जब भी बात आती है बजट में फिट होने वाला एक अच्छा फ्रिज चुनने की तो सिंगल डोर वाले मॉडल्स को काफी पसंद किया जाता है। जैसा की नाम से ही साफ हो रहा है, इनमें एक ही दरवाजा होता है और फ्रेश फूड स्पेस व फ्रीजर दोनों एक ही यूनिट में मौजूद रहते हैं। सिंगल डोर रेफ्रिजिरेट आमतौर पर डबल-डोर व साइड-बाय-साइड मॉडल की तुलना में छोटे होतें, जिस वजह से यह कपल, छोटे परिवार या बैचलर्स के लिए काफी अच्छी पसंद माने जाते हैं। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता व एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल देखने को मिल जाएंगे और ये ऊर्जा कुशल भी माने जाते हैं। मार्केट में रेफ्रिजिरेट की लगभग सभी बड़ी ब्रांड्स के पास आपको सिंगल डोर डिजाइन वाले फ्रिज देखने को मिल सकते हैं जो आधुनिक टेक्नोलॉजी व फीचर्स से लैस होंगे। आपके हाउस ऑफ अप्लायंस का हिस्सा बनते हुए ये फ्रिज एक अच्छा निवेश साबित हो सकते हैं।
सिंगल डोर रेफ्रिजिरेटर के ब्रांड्स व उनकी खासियत
ब्रांड |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
खास फीचर |
कीमत |
Samsung |
183 लीटर, 189 लीटर, 215 लीटर, 223 लीटर, 246 लीटर |
3, 4 व 5 |
15 दिनों तक खाना ताजा रह सकता है |
करीब ₹15,000- ₹20,000 तक |
LG |
185 लीटर, 201 लीटर, 210 लीटर, |
2, 4 व 5 |
बर्फ कम समय में जम सकती है |
करीब ₹14,000- ₹20,000 तक |
Haier |
165 लीटर, 185 लीटर, 190 लीटर, 205 लीटर, 262 लीटर |
2, 3, 4, व 5 |
बड़ी वेजिटेबल बास्केट |
करीब ₹11,000-₹22,000 तक |
Godrej |
97 लीटर, 180 लीटर, 183 लीटर, 194 लीटर, 202 लीटर, 207 लीटर, 234 लीटर, 268 लीटर |
1, 2, 3, 4 व 5 |
टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी |
करीब ₹13,000- ₹23,000 तक |
IFB |
187 लीटर, 197 लीटर, 206 लीटर |
2, 3, 4 व 5 |
ह्यूमिडिटी कंट्रोलर |
करीब ₹14,000- ₹23,000 तक |