बड़ा है परिवार? ये हैं 25 लीटर से ज़्यादा क्षमता वाले टॉप Microwave Oven, जिनमें खाना बनाना होगा आसान!

अगर आपके परिवार में हैं ज्यादा लोग या एक बार में बनाते हैं अधिक खाना तो 25 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन हो सकते हैं सही पसंद। अलग-अलग ऑटो कुक मेन्यू, ग्रिलिंग, रीहीटिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाएं आपके काम को बना सकती हैं आसान। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले  Microwave Oven
25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले Microwave Oven

बड़ा परिवार है या फिर रोजाना मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है, जिसके चलते आपको एक ऐसा माइक्रोवेव ओवन चाहिए जो झटपट ग्रिलिंग से लेकर रोस्टिंग तक का काम कर सकें, साथ ही कई सारा खाना भी गर्म कर सकें। अगर हां, तो आपके लिए 25 लीटर से ज्यादा क्षमता में आने वाले ओवन के विकल्प एक बढ़िया चुनाव साबित हो सकते हैं। इस क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन में आपको कई सारे ऑटो कुक मेन्यू भी मिलेंगे जिनकी मदद से सिर्फ एक बटन दबाकर कुकिंग मोड को सेट किया जा सकता है। 25 लीटर से ज्यादा की क्षमता वाले Microwave Oven में दी गई ग्रिलिंग सुविधा के साथ आप तंदुर में बनने वाली डिशेज को भी आसानी से पका सकेंगे। इसी के साथ इनका रख-रखाव करना भी आपके लिए आसान रहेगा और स्टीम क्लीन सुविधा के कारण भांप की मदद से अंदर वाले हिस्से को साफ किया जा सकता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं 25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन के विकल्प, जिनके बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 30L Convection Microwave Oven (HIL3001ARSB, Black) with In-Built Air Fryer

    30 लीटर की क्षमता वाला यह कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन हायर ब्रांड का है। इसकी खासियत है कि इसके साथ खाने को बनाने के साथ-साथ रीहिटिंग, डीफ्रॉस्टिंग, बेकिंग और रोस्टिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग तरह की डिशेज बनाने के लिए कुल 305 ऑटो कुक मेन्यू भी मिल जाएंगे, जिसकी मदद से भारतीय और कॉन्टिनेनटल व्यंजन बनाए जा सकते हैं। 4-6 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है। Haier का यह माइक्रोवेव ओवन इन-बिल्ट एयर फ्रायर से लैस है, जो आपको कम तेल के साथ तली हुई डिशेज बनाने में मदद कर सकता है। यह सुविधा खाने को क्रिस्पी बनाने में मदद कर सकती है। यह एक 5-इन माइक्रोवेव ओवन है जिसमें आपको ग्रिल, कन्वेक्शन, रोटिसरी और एयर फ्रायर सुविधा मिलेगी। इसकी खासियत है कि आप इसमें दो तरह के कुकिंग मोड्स का साथ में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके साथ समय की तो बचत होगी ही और साथ-साथ खाना भी अच्छी तरह से पक सकता है। 5 पावर लेवल पर काम करने वाला यह माइक्रोवेव ओवन आपको टेंप्रेचर को खाने के हिसाब से सेट करने में मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- Haier
    • कलर- ब्लैक
    • हीटिंग मेथड- कन्वेक्शन
    • फिनिश- ब्रश्ड
    • मॉडल- ‎HIL3001ARSB
    • ऊर्जा खपत- ‎2200 Watts
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खूबियां

    • चाइल्ड लॉक के साथ आप बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रख सकेंगे।
    • ऐक्सप्रेस कुकिंग सुविधा खाने को कम समय में बनाने में मदद कर सकती है।
    • मोटराइज्ड रोटिसरी के साथ आपकी डिशेज को तंदुर में पकने जैसी बनावट मिल सकती है।
    • टच कंट्रोल पैनल की मदद से इसे ऑपरेट करना आसान हो जाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके कन्वेक्शन के ठीक से काम न करने की शिकायत की है।


    उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • IFB 30L Convection Microwave Oven

    यह लोकप्रिय ब्रांड आईएफबी का माइक्रोवेव ओवन है जो बड़े परिवारों के लिए सही विकल्प हो सकता है। 30 लीटर की क्षमता वाला यह माइक्रोवेव ओवन 101 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है, जिसकी मदद से अलग-अलग तरह की डिशेज को आसानी से पकाया जा सकता है। यह ओवन आपके लिए एक पर्सनल शेफ की तरह काम कर सकता है, जिसकी मदद से आप खाने को गर्म कर सकेंगे, जमे हुए खाने को डीफ्रॉस्ट कर सकेंगे और ग्रिलिंग व बेकिंग भी आसानी से की जा सकती है। यह IFB Microwave रोटिसरी सुविधा से लैस जो 360 डिग्री तक घूमते हुए खाने को अच्छी तरह से पकाने में मदद करेगी। इस सुविधा के साथ आप टिक्का, नान या अन्य तंदूरी डिशेज बना सकेंगे। इसमें लगा क्वार्ट्ज हीटर प्री-हीटिंग को बेहतर करता है, जिससे खाना न सिर्फ पकता है बल्कि उसका रंग भी अच्छा होता है। इसमें मिलने वाली स्टीम क्लीन डिओड्राइजर सुविधा के साथ आप अंदर के हिस्से को अच्छी तरह से साफ कर सकेंगे। चाइल्ड लॉक की मदद से इसके कंट्रोल पैनल को लॉक किया जा सकता है, ताकि बच्चों के साथ कोई हादसा न हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- IFB
    • कलर- ब्लैक
    • हिटिंग मेथड- कन्वेक्शन
    • फिनिश टाइम- सिरैमिक
    • मॉडल- ‎30BRC2
    • सालाना ऊर्जा खपत- 1400 Watts
    • बर्नर- कास्ट आयरन

