परिवार बड़ा है और वॉशर छोटा, तो जाहिर सी बात है कि अलग-अलग पूरे परिवार के कपड़े धुलने में काफी समय लग जाता होगा? ऐसी स्थिति में आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। यहां पर 9 और किलोग्राम क्षमता वाले कुछ वॉशर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनमें आप न सिर्फ घर भर के कपड़े एक साथ धुल सकेंगे बल्कि भारी चादर, पर्दे, बेडशीट और कंबल भी आराम से धोने के बाद सुखा सकेंगे। इस लिस्ट में आपको सेमी से लेकर फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। इनकी बनावट और ड्रम की क्वालिटी भी काफी अच्छी है, जिस वजह से लंबे समय तक टिकाऊ हो सकते हैं। चलिए देखते हैं बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाले वॉशर्स के विकल्प-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
Loading...
Haier 9 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine
Loading...
यह Haier ब्रांड की 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है। अगर आप अपने घर के लिए सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है। इस टॉप लोड सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में वॉर्टेक्स पल्सेटर और स्प्रे लगा हुआ है। इसकी 1300 RPM की हाई स्पिन स्पीड तेज धुलाई के साथ कपड़ों को जल्दी सुखाने में भी मदद करती है। चूहों के आतंक से मशीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें रेट मेश लगा है। इसके अलावा मशीन को आसानी से खिसकाने के लिए इसमें मजबूत क्वालिटी के कैस्टर हिल्स लगे हैं। इस वॉशिंग मशीन में नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे दो वॉश प्रोग्राम भी आपको मिल जाएंगे। इसमें मैजिक फिल्टर भी लगा है, जिसमें कपड़ों से निकलने वाले रोएं एक तरफ इकट्ठा हो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HTW90-186
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- अधिकतम घूर्णन गति- 1300 RPM
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
- रंग- आइस व्हाइट
- कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
- वोल्टेज- 220 वोल्ट
खूबियां
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल वोर्टेक्स पल्सेटर है।
- स्थाइत्व को बढ़ाने के लिए रस्ट फ्री कैबिनेट।
- पानी में डिटर्जेंट को अच्छे से घोलने के लिए स्प्रे।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को मशीन का साइज काफी छोटा लगा।
01
Loading...
Loading...
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Loading...
अगर आप अपने घर के लिए फ्रंट लोड एक्सेस के साथ फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो LG ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में वाटरप्रूफ टच पैनल लगा है, जिसे गीले हाथों से भी काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। छोटे बच्चों को अनजाने में भी कोई परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए इस एलजी वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। इसमें ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन है, जिससे बिजली बहाली के बाद वॉशिंग मशीन फिर से वहीं से शुरू हो जाती है, जहां पर बंद हुई थी। इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर भी है। कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, इजी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्स वियर, डेलिकेट्स, वुलेन, क्विक 30 और रिंस + स्पिन जैसे 14 वॉश प्रोग्राम इस वॉशिंग मशीन में दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- LG
- मॉडल- FHP1209Z5M
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार रेटिंग
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.06 किलोवाट घंटे
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
- फॉर्म फैक्टर- स्टैंडअलोन
खूबियां
- कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए 1200 RPM की स्पिन स्पीड।
- कपड़ों से बैक्टीरिया और जर्म्स को खत्म करने के लिए हाइजीन स्टीम और इनबिल्ट हीटर।
- वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ शॉक प्रूफ बनावट।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह मशीन तेज आवाज करती है।
02
Loading...
Loading...
Whirlpool 10 Kg 5 Star MAGIC CLEAN BW PRO Heater Fully Automatic Top Load Washing Machine
Loading...
