हिंदुस्तान में 2026 के लिए ये Fridge हो सकते हैं सही पसंद, जिनमें कूलिंग और ऊर्जा कुशलता का होगा सही बैलेंस!

अगर आपको 2026 में इस्तेमाल करने के लिए तलाश है एक बेहतरीन क्वालिटी के Refrigerator की, तो हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे मॉडल जो कूलिंग, ऊर्जा कुशलता और स्टोरेज का बना सकते हैं सही संतुलन। देखिए भारत में मिलने वाले सिंगल डोर, डबल डोर और साइड बाय साइड वाले मॉडल्स।

2026 के लिए बेहतरीन फ्रिज के विकल्प
2026 के लिए बेहतरीन फ्रिज के विकल्प2026 के लिए बेहतरीन फ्रिज के विकल्प

2026 के लिए अगर आपको तलाश है एक बढ़िया क्वालिटी वाले फ्रिज की जो कूलिंग, ऊर्जा कुशलता, स्टोरेज और आधुनिक टेक्नोलॉजी का सही संतुलन बना सके तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां आपको सिंगल डोर, डबल डोर और साइड-बाय-साइड वाले कुछ फ्रिज की जानकारी देखने मिल सकती है जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। आपके लिए एक बेस्ट क्वालिटी का Fridge कौन-सा है, यह पूरी तरह से आपकी जरूरत, बजट व प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। छोटे परिवार, बैचलर्स या 1-2 लोगों के इस्तेमाल के लिए सिंगल डोर मॉडल ज्यादा बेहतर पसंद हो सकते हैं। इसी के साथ मीडियम साइज के परिवार के लिए डबल डोर और संयुक्त परिवार या बहुत ज्यादा सामान स्टोर करने वाले लोगों के लिए साइड-बाय-साइड ज्यादा बेहतर पसंद साबित हो सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं भारत में मिलने वाले कुछ बढ़िया क्वालिटी के फ्रिज पर जो आपके लिए 2026 में एक सही पसंद साबित हो सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 602L 3Star 2 Door Premium Glass Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह साइड-बाय-साइड डिजाइन वाला फ्रिज है जिसकी क्षमता 602 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। प्रीमियम ग्लास डोर डिजाइन के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 2 ग्लास डोर डिजाइन वाला यह फ्रिज ऐक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है, जो कम शोर स्तर के साथ ऊर्जा की 50% तक बचत करने में मदद कर सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 398 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है। इस Haier Fridge में 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर्स और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। स्मार्ट सेंस AI टेक्नलॉजी के साथ आने वाले इस फ्रिज के तापमान को आसानी से -24°C से लेकर 9°C तक की रेंज पर सेट किया जा सकता है। wifi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस फ्रिज को आसानी से आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। वहीं, अगर कभी जरूरत पड़ती है तो इसके फ्रीजर को ऐक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए फ्रिज में बदला जा सकता है। इसे आप 230V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के इस्तेमाल कर सकेंगे और रीसेज हैंडल इसे एक स्लीक लुक देने का काम कर रहा है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 602 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- ब्लैक ग्लास
    • डोर-2
    • डीफ्रॉस्ट टाइप- फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज- 230.0 Volts
    • शेल्फ- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें किटाणु आसानी से नहीं घुस पाएंगे।
    • जमी हुई चीजों को ज्यादा मात्रा में स्टोर करने के लिए इसमें फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई गई है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    01
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह डबल डोर फ्रिज आपके लिए एक ऊर्जा कुशल पसंद साबित हो सकता है। इसकी ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोक सकती है, जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा और ऊर्जा की भी बचत होगी। 236 लीटर की क्षमता वाला यह Samsung Refrigerator 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 2 कंपार्टमेंट, 4 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को जरूरत पड़ने पर फ्रीजर में भी बदला जा सकता है। इसके फ्रीजर में दिया गया कूल पैक बिजली जाने के 12 घंटे बाद तक चीजों को जमाकर रखने का काम कर सकता है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसमें दी गई ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से किटाणु आसानी से अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। मल्टी फ्लो की सुविधा पूरे फ्रिज को एक समान तरह से ठंडा कर सकती है और इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है। यह फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 236 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- सिल्वर मैट न्यू
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 4
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • सालाना ऊर्जा खपत- 200 Kilowatt Hours 
    • पैटर्न- सॉलिड

