किस कंपनी के Mixer Grinder हैं बेहतर? जानिए टॉप ब्रांड्स

लेने वाले हैं एक नया मिक्सर ग्राइंडर, तो पहले जान ले कौन-सी कंपनी रहेगी आपके लिए सर्वोत्तम और क्यों? साथ ही देखें अलग-अलग क्षमता और कई सारे जार के साथ आने वाले विकल्प।

Branded मिक्सर ग्राइंडर
Branded मिक्सर ग्राइंडर

भागदौड़ वाली ज़िंदगी में हमेशा फटाफट चीज़े करनी पड़ती है और जब बात रसोई की होती है तो यहां गृहणियों को एक साथ कई सारे काम संभालने होते हैं। इस स्थिति में पारंपरिक तरीकों से मसाला पीसना बहुत मुश्किल का काम है। इसलिए आपको आज हर घर में Grinder Mixer देखने को मिल सकते हैं। यह समय की बचत करते हुए काम को झटपट और बढ़िया तरीके से करके देता है, जिससे आज यह है रसोईघर में अपना धाक जमाए हुए है। आज मार्केट में कई सारे कंपनी के मिक्सर ग्राइंडर मौजूद हैं जो मसाला से लेकर चटनी तक को पीसने में काम आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके लिए एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर कौन हो सकता है? आपके इस सवाल के जबाव के साथ हम कुछ बढ़िया कंपनी के मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प को लेकर आए हैं, जो आपको अपने रसोईघर के लिए लेने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही, आपके हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में परफेक्ट फिट हो सकते हैं। 

कौन-सी कंपनी का मिक्सर ग्राइंडर है बढ़िया? 

अगर आप भी अपने किचन के लिए एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में है, तो बाजार में उपलब्ध ऐसी कई सारी कंपनियां हैं जो आपके इस तलाश को खत्म कर सकते हैं। जैसे बता दें, सुजाता, फिलिप्स, Bosch, कूकवेल, Prestige, हेवेल्स इत्यादि कंपनियों का नाम बेहतरीन मिक्सर ग्राइंडर बनाने वाली कंपनी के नाम में शामिल है। ये आपके कामों को ना सिर्फ फटाफट करके देंगे बल्कि सालों-साल तक आपका साथ निभा सकते हैं। यह वास्तव में काफी टिकाऊ होते हैं। साथ ही ये आपके बिजली की खपत को भी कम कर सकते हैं, जिससे आपके बिजली बिल की बचत हो सकती है। इन Brands की Grinding Mixing Machine के साथ आपको वारंटी भी मिलेगी जो इसके टिकाऊपन और भरोसेमंद होने को दर्शाता है।

Top Ten Products

  • Lifelong LLMG23 Power Pro

    यह मिक्सर ग्राइंडर काफी दमदार और भरोसेमंद है जो 500 वॉट की क्षमता के साथ आता है। Lifelong के इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको 3 जार मिलते हैं जिसमें एक लिक्विडाइजिंग जार, एक वेट ग्राइंडिंग जार और एक छोटा चटनी पीसने वाला जार दिया गया है। इसकी शक्तिशाली मोटर की सहायता से यह आसानी से मसाले पीसने, चटनी बनाने और फलों का जूस निकालने जैसे कामों को चुटकियों में निपटा सकता है। इसके सभी जार स्टेनलेस स्टील के बने हैं और इन पर मजबूत ढक्कन दिए गए हैं ताकि मसाला पिसते समय बाहर ना आ जाए। इसके ब्लेडस भी काफी तेज है जो फटाफट आपके काम को करके देंगे और समय की बचत कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें 3 स्पीड कंट्रोल नॉब दिया गया है जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही, ओवरलोड प्रोटेक्शन भी मौजूद है, जो मोटर को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है। काले रंग में आने वाला यह मिक्सर Grinder Of Lifelong आपके रसोईघर की शोभा भी बढ़ा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lifelong 
    • वजन - 2800 ग्राम 
    • क्षमता - 1.5 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - ओवेरलोड प्रोटेक्शन, एडजस्टबल स्पीड कंट्रोल 

    खूबियां 

    • इसके ब्लेड शार्प है। 
    • इसकी मोटर काफी शक्तिशाली है। 
    • 500 वाट की क्षमता मौजूद है। 
    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल नॉब दिया गया है। 

    खामियां 

    यूजर ने इसके फ़ंक्शन को सही नहीं बताया है। 

    01
  • Philips HL7756/01 750 Watt Mixer Grinder

    क्या आप भी दमदार और स्टाइलिश दोनों तरह के मिक्सर लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक बढ़िया चॉइस बन सकता है। Philips का यह मिक्सर ग्राइंडर काले रंग और मजबूत बॉडी डिज़ाइन के साथ आकर्षक तो दिखता ही है, साथ ही 750 वॉट की शक्तिशाली मोटर के साथ जल्दी-जल्दी में मसालों को पीस कर, आपके रसोई के काम को न केवल आसान बनाता है, बल्कि समय की भी बचत करता है। इसके साथ स्टेनलेस स्टील से बने 3 जार आते हैं जिसको आप अपनी उपयोगिता के अनुसार काम कर सकते हैं। इसके तीन स्पीड कंट्रोल और पल्स फंक्शन के जरिए आप अपनी जरूरत के अनुसार गति नियंत्रित कर सकते हैं। मॉडर्न तरीके से डिजाइन किये गए इस Philips Mixer Grinder में एयर वेंटिलेशन सिस्टम भी मौजूद है जो मोटर को ठंडा रखने में मदद करता है और इसको सालों तक टिकाऊ रखने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - ‎Philips
    • वजन - 3 किलोग्राम 
    • क्षमता - 1500 मिली लीटर 
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टबल स्पीड कंट्रोल, लीक प्रूफ 

    खूबियां 

    • इसमें टर्बो मोटर दिया गया है। 
    • इसके जार लीक प्रूफ है। 
    • 500 वाट की क्षमता मौजूद है। 
    • इसमें स्टेनलेस स्टील से बने 3 जार दिए गए है। 

    खामियां 

    • यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है।
    02
  • Butterfly Smart Mixer Grinder, 750W, 4 Jars

    750 वॉट की ताकतवर मोटर के साथ आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर आपके रसोईघर का भरोसेमंद साथी बन सकता है। Butterfly के इस मिक्सर में चार जार दिए गए हैं जो 0.4 लीटर, 0.75 लीटर, 1 लीटर का है और एक पीसी जूसर जार भी दिया गया है। इसके सभी जार स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जिससे ये टिकाऊ तो है ही, साथ में, सफाई भी आसानी से हो जाती है। यह 18500 आरपीएम की गति से काम करता है और हर तरह की ग्राइंडिंग को आसान बना देता है। इसका ABS बॉडी डिज़ाइन इसे मजबूत बनाने में मदद करता है। इस मिक्सर ग्राइंडर में 3 स्पीड सेटिंग्स और एक व्हिप ऑप्शन है, जिससे आप अपने अनुसार मसाला या चटनी पिसते समय गति को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, Grinder Mixer में LED पावर इंडिकेटर लाइट भी दी गई है, जिससे आपको मशीन के ऑन होने का स्पष्ट संकेत मिल सकता है। इसमें ध्यान देने योग्य बात है कि शुरुआत में अगर आपको थोड़ी जलन जैसी गंध महसूस हो, तो घबराना नहीं है, यह मोटर के वार्निश के गर्म होने के कारण होता है और कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड -Butterfly
    • डाईमेंशन - 24.5D x 40W x 31.5H सेमी 
    • क्षमता - 0.4 लीटर 
    • स्पेशल फीचर - LED पावर इंडिकेटर, हेवी ड्यूटी,Anti-Skid

    खूबियां 

    • इसको हाथ से धोया जा सकता है। 
    • इसके ब्लेड धारदार है। 
    • पारदर्शी लीड मौजूद है। 
    • इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दिए गए है। 

    खामियां 

    • यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है।
    03
  • Prestige IRIS Plus 750 watt mixer grinder with Jar

    आपके टिकाऊ और बहुउपयोगी मिक्सर ग्राइंडर की तलाश प्रेस्टीज के इस 750 वॉट की क्षमता वाले मिक्सी से खत्म हो सकती है। यह न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि इसकी कार्यक्षमता भी शानदार है। इसकी शक्तिशाली मोटर आपको कठोर सामान या मसालों को पीसने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही, स्टेनलेस स्टीलसे बने चार सुपर-एफिशिएंट ब्लेड आपके काम को आसान बना सकते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ चार अलग-अलग जार मिलते हैं जिसमें वेट ग्राइंडिंग जार 1.5 लीटर, ड्राई ग्राइंडिंग जार 1 लीटर, जूसर जार 1.5 लीटर और चटनी जार 300 मिली की है। इस मिक्सर ग्राइंडर की हैंडल भी काफी मजबूत है जो आपके पकड़ को मजबूत बनाता है और इस्तेमाल को आसान करता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Prestige
    • डाईमेंशन - 2D x 50W x 29H सेमी 
    • क्षमता - 1.5 लीटर 
    • स्पेशल फीचर -‎Ergonomic Handle

    खूबियां 

    • 750 वॉट की क्षमता वाले मोटर मौजूद है। 
    • पारदर्शी जूसर जार दिए गए है। 
    • मिरर फिनिश बॉडी । 
    • मजबूत हैंडल डिजाइन बना है। 

    खामियां 

    • यूजर ने बताया इसके ब्लेड सही नहीं है।
    • यूजर ने बताया इसकी ग्राइंड करने की फीचर सही नहीं है। 
    04
  • Cookwell Bullet Mixer Grinder

    सिल्वर रंग में आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर शक्तिशाली होने के साथ-साथ मल्टीफंक्शनल भी है, जो 600 वॉट की कॉपर मोटर के साथ आता है, जो आपके काम को काफी तेज करके दे सकता है। Cookwell के इस Blending Machine में आपको 5 जार और 3 ब्लेड मिलेंगे जो मिक्सिंग, ग्राइंडिंग, जूसिंग और चॉपिंग, ये चारों काम आसानी से कर सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन न केवल कम जगह लेता है, बल्कि इसे इस्तेमाल करने और इसकी सफाई करने को आसान बनाता है। इसके सभी भाग धोने वाले है, जिससे सफाई में कोई परेशानी नहीं होगी। अब इस मिक्सर ग्राइंडर की सहायता से सूखे मसाले और चटनी पीसने के साथ ताजे फल और सब्जियों का जूस कुछ ही सेकंड्स में बना सकते हैं। यह आपके रसोईघर के लिए एक ऑल-इन-वन समाधान साबित हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Cookwell
    • डाईमेंशन - 14D x 14W x 30H सेमी 
    • क्षमता - 3 लीटर 
    • स्पेशल फीचर -‎ कम्पैक्ट डिजाइन 

    खूबियां 

    • आपको 5 जार मिलेंगे। 
    • इसके जार मेन ml स्केल दिए गए है। 
    • 6/4 विंग ब्लेड मौजूद है। 
    • फूड ग्रेड प्लास्टिक से बना है। 

    खामियां 

    • यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    05
  • NutriPro Juicer Mixer Grinder

    आपकी रोज की किचन की जरूरतों को चुटकियों में पूरा करने के लिए यह मिक्सर ग्राइंडर बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें लगा 500 वॉट का पावरफुल कॉपर मोटर किसी भी प्रकार के मसालों को आसानी से पीस सकता है। NutriPro का यह मिक्सी यह ना सिर्फ मसाला पीसने के काम आता है बल्कि स्वादिष्ट स्मूदी और जूस को भी सेकंड मेन बना सकता है। इसके साथ आने वाला सीपर जार काफी सुविधा दे सकता है क्योंकि आप इसमें स्मूदी बनाकर सीधा कहीं भी ले जा सकते हैं। इसका सिल्वर फिनिश और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन आपकी किचन को भी स्मार्ट लुक देने मेन मदद करेगा। अब चटनी हो या हेल्दी जूस फटाफट इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ बना कर अपने परिवार को स्वस्थ्य रख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - NutriPro
    • डाईमेंशन - 30.3D x 13.3W x 22.4H सेमी 
    • क्षमता - 300 मिली लीटर 
    • स्पेशल फीचर -‎ शक्तिशाली मोटर 

    खूबियां 

    • 22000 RPM पर काम करता है। 
    • इसके 500 वॉट का पावरफुल कॉपर मोटर दिए गए है। 
    • 6/4 विंग ब्लेड मौजूद है। 
    • फूड ग्रेड प्लास्टिक से बना है। 

