रेफ्रिजरेटर अब हर एक घर की जरूरत बन गया है। ऐसे में भारत में मौजूद कुछ मशहूर कंपनियों ने भी अलग-अलग साइज, फीचर्स और स्टार रेटिंग के आधार पर बढ़िया रेफ्रिजरेटर की पेशकश की है। जब भी बात बेस्ट रेफ्रिजरेटर कंपनी इन इंडिया की होगी तब उसमें Samsung, LG, Haier से लेकर Whirlpool और Godrej तक जैसे बड़े नाम जरूर शामिल होंगे। हाउस ऑफ अप्लाइंस की दुनिया में ये कंपनी अपनी खासियतों के चलते इनती ज्यादा मशहूर हैं। इन Refrigerator की ब्रांड के मॉडल्स में आपको फ्रॉस्ट फ्री तकनीक से लेकर इन्वर्टर कंप्रेसर और स्मार्ट स्टोरेज तक की खासियत देखने को मिल जाएगी। वहीं खाना लंबे समय तक ताजा रहें इसलिए कुछ रेफ्रिजरेटर कंपनियां अपने मॉडल्स में एंटीबैक्टिरियल फीचर भी शामिल करती हैं। यहां बताई गई सभी रेफ्रिजरेटर की कंपनियों में आपको 2, 3 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स भी देखने को मिल जाएंगे, जो बिजली की कम खपत करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इन कंपनियों का भारत में मशहूर होने का कारण यूजर्स का इनपर भरोसा और कंपनियों की तरफ से दी गई सेल सर्विस भी है।
भारत में मिलने वाली रेफ्रिजरेटर कंपनियों की खासियत
रेफ्रिजरेटर की कंपनी |
रेफ्रिजरेटर के मॉडल में मिलने वाली खासियत |
Haier |
स्मार्ट डिजाइन के साथ बिजली की कम खपत करने वाले विकल्प। |
Whirlpool |
कुछ मॉडल्स में जेरॉटिक और 6th सेंस तकनीक। |
LG |
स्मार्ट कूलिंग सिस्टम और एडवांस तकनीक, एनर्जी एफिशियंट विकल्प |
Samsung |
डिजिटली कंट्रोल्ड इन्वर्टर तकनीक और कुछ मॉडल्स में डुअल फैन तकनीक |
Godrej |
मजूबत क्वालिटी और बजट फ्रेंडली रेंज में आने वाले मॉडल्स |