Whirlpool ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम की कैपेसिटी में मिल रही है, जिसमें एक बार में पूरे परिवार के कपड़े धोए और सुखाए जा सकते हैं। डेली, हैवी, डेलिकेट्स, ह्वाइट्स, स्टेनवॉश, एंटी बैक्टीरिया, वुलेन, बेडशीट, इको वॉश, रिंस+ड्राई, ड्राई ओनली और वॉश ओनली जैसे 12 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। इसकी 740 RPM तक की उच्च स्पिन स्पीड तेजी से कपड़े सुखाने में मदद करती है। इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में 3 हॉट वॉटर मोड हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह वॉशिंग मशीन है कि यह करीब 40 जिद्दी दागों को आसानी से हटाती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत भी कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- उत्पाद का आयाम- 59D x 57W x 105H सेंटीमीटर
- ब्रांड- व्हर्लपूल
- क्षमता- 10 किलोग्राम
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
- रंग- ग्रे
- कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
खूबियां
- यह वॉशिंग मशीन अलग-अलग तरह के करीब 40 जिद्दी दागों को हटा सकती है।
- इसमें करीब 48 घंटे पुराने दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं।
- बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह वॉशिंग मशीन तेज वाइब्रेट करती है।
03
Loading...
Loading...
Bosch 9kg 5 Star Anti Stain & AI Active Water Plus Fully Automatic Front Load Washing Machine
Loading...
9 किलोग्राम कैपेसिटी वाली यह Bosch ब्रांड का फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड दी गई है, जो कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है। AI द्वारा संचालित होने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों के भार और फैब्रिक के अनुसार वॉश टाइम को एडजस्ट करती है। क्विक 15/30 मिनट, स्टीम एंटी बैक्टीरिया, जींस / डार्क वॉश, स्पोर्ट्सवियर, रिंस, शर्ट, स्पिन / ड्रेन, कॉटन, कॉटन 60 डिग्री लेबल, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, नाजुक / रेशम, वुल और ड्रम डिस्केल जैसे 14 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। इस वाशिंग मशीन में 4 स्पेशल एंटी स्टैन फीचर दिया गया है, जो कीचड़ का दाग, तेल का दाग, चाय का दाग और पसीने का दाग हटाने में सक्षम है। इसमें प्रिट्रीटमेंट और स्टीम वाश टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कपड़ों की बेहतरीन सफाई करने के साथ उनके रिंकल्स को भी खत्म करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- बॉश
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- नॉइज लेवल- 54 dB
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इस बॉश वाशिंग मशीन का प्री-सोक फीचर कॉलर और कफ के जिद्दी दागों को भी हटाने में सक्षम है।
- बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है।
- इसमें वाटर प्लस, स्पीड ड्राई, क्विक वॉश, हैवी ड्यूटी और एक्स्ट्रा रिंस जैसे साइकिल ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को मशीन की परफार्मेंस सही नहीं लगी।
04
Loading...
Loading...
Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine
Loading...
Voltas Beko ब्रांड की यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो कि 10 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल से बिजली बिल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस वॉशिंग मशीन की 1350 RPM की उच्च स्पिन गति तेजी से धुलाई और सुखाने में मदद करती है। जेंटल, नॉर्मल, स्ट्रॉंग और हैवी जैसे 4 वॉश प्रोग्राम इस वॉशिंग मशीन में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें 5 कंट्रोल नॉब भी लगे हुए हैं। इस वॉशिंग मशीन में एक बजर लगा है, जो वॉश साइकल पूरा होने पर या किसी प्रकार की समस्या होने पर आपको अलर्ट कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- वोल्टास बेको
- मॉडल- WTT100UPA/GR5KPTD
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- क्षमता- 10 किलोग्राम
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
- रंग- ग्रे
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
- वोल्टास की इस वॉशिंग मशीन में वॉटर लेवल सिलेक्ट करने की सुविधा मिल रही है।
- इसमें डबल वाटरफॉल है, जिससे कपड़ों की अच्छे से सफाई होती है।
- इसमें डुअल कैसेट फ़िल्टर लगा है, जो कपड़ों से रोएं पानी से निकलने वाले मलबे और लिंट को प्रभावी ढंग से रोक लेता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग मशीन की मोटर 4 महीने में भी खराब हो गई और इसका स्पिन टब भी सही से काम नहीं करता है।
05
Loading...
जानें इन वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स को-
हर व्यक्ति की जरूरत और प्राथमिकताएं अलग होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यहां ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के कुछ खास फीचर्स की एक तालिका बनाई है, जिससे आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है-
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...