    खामियां 

    • यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    06
  • Wonderchef Nutri Blend Complete Kitchen Machine

    500 वॉट की पावरफुल 100% कॉपर मोटर के साथ आने वाली वंडरशेफ की यह मिक्सर ग्राइंडर 22,000 RPM की हाई स्पीड से काम करती है, इसका मतलब है कि यह मशीन न सिर्फ मसालों और चटनियों को बारीकी से पीसती है, बल्कि फलों और सब्जियों से भी अधिक मात्रा में रसों को निकाल कर पोषण दे सकती है। यह आपको चॉपर, ब्लेंडर और जूसर का काम भी करके दे सकती है। इसकी खासियत है कि इसमें सेफ्टी लॉक मैकेनिज्म मुजूद है जो जब तक जार ठीक से फिट और लॉक न हो, मशीन चालू नहीं होने देती है और इसको सुरक्षित बनाती है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के ब्लेड लगे हुए हैं, जो तेज काम करते हैं। इसका आकर्षक फ्लावर डिजाइन और कॉम्पैक्ट साइज इसे हर किचन के लिए परफेक्ट बना सकता है। इसके साथ आपको 1150 ml का जूसर जार, 600 ml का चॉपर, 500 ml का लंबा जार और 300 ml का छोटा जार मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Wonderchef
    • डाईमेंशन - 12D x 38W x 25H सेमी 
    • वजन - 700 ग्राम 
    • स्पेशल फीचर -‎ Built In Grinder

    खूबियां 

    • 22000 RPM पर काम करता है। 
    • इसका लुक स्टाइलिश है। 
    • 100% कॉपर मोटर के साथ आता है। 
    • स्टेनलेस स्टील के ब्लेड लगे हुए हैं। 

    खामियां 

    • यूजर ने जार लीकेज की समस्या बताई है।
    • यूजर ने कहा यह शोर बहुत करता है।
    07
  • USHA RapidMix 500-Watt Copper Motor Mixer Grinder

    समुद्री हरा और सैद रंग में आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर आपके किचन को एक आकर्षक लुक दे सकता है। USHA के इस मिक्सर ग्राइंडर में 500 वॉट के कॉपर के मोटर लगे हुए है जो न केवल शक्तिशाली है बल्कि लंबे समय तक चलने वाला भी है, इसमें 3 जार दिए गए हैं जो अलग-अलग कामों को करने के लिए सहायक हो सकते हैं, जिनमें से सबसे बड़ा जार 1.2 लीटर की क्षमता वाला है और इसका उपयोग आप स्मूदी, मसाले, चटनी और पेस्ट बनाने के लिए आसानी से कर सकते हैं। USHA Grinder Mixer में मौजूद एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार गति को नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर की मदद से मोटर ज़्यादा गर्म नहीं होता जिससे इसकी उम्र बढ़ जाती है और यह सालों-साल तक आपके किचन में आपका साथ निभा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - USHA
    • डाईमेंशन - 42D x 35W x 50H सेमी 
    • क्षमता - 1.2 लीटर 
    • स्पेशल फीचर -ओवेरलोड प्रोटेक्शन, एडजस्टबल स्पीड कंट्रोल, हल्का वजन 

    खूबियां 

    • यह शॉक लगने से बचाता है। 
    • एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल मौजूद है। 
    • स्टाइलिश डुअल टोन बॉडी दिया गया है। 
    • ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर मौजूद है। 

    खामियां 

    • यूजर ने कोई खास समस्या नहीं बताई है।
    08
  • Havells Capture 500 Watts 3 Jar Mixer Grinder

    अगर आप एक मजबूत, टिकाऊ और तेज काम करने वाला मिक्सर ग्राइंडर खोज रहे हैं तो Havells का यह ग्राइंडर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 500 वॉट की पावरफुल मोटर और 21000 RPM की स्पीड के साथ यह मिक्सर ग्राइंडर हर गृहणी का स्मार्ट साथी बन सकता है। इसमें स्टेनलेस स्टील के 3 जार मिलते हैं, जिसको आप अपनी सुविधा अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद 304 ग्रेड के स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स काम को झटपट तो करेंगे ही साथ ही जंग लगने से भी बचाए रखेंगे। तीन अलग-अलग स्पीड कंट्रोल के साथ पल्स फंक्शन की सुविधा इसे और अधिक प्रभावशाली बनाती है। इसमें उपस्थित ओवरहीट प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती हैं। कुल मिलाकर यह मिक्सर ग्राइंडर न सिर्फ शक्तिशाली है, बल्कि डिज़ाइन और टिकाऊपन में भी काफी प्रभावशाली है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Havells
    • डाईमेंशन - 31D x 24W x 20H सेमी 
    • वजन - 4 किलोग्राम 
    • स्पेशल फीचर -ओवेरलोड प्रोटेक्शन, एडजस्टबल स्पीड कंट्रोल, ओवर हीट प्रोटेक्शन, हेवी ड्यूटी 

    खूबियां 

    • स्टेनलेस स्टील के 3 जार मिलते हैं। 
    • यह काफी टिकाऊ है। 
    • यूनीक डिजाइन के ब्लेड है जो जंग नहीं लगने देते हैं। 
    • 21000 RPM पर काम करता है। 

    खामियां 

    • यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है।
    09
  • Crompton DS 500 BLK 500-Watt Mixer Grinder

    500 वॉट वाला यह मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है क्योंकि यह कम ऊर्जा में आपको अधिक काम करके दे सकता है। Crompton ने इसमें तीन स्टेनलेस स्टील के जार दिए हैं जिसमें 1.2 लीटर का लिक्विडाइजिंग जार, 0.8 लीटर का ड्राय जार और 0.4 लीटर का चटनी पीसने वाला जार मौजूद हैं। जार काफी उच्च गुणवत्ता वाला है जो जंग से तो बचाता ही है, साथ ही लीकेज भी नहीं होने देता है। Juicer Grinder की खासियत है कि इसमें मोटर वेंट-X तकनीक डी गई है जो अंदरूनी एयरफ्लो को बढ़ाकर मोटर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही, ओवरलोड प्रोटेक्शन की मदद से ओवरलोड या ब्लॉकेज की स्थिति में मोटर खुद ही बंद हो जाता है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है। इसके हैंडल भी मजबूत और टिकाऊ है जिससे पकड़ मजबूत रहती है। आप इसको आसानी से साफ करके रख सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड -Crompton
    • डाईमेंशन - 19D x 17.5W x 22.5H सेमी 
    • क्षमता - 1.2 लीटर  
    • कंट्रोल टाइप - नॉब टाइप 

    खूबियां 

    • स्टेनलेस स्टील के जार मौजूद है। 
    • इसमें ओवर लोड प्रोटेक्टर दिया गया है। 
    • इन-बिल्ट स्विच दिया गया है। 
    • यह डिश वाशार सेफ है। 

    खामियां 

    • यूजर ने इसके फ़ंक्शन को सही नहीं बताया है ।
    10

मिक्सर ग्राइंडर को लेते वक्त रखे कौन-सी बातों का ध्यान?

एक अच्छा मिक्सर ग्राइन्डर का चुनाव करते वक्त इसके ब्रांड का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। अच्छे Brand के ग्राइन्डर आपको वारंटी दे सकते हैं जो इसके भरोसे को दर्शाता है और साथ ही बढ़िया गुणवत्ता भी प्रदान करते हैं। साथ ही आपके बिजली की खपत को भी कम कर सकते हैं। जब भी आप मिक्सर ग्राइंडर लेने जा रहे हैं तो जार की संख्या का ध्यान रखें। ताजे जूस निकालना हो या शुद्ध मशाले पीसना हो, एक बढ़िया ग्राइन्डर आपकी सारी जरूरत को पूरा करने की क्षमता रखता है। आप तेज और मजबूत ब्लेड वाला मिक्सर का ही चुनाव करें ताकि यह आपके काम को फटाफट करके दे देगा। ज्यादा लोड होने पर सुरक्षा प्रदान करना, लॉक होने वाली तकनीक और नॉन-स्लिप बेस जैसे फीचर्स को देख कर मिक्सर लेने की कोशिश करें ताकि सालों-साल तक आपके किचन का साथी बना रह सकेगा।

कितने वाट क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर सही होते हैं, 750 वॉट या 1000 वॉट?

क्या आपके मन में भी यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन-सा मिक्सर लेना सही होगा, 750 वॉट या 1000 वॉट? वैसे तो दोनों की ही अपनी-अपनी खूबियां हैं, लेकिन आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही चुनाव कर सकते हैं। अगर आप सिर्फ अपने किचन में मसाले पीसना, चटनी बनाना आदि जैसे काम के लिए मिक्सर ग्राइंडर लेना चाहते हैं तो 750 वॉट वाला मिक्सर बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यह बिजली का उपयोग कम करता है और कम कीमत में आता है। साथ ही, छोटे परिवार के लिए सबसे सही साबित हो सकता है। वहीं अगर आपका परिवार बड़ा है और ज्यादा खाना बनाना पड़ता है तो आप 1000 वॉट वाला मिक्सर ग्राइंडर ले सकते हैं। यह ज्यादा शक्तिशाली है और कठोर मसालों या अधिक मात्रा में सामानों को पीस सकता है। यह जूसर, मिक्सर और ग्राइंडर का तीनों काम आसानी से कर सकता है। 

एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर को कैसे चुनें? 

सोच-समझकर लिया गया मिक्सर आपकी रसोई का सबसे भरोसेमंद साथी बन सकता है। कुछ बातों का ध्यान रख कर आप एक बढ़िया Mixing and Grinding Machine ले सकते हैं। जैसे; जब भी आप मिक्सर ग्राइंडर लेने जाएं तो अपनी जरूरतों का ख्याल रखें कि आपको सिर्फ मसाले और चटनी ही पीसना है या जूस भी बनाना है। 500-700 वॉट का मिक्सर मसाले और चटनी पीसने के लिए काफी होंगे और जूस बनाना हो तो आप 1000 वॉट तक का मिक्सर ले सकते हैं। जब भी आप मिक्सर ग्राइंडर अपने लिए चुनने जाते हैं तो यह यह कोशिश करें कि उसमें 3 स्पीड ऑप्शन हो, ताकि आप अपने जरूरत के हिसाब से अलग-अलग चीज़ों को पीस सकें। साथ ही सुरक्षा देने वाले तकनीक का भी ध्यान रखें।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कितने वाट तक का मिक्सर ग्राइन्डर घर के लिए सही होता है?
    +
    एक सामान्य मिक्सर ग्राइन्डर 500 वाट तक आता है जो किसी भी मसालें को पीसने के लिए उपयुक्त है। हालाँकि 700 से 900 वाट तक के क्षमता वाले Mixer Juicer Grinder को बेहतर माना जा सकता है।
  • कुछ बढ़िया मिक्सर ग्राइन्डर के बारे में बताए जो बजट में आ सकें।
    +
    आप अच्छे ब्रांड के मिक्सर ग्राइन्डर ले सकते हैं जो बढ़िया होने के साथ-साथ आपके बजट में भी आ सकते हैं। क्रॉम्पटन, सुजाता, Prestige, कूकवेल और Havells जैसे ब्रांड के Juicer Mixer Grinder उच्च गुणवत्ता के साथ आपके बजट में भी आ सकते हैं। ई- कॉमर्स वेबसाईट जैसे अमेज़न आदि पर यह डिस्काउंट ऑफर के साथ सस्ते में उपलब्ध हो सकते हैं।
  • एक बढ़िया मिक्सर ग्राइन्डर की क्या खासियत होती है?
    +
    बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर की खासियत यह होती है कि यह कम समय में जल्दी कोई भी मसाला या चटनी को पीस सकता है । इसके साथ ही जूस को भी जल्दी बना सकता है। आपके समय की बचत करने के साथ-साथ काम को आसानी से करके दे सकता है।
  • क्या मिक्सर ग्राइन्डर, सिलबट्टा से अच्छा होता है?
    +
    आज के भागदौड़ वाली ज़िंदगी में मिक्सर ग्राइंडर आपको झटपट काम करके दे सकता है, इसलिए इसे बेहतर माना जा सकता है, हालाँकि पारंपरिक तरीके यानि सिलबट्टा आपकी पसंद के ऊपर निर्भर करता है।

You May Also Like