Smart Refrigerators में मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, अब कहीं से भी रखिए इन पर नजर!
घर पर हो या बाहर स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले फ्रिज को आसानी से मोबाइल फोन के साथ आप कंट्रोंल कर सकते हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ-साथ इनमें एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी भी होती है जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाकर रखने का काम करेगी। इनमें आपको डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल देखने मिलेंगे जो छोटे से लेकर बड़े परिवारों के काम आएंगे। फिर चाहे बचा हुआ खाना हो या फल-सब्जियां इनकी ताजगी की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
स्मार्ट Refrigerator जिन्हें मोबाइल से किया जा सकता है कंट्रोल
आजकल की आधुनिक दुनिया में जहां हर उपकरण स्मार्ट बन रहा है, तो फ्रिज कैसे पीछे रहेगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं स्मार्ट रेफ्रिजरेटर की जिनमें वाईफाई कनेक्टिविटी होती है और इन्हें आसानी से स्मार्टफोन की मदद से आप कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट Refrigerators में ज्यादातर डबल डोर और साइड-बाय-साइड शैली वाले मॉडल देखने मिलते हैं जो मीडियम से लेकर बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन होंगे।
क्यों स्मार्ट रेफ्रिजरेटर को मिल रही है प्राथमिकता?
लोग आजकल अपनी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले रेफ्रिजरेटर को पसंद करते हैं, क्योंकि घर पर न रहने के बावजूद इनर नजर रखना काफी आसान हो जाता है।
इनमें अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड्स के साथ फ्रीजर को भी पूरी तरह से फ्रिज में बदलने की सुविधा मिलती है, जो जगह कम पड़ने पर काम आती है।
इसी के साथ इनके तापमान को भी आप जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट कर पाएंगे, जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के साथ-साथ तेज कूलिंग भी करेगा।
तो अब नजर डालिए स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर जो हर घर के लिए होंगे शानदार-
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator
अमेजन ने बताए ये फीचर
दो दरवाजों वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर Haier ब्रांड का है जिसकी क्षमता 596 लीटर है। इसमें स्टोरेज के लिए 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ दिए गए हैं। वहीं, आप Haier Smart Home ऐप की मदद से इसकी सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे और मैनुअल कंट्रोल के लिए डिजिटल डिस्प्ले पैनल भी मौजूद है। वहीं, मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रिज?
स्मार्ट कनेक्टिविटी वाला यह फ्रिज हमें इसलिए पसंद आया है क्योंकि जरूरत होने पर इसके फ्रीजर को भी आसानी से फ्रिजी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वॉटर डिस्पेंसर भी है, जिस वजह से बार-बार पानी की बोतलें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अगर आप फ्रिज में दुर्गंध आने से परेशान रहते हैं तो डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी इस समस्या से निजात देगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 596 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
खासियतें
बिना स्टेबलाइजर संचालन (सीमित रेंज में)
AI टेक्नोलॉजी
ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
कमी
हालांकि इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं लेकिन ज्यादा शेल्फ होने की वजह से ये चौड़े कम है।
01
Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator
अमेजन ने बताए ये फीचर
इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 5-इन-1 टेक्नोलॉजी मौजूद है जिस कारण इसे जरूरत के हिसाब से नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स पर यह सेटि किया जा सकता है। 350 लीटर क्षमता वाला यह स्मार्ट रेफ्रिजरेटर 3-4 लोगों के परिवार के काम का होगा और 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रिज?
यह Samsung Refrigerator में इसकी पावर फ्रीज व कूल सुविधा के चलते पसंद आया है। इसके साथ आप कूलिंग व फ्रीजिंग क्षमता को 31% तक तेज कर पाएंगे और साथ ही स्टोर की गई चीजें करीब 15 दिनों तक ताजा भी बनी रहेंगी। आप कहीं भी हों SmartThings ऐप की मदद से इसकी सेटिंग्स पर आसानी से नजर रख पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 350 लीटर
सालाना ऊर्जा खपत- 212 Kilowatt Hours
ताजा खाना रखने की क्षमता- 275 लीटर
फ्रीजर क्षमता- 75 लीटर
खासियतें
ट्विन कूलिंग प्लस
मल्टी फ्लो
कमी
हालांकि, इस डबल डोर फ्रिज की कुल क्षमता 350 लीटर है लेकिन स्टोरेज के लिए इसमें सिर्फ 2 शेल्फ दिए गए हैं जो ज्यादा सामान रखने के लिहाज से कम हैं।
घर पर इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही कई आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
यह स्मार्ट रेफ्रिजरेटर 416 लीटर की ताजा खाना रखने और 214 लीटर की फ्रीजर क्षमता वाला है। इस LG साइड बाय साइड Fridge भरपूर स्टोरेज के लिए 8 शेल्फ, 6 रैक्स और 4 डोर शेल्फ मौजूद हैं। इस स्मार्ट फ्रिज को आप आसानी से LGThinQ ऐप की मदद से मोबाइल फोन से ऑपरेट कर पाएंगे और इसमें वॉटर व आइस डिस्पेंसर की सुविधा भी दी गई है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रिज?
