Aquaguard या Urban Company? जानें परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा Water Purifier हो सकता है बेहतर!

अगर आप Aquaguard और Urban Company में से किसी एक ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर लेने की सोच रहे हैं, तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ब्रांड्स अच्छे माने जाते हैं। एक तरफ अर्बन कंपनी अपने 10-स्टेज तक फिल्ट्रेशन और लंबे समय तक चलने वाले फिल्टर्स के कारण लोकप्रिय है। वहीं अक्वागार्ड बेहतर सर्विस नेटवर्क के लिए जाना जाता है।

Aquaguard Vs Urban Company Water Purifier
Aquaguard Vs Urban Company Water Purifier

अगर आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर लेने की सोच रहे हैं, तो एक्वागार्ड और अर्बन कंपनी जैसे मशहूर ब्रांड के बारे में विचार कर सकते हैं। ये दोनों ही ब्रांड काफी मशहूर हैं और इनके वॉटर प्यूरीफायर घरेलु उपयोग के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। दोनों ही कंपनियों के पास आपको RO आधारित वॉटर प्यूरीफायर के विकल्प मिल जाएंगे। Aquaguard एक पुराना और भरोसेमंद नाम है, जिसने भारत में दशकों से पानी को शुद्ध बनाने में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसके प्यूरीफायर RO+UV+UF जैसी मल्टी-स्टेज तकनीक के जरिए पानी से बैक्टीरिया, वायरस और अशुद्धियों को हटाने में सक्षम माने जाते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ Urban Company के प्यूरीफायर आधुनिक तकनी जैसे RO+UV+Alkaline+Copper के साथ आते हैं, जो पानी को न सिर्फ साफ करते हैं बल्कि उसमें जरूरी मिनरल्स भी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों ब्रांड्स हाई TDS पानी को शुद्ध करने में सक्षम हैं। अर्बन कंपनी अपने 10-स्टेज तक फिल्ट्रेशन और लंबे समय तक चलने वाले फिल्टर्स के कारण लोकप्रिय है। वहीं अक्वागार्ड बेहतर सर्विस नेटवर्क के लिए जाना जाता है। यहां पर इन दोनों ही कंपनियों के वॉटर प्यूरीफायर के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो आपके घर के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।  

परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और क्वालिटी के मामले में कौन है बेहतर?

नीचे Aquaguard और Urban Company वॉटर प्यूरीफायर के परफॉर्मेंस. टिकाऊपन और क्वालिटी से जुड़े फीचर्स को एक आसान और स्पष्ट टेबल में समझाया गया है, जिससे आपको समझने में ज्यादा आसानी होगी।

फीचर्स

एक्वागार्ड

अर्बन कंपनी

प्यूरीफिकेनशन तकनीक

RO + UV (कुछ मॉडल में UF/Copper)

RO + UV + Copper + Alkaline

किस प्रकार के पानी के लिए उपयुक्त

हाई TDS पानी को प्रभावी रूप से साफ करता है।

हाई TDS के साथ बेहतर मिनरल्स की मात्रा को भी बढ़ाता है।

फिल्ट्रेशन स्टेज

करीब 6 से 8 स्टेज (मॉडल पर निर्भर)

करीब 8 से 10 स्टेज एडवांस फिल्ट्रेशन

कीमत

करीब ₹7,000 से लेकर ₹15,000

₹12,000 से लेकर ₹18,000 तक

सर्विस नेटवर्क

लगभग पूरे भारत में उपलब्ध

सीमित क्षेत्रों में उपलब्ध

फिल्टर लाइफ

6–12 महीने में बदलाव की जरूरत

लंबी फिल्टर लाइफ

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

    यह एक्वागार्ड ब्रांड का वॉटर प्यूरीफायर है। यह प्यूरीफायर करीब 200 से अधिक TDS लेवल वाले पानी के लिए उपयुक्त है। यानी इसका इस्तेमाल सभी सोर्स से आने वाले पानी के लिए किया जा सकता है। यह प्यूरीफायर RO + MC तकनीक के साथ आता है। इसकी RO तकनीक पानी से हानिकारक तत्वों को हटाता है, वहीं MC तकनीक जरूरी मिनरल्स को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे आपको पीने के लिए हर दिन साफ और हेल्दी पानी मिलता है। ब्रांड के अनुसार Aquaguard का यह Purifier लोकल प्यूरीफायर की तुलना में 30x ज्यादा अशुद्धियों को हटाता है, जिससे आपको ज्यादा साफ और सुरक्षित पीने का पानी प्राप्त होता है। यह प्यