के साथ सुनिश्चित करता है।
क्या बॉश और एटमबर्ग के मिक्सर ग्राइंडर में जूसर की सुविधा मिलती है?
हां, दोनों ही ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर में आपको जूसर की सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह सुविधा हर मॉडल में मौजूद नहीं होती जिस वजह से सारे फीचर्स समझने के बाद ही विकल्प चुनना चाहिए। इनके जूसर जार में फल-सब्जियों का जूस बनाना काफी आसन रहेगा और उन्हें छानने की भी जरूरत नहीं होगी।
बॉश और एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर की कीमत में कितना फर्क है?
कीमत के मामले में बॉश और एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर में ज्यादा अंतर नहीं है। Bosch मिक्सर ग्राइंडर की कीमत करीब ₹4,000 से शुरू होकर ₹10,000 तक जाती है। वहीं, Atomberg मिक्सर ग्राइंडर आपको करीब ₹5,000 से लेकर ₹8,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे। हालांकि, कीमत पूरी तरह से मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होती है।