यह फ्रिज पसंद आने की सबसे बड़ी वजह है इंस्टा व्यू, जो मिरर ग्लास पैनल के साथ अंदर रखी चीजों को बाहर से ही देखने की सुविधा देता है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 175 किलोग्राम तक का वजन झेल पाएंगे, जिस कारण आप भारी बर्तन भी इसमें आसानी से रख पाएंगे। वहीं, अगर फ्रिज में कोई खराबी आती है तो Smart Diagnosis के साथ उसका पता लगाने में परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडेक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 630 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड बाय साइड
कलर- इंस्टा व्यू मैट ब्लैक
खासियतें
फ्रेश बैलेंसर
डिओड्राइजर
कमी
हालांकि, वॉटर डिस्पेंसर होने की वजह से आपको पानी की बोतल तो नहीं भरनी होगी लेकिन RO या नल से कनेक्ट न होने की वजह से वॉटर टैंक भरना होगा।
03
Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
अमेजन ने बताए ये फीचर
इस स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के तापमान को -24°C से लेकर 9°C तक सेट करने की सुविधा मिलती है। यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला है जो इसे ऊर्जा कुशल बनाते हुए शोर स्तर को भी कम रखेगी। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिलेंगे जो ज्यादा सामान रखने की सुविधा देंगे।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रिज?
602 लीटर वाला यह रेफ्रिजरेटर हमें इसकी बेहतरीन स्टोरेज क्षमता के कारण पसंद आया है। स्लीक व स्टाइलिश डिजाइन वाला यह मॉडल आपके रसोईघर को भी काफी आकर्षक लुक देगा। इसी के साथ इसमें आपको एलग से आइस ट्रे रखने की जरूरत भी नहीं होगी, क्योंकि ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर इसमें मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 602 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
कलर- ब्लैक स्टील
खासियतें
डिजिटल डिस्प्ले पैनल
डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
कमी
अगर इस फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर दिया जाएगा तो लाइट की चमक कम हो जाएगी और आपको रात के समय में साफ विजुअल नहीं मिलेगा।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi
अमेजन ने बताए ये फीचर
इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर दिए गए हैं। यह Samsung Refrigerator साइड-बाय-साइड डिजाइन वाला है और 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद रहेगा। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज डीप डोर गार्ड से लैस है जिसमें ज्यादा क्षमता वाली बोतलों को भी रखा जा सकता है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रिज?
कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज का दरवाजा सही से बंद नहीं होता और इस वजह से कूलिंग पर असर पड़ता है। इस समस्या के निवारण के लिए इसमें डोर अलार्म मौजूद है। वहीं, 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आप स्टोरेज को नॉर्मल (सामान्य दिनों के लिए), ऐक्स्ट्रा फ्रिज (फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल करने के लिए), सीजनल (बदलते मौसम के लिए), वेकेशन (कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाने पर) और होम अलोन (घर पर अकेला रहने पर) जैसे मोड्स पर सेट कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 653 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
कलर- सिल्वर
खासियतें
पावर कूल व फ्रीज
डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
कमी
बड़ी दो डोर वाली डिजाइन की वजह से इसके दरवाजे खुलने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होगी और अगर किचन छोटा है तो ये दीवार से टकरा सकते हैं।
05
क्या है इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर?
आपने लोकप्रिय ब्रांड के Smart रेफ्रिजरेटर के विकल्पों को तो देख लिया, अब एक आसान तालिका के साथ इनके बीच के अंतर को भी समझ लीजिए।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
आधुनिक घरों में मोबाइल कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रेफ्रिजरेटर क्यों पसंद किए जाते हैं?
आजकल आधुनिक घरों में मोबाइल कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रेफ्रिजरेटर इसलिए पसंद किए जाते हैं क्योंकि ये खान की बर्बादी रोकने में मदद कर सकते हैं, बिजली की बचत करते हैं और स्मार्टफोन ऐप के जरिए कहीं से भी फ्रिज का तापमान व सेटिंग्स जांचने की सुविधा देते हैं।
किन ब्रांड के पास मोबाइल कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे?
आपको Haier, Samsung और LG जैसे ब्रांड्स के पास मोबाइल कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। इनमें ज्यादातर साइड बाय साइड और कुछ डबल डोर डिजाइन वाले विकल्प शामिल हो सकते हैं।
मोबाइल कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के लिए बजट कितना होना चाहिए?
मोबाइल कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रेफ्रिजरेटर के लिए आपका बजट क्षमता और ब्रांड के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। एक सामान्य डबल डोर मॉडल आपको ₹40,000 तक की रेंज में मिल सकता है और साथ ही साइड बाय साइड मॉडल करीब ₹50,000 से लेकर ₹1,50,000+ तक की रेंज में आ सकते हैं।