    खूबियां

    • इसकी स्टेनलेस स्टील कैविटी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
    • फर्मेंट सुविधा के साथ साउथ इंडियन डिशेज के बैटर को बेहतर बनावट मिल सकती है।
    • कॉम्बिनेशन कुकिंग के साथ दो कुकिंग मोड्स को साथ में इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसमें कई तरह की बेकरी डिशेज को आसानी से बेक भी किया जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ स्टार्टर किट न मिलने की शिकायत की है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 28 L Convection Microwave Oven

    एलजी ब्रांड का यह कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन ग्रिलिंग, रीहिटिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाएं आपको दे सकता है। 28 लीटर की क्षमता वाला यह ओवन 251 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है; जिसमें सूप, कॉन्टिनेनटल, सलाद, तंदूर से, किड्स डिलाइट, स्टीम कुक, इंडियन क्यूजीन, घी/बेकरी, टी/डेयरी डिलाइट और पनीर/कर्ड शामिल है। इसमें दी गई कॉम्बिनेशन कुकिंग सुविधा के साथ आप कुकिंग, ग्रिलिंग और कन्वेक्शन में से किसी दो को साथ में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका क्वार्ट्ज हीटर हाथों के जलने की संभावना को कम करता है और आप सुरक्षित तरह से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। LG के इस माइक्रोवेव Oven की खास आई-वेव टेक्नोलॉजी खाने को जल्दी व स्वस्थ तरीके से पका सकती है। इसकी कैवेटी को स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनाया गया है, जिस वजह से यह आसानी से खराब नहीं होगी। इसमें दी गई इंडियन रोटी बास्केट सुविधा के साथ आप तंदूरी रोटी, नान और कुलचे जैसी चीजों को आसानी से पका सकेंगे। यह माइक्रोवेव 4-6 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। वहीं, इसकी पावर को 5 लेवल पर आसानी से सेट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 28 लीटर
    • ब्रांड- LG
    • कलर- ब्लैक
    • हिटिंग मेथड- कन्वेक्शन
    • फिनिश- मैट
    • मॉडल- MC2846BV
    • इंस्टॉलेशन- काउंटर टॉप
    • वोल्टेज- ‎230 Volts

    खूबियां

    • इसमें बिना झंझट के करीब 12 मिनट में घी बनाया जा सकता है।
    • स्टीम क्लीन सुविधा के साथ अंदर के हिस्से को भाप से साफ किया जा सकता है।
    • हेल्थ प्लस मेन्यू स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • कीप वॉर्म सुविधा के साथ खाना पकने के लंबे समय बाद तक भी गर्म रह सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ कुक बुक न मिलने की शिकायत की है।


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    03
  • Samsung 28L, Convection Microwave Oven

    दही जमाने की सुविधा के साथ आने वाला यह माइक्रोवेव ओवन सैमसंग ब्रांड का है। यह रोजाना की खाना बनाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहिटिंग और डिफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है। 28 लीटर क्षमता वाला यह ओवन माइक्रोवेव पर 1400W, ग्रिल पर 1500W और कन्वेक्शन पर 2100W ऊर्जा की खपत कर सकता है। इसकी अधिकतम ऊर्जा खपत 2900W तक की हो सकती है। इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी मदद से आप कंट्रोल पैनल व डोर को लॉक कर सकते हैं। ईको मोड पर यह Samsung माइक्रोवेव कम ऊर्जा की खपत कर सकता है और इसमें जमे हुए खाने को डीफ्रॉस्ट की मदद से आसानी से पिघलाया भी जा सकता है। अलग-अलग तरह की डिशेज बनाने के लिए इसमें कुल 121 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं। इसकी ग्रिलिंग सुविधा अपनी बड़ी टर्नटेबल के साथ तंदुर में पकने वाली डिशेज को 99% तक सही तरह से पका सकती है। इसकी कैविटी को सिरैमिक मटेरियल से बनाया गया है, जिसमें आसानी से खरोंच नहीं आएगी और इसे साफ करना भी आपके लिए काफी आसान रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 28 लीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • कलर- ब्लैक
    • हीटिंग मेथड- कन्वेक्शन, ग्रिल व माइक्रोवेव
    • फिनिश टाइप- सिरैमिक
    • मॉडल- ‎MC28A5013AK/TL
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎900 Watts

    खूबियां

    • यह 4-6 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • इसकी पावर को 6 लेवल पर सेट किया जा सकता है।
    • इसमें भारतीय डिशेज बनाने के लिए अलग से इंडियन रेसेपी सुविधा दी गई है।
    • डिओड्राइजर की वजह से माइक्रोवेव के अंदर दुर्गंध नहीं पनपेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी। 
    04
  • LG 30 L Solo Microwave Oven

    िकिए जा सकताइस माइक्रोवेव ओवन की क्षमता 30 लीटर की है और इसे एलजी ब्रांड ने डिजाइन किया है। यह ओवन 1350W तक की अधिकतम ऊर्जा खपत कर सकता है। आई-वेव टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह माइक्रोवेव ओवन सुनिश्चित करता है कि खाना एकमसान रूप से पके और साथ ही स्वस्थ भी बना रहे। LG का यह Microwave Oven ऐंटी बैक्टेरियल कैविटी से लैस है, जिसमें आसानी से दुर्गंध नहीं जमेगी और इसे साफ करना भी आपके लिए आसान रहेगा। इस कैविटी की वजह से यह ओवन आपको स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वस्थ खाना बनाने में भी मदद कर सकता है। इसमें लगा क्वार्ट्ज हीटर आपके हाथ को जलने से बचाएगा, ताकि इसमें सुरक्षित तरह से कुकिंग की जा सके। 44 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आने वाले इस माइक्रोवेव ओवन में आप काफी सारी डिशेज को मात्र एक बटन दबाकर बना सकेंगे। इसमें दी गई डीफ्रॉस्ट सुविधा की मदद से फ्रीजर में जमे हुए खाने को पिघलाया जा सकता है। इसमें आप रोजाना के खाने के साथ-साथ किसी खास अवसर पर भी ज्यादा मात्रा में खाना पका सकेंगे। बड़े परिवारों के लिए यह एलजी माइक्रोवेव ओवन सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- LG
    • कलर- ब्लैक
    • हिटिंग मेथड- इलेक्ट्रिक
    • इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
    • मॉडल- ‎MS3032BK
    • ऊर्जा खपत- 1350 Watts
    • वोल्टेज- ‎230 Volts

    खूबियां

    • स्टैंडबाय और स्लीप मोड पर यह कम ऊर्जा की खपत करेगा।
    • इसके LED डिस्प्ले पर आप तापमान, टाइम और अन्य सेटिंग्स की जानकारी देख सकेंगे।
    • इसकी टर्नटेबल का डायमीटर 12 इंच है, जिसपर बड़े कुकिंग पॉट्स भी रखे जा सकते हैं।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण यह आपके किचन काउंटर पर ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूदर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
    05

अब समझिए इन सभी 25 लीटर+ क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के 25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन के विकल्पों को तो देख लिया अब आइए इनके बीच का अंतर इस तालिका के साथ समझते हैं:

ब्रांड व मॉडल नंबर

क्षमता 

ऑटो कुक मेन्यू

खासियत

Haier

(HIL3001ARSB)

30 लीटर

305

इन-बिल्ट एयर फ्रायर

IFB

(‎30BRC2)

30 लीटर

101

चाइल्ड लॉक

LG

(‎MC2846BV)

28 लीटर

251

स्टीम कुक

Samsung

(‎MC28A5013AK/TL)

28 लीटर

121

पावर डीफ्रॉस्ट

LG

(‎MS3032BK)

30 लीटर

44

क्वार्टज हीटर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड के पास 25 लीटर से ज्यादा वाली क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन मिल सकते हैं?
    आपको Haier, Samsung, IFB और LG जैसे ब्रांड्स के पास 25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन मिल सकते हैं। ये ओवन न केवल बड़ी मात्रा में खाना पकाने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, बल्कि इनमें कन्वेक्शन, ग्रिलिंग और ऑटो-कुक जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं, जो आपकी कुकिंग को आसान और तेज़ बना सकते हैं।
  • 25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन में किस तरह की कुकिंग की जा सकती है?
    25 लीटर से अधिक क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन आमतौर पर कन्वेक्शन फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें आप केवल खाना गर्म ही नहीं, बल्कि बेकिंग, ग्रिलिंग और भारी मात्रा में रोस्टिंग कर सकते हैं। इनकी बड़ी जगह बड़े बर्तनों के लिए उपयुक्त हो सकती है, जिससे आप पूरे परिवार के लिए एक साथ काफी सारा खाना तैयार कर सकते हैं।
  • 25 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन किस बजट में फिट हो सकते हैं?
    25 लीटर से अधिक क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन की रेंज आमतौर पर ₹12,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है। Haier और IFB के 28L-30L मॉडल ₹12,000-₹16,000 में मिल सकते हैं, वहीं Samsung और LG के प्रीमियम फीचर्स वाले 32L मॉडल ₹18,000 से ₹24,000 तक जा सकते हैं।

Loading...

Loading...