    खूबियां

    • सामान निकालने के लिए इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है।
    • इसके बड़े डीप डोर गार्ड में ज्यादा क्षमता वाली बोतल को भी रखा जा सकता है।
    • यह फ्रिज 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के इस्तेमाल हो सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी मजबूत नहीं लगी है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Godrej 180L 1Star 5 Years Comprehensive New Launch Advanced Capillary Technology| Jumbo Vegetable Tray| 2.25L Bottle Space Single Door Refrigerator

    डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह एक सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 180 लीटर है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज अपनी एडवांस कैपिलेरी टेक्नोलॉजी के साथ तेज व असरदार कूलिंग कर सकता है। यह Godrej रेफ्रिजरेटर फिक्सड स्पीड वले कंप्रेसर के साथ आता है, जो टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ बर्फ को 10% तेजी से जमा सकती है और बोतलों को 24% तेजी से ठंडा कर सकती है। यह रेफ्रिजरेटर 1-2 लोगों के इस्तेमाल के लिए सही पसंद हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 शेल्फ, 3 बड़े व 2 छोटे डोर रैक्स और 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ वायर्ड डिजाइन वाले हैं, जो भारी चीजों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं। वहीं, एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेब्लाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आकर्षक फ्लोरल डिजाइन वाला यह फ्रिज आपके किचन को भी काफी प्यारा लुक दे सकता है। इसमें आपको 2.25 लीटर की ऐक्वा स्पेस मिलेगी, जो पानी की बोतलों को रखने में मदद करेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64.5D x 57.6W x 118H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 180 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- pep Blue 1
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- डाइरेक्ट कूल
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ टाइप- वायर्ड
    • डोर शेल्फ- 2
    • सालाना ऊर्जा खपत- 186 Kilowatt Hours 

    खूबियां

    • इसकी 20 लीटर की वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर हो सकती हैं।
    • इसकी फ्रीजर क्षमता 13 लीटर और ताजा खाना रखने की क्षमता 180 लीटर है।
    • वेजिटेबल बास्केट में लगा मॉइश्चर स्लाइडर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator

    यह एक साइड बाय साइड डोर डिजाइन वाला फ्रिज है जिसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है। यह सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोक सकती है, जिससे सही कूलिंग बनी रह सकती है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस LG फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 650 लीटर है और यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। यह फ्रिज आपके किचन में स्टोरेज, एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और शानदार खूबियों से लैस काफी अच्छी पसंद हो सकता है। यह रेफ्रिजरेटर डोर कूलिंग+ सुविधा के साथ आता है, जो खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकती है और तेज कूलिंग भी कर सकती है। मल्टी एयर फ्लो सिस्टम पूरे फ्रिज में सही तापमान बनाकर रख सकता है। इसकी स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है और शोर स्तर को भी कंट्रोल करती है। स्टोरेज के लिए इसके फ्रीजर कंपार्टमेंट में 4 डोर बास्केट, आइस मेकर, 4 शेल्फ और 1 ड्रॉर मिलेगा। वहीं, फ्रिज कंपार्टमेंट में 4 डोर बास्केट, 3 शेल्फ और 2 वेजिटेबल/फ्रूट बास्केट दिए गए हैं। इसके फ्रीजर को जरूरत पड़ने पर फ्रिज में कन्वर्ट किया जा सकता है। वहीं, स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ इसमें आई परेशानियों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 650 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
    • कलर- डैजल स्टील
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
    • शेल्फ- 7
    • पैटर्न- सॉलिड
    • सालाना ऊर्जा खपत- 546 Kilowatt Hours 

    खूबियां

    • डिओड्राइजर की वजह से फ्रिज के अंदर दुर्गंध नहीं फैलेगी।
    • मल्टी डिजिटल सेंसर खाने की क्वालिटी को खराब नहीं होने देंगे।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 234 लीटर है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में असुविधा हुई है। 
    04
  • LG 251 L, 1 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    यह एक डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 251 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 1 है। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह फ्रिज काफी ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए शोर स्तर को भी कम रखेगा। इसमें दी गई मल्टी एयर फ्लो की सुविधा, पूरे फ्रिज में एक समान स्तर पर कूलिंग सुनिश्चित कर सकती है। आप इस LG Fridge को बिजली जाने पर घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकेंगे और एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेब्लाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 2 शेल्फ, 1 वेजिटेबल बास्केट और 5 डोर रैक्स दिए गए हैं। इसके सभी शेल्फ और डोर रैक्स मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 192 लीटर और फ्रीजर क्षमता 59 लीटर है। इसमें लगी ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट फ्रिज में बैक्टेरिया को प्रवेश करने से रोक सकती है। इसका फ्रेश जोन फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने का काम कर सकता है। स्मार्ट मोड के साथ आप कूलिंग को अपने हिसाब से सेट कर सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.7D x 55.5W x 157.3H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 251 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- शाइनी स्टील
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर शेल्फ- 5
    • सालाना ऊर्जा खपत- 268 Kilowatt Hours 

    खूबियां

    • मीडियम साइज के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।
    • इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 25 लीटर है।
    • ट्विस्ट आइस मेकर में आसानी से बर्फ जमाई जा सकती है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई खामी नहीं बताई है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    05
  • Whirlpool 184 L 2 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    खासकर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया यह रेफ्रिजरेटर सिंगल डोर शैली वाला है। 184 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज 2-3 लोगों के इस्तेमाल के लिहाज से सही पसंद हो सकता है। इसकी इंसुलेटेड कैपिलेरी टेक्नोलॉजी ठंडी गैस को कंप्रेसर से फ्रीजर में लेकर जाती है, जिस वजह से कूलिंग जल्दी होती है। यह Whirlpool सिंगल डोर Fridge लंबे कूलिंग रिटेंशन के साथ आता है, और बिजली जाने के 9 घंटे बाद के बाद इसकी कूलिंग बनी रह सकती है। इसे 95V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 169.2 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14.3 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी हनी कॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है। क्विक चिल जोन में चीजों को कम समय में ठंडा किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 60.5D x 53.5W x 118.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 184 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- इंटर्नल फ्रीजर
    • कलर- -SAPPHIRE BLUE 
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • डीफ्रॉस्ट- मैनुअल
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • सालाना ऊर्जा खपत- 170 Kilowatt Hours 
    • पैटर्न- सॉलिड

    खूबियां

    • इसके वायर्ड शेल्फ भारी चीजों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं।
    • इसमें आप 2 लीटर क्षमता वाली तीन बोतलों को स्टोर कर सकेंगे।
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज में किटाणु नहीं पनपेंगे। 

    कमी

    • इसको लेकर अमजेन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है। 
    06

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग तरह के Fridge के विकल्पों को तो देख लिया अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

ब्रांड व मॉडल

प्रकार

क्षमता

खासियत

Haier

(HRS-682KGU1)

साइड बाय साइड

602 लीटर

100% कन्वर्टेबल

Samsung

(RT40H28U3THL)

डबल डोर

236 लीटर

मल्टी फ्लो

Godrej

(RD EDGE 205AN WRF PP BL)

सिंगल डोर

180 लीटर

कैपिलेरी टेक्नोलॉजी

LG

(GL-B257HDS3)

साइड बाय साइड

650 लीटर

स्मार्ट डायग्नॉसिस

LG

(GLT2516WWPZ)

डबल डोर 

251 लीटर

स्मार्ट मोड

Whirlpool

(205 WDE CLS 2S SAPPHIRE BLUE-Y)

सिंगल डोर

184 लीटर

हनी कॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में 2026 के लिए किस तरह के फ्रिज सही पसंद हो सकते हैं?
    भारत में 2026 के लिए इनवर्टर और कन्वर्टिबल फीचर्स वाले फ्रिज सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बिजली की बचत के लिए नए हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल चुनें। मीडियम साइज के परिवारों के लिए डबल डोर और बड़े परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड फ्रिज लोकप्रिय माने जाते हैं, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी और लंबे समय तक ताजगी सुनिश्चित करते हैं।
  • किस ब्रांड के पास 2026 में बढ़िया क्वालिटी के फ्रिज मिल जाएंगे?
    आपको Haier, Samsung, LG, Godrej और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के पास 2026 में बढ़िया क्वालिटी के फ्रिज मिल जाएंगे। सैमसंगऔर एलजी अपनी AI टेक्नोलॉजी और ऊर्जा दक्षता के लिए लोकप्रिय हैं, जबकि हायर अपने इनोवेटिव डिजाइन के लिए जाना जाता है। गोदरेज और व्हर्लपूल भारतीय मौसम के अनुकूल टिकाऊ और किफायती विकल्प प्रदान करते हैं।
  • 2026 में एक बढ़िया क्वालिटी का फ्रिज लेने के लिए बजट कितना होना चाहिए?
    2026 में नए BEE ऊर्जा मानकों के कारण फ्रिज की कीमतों में 3-5% की वृद्धि हुई है। एक अच्छी क्वालिटी के सिंगल डोर फ्रिज के लिए ₹15,000–₹20,000, डबल-डोर के लिए ₹25,000–₹45,000 और साइड-बाय-साइड प्रीमियम मॉडल के लिए ₹60,000 से ₹1 लाख+ तक का बजट रखना सही होगा।

Loading...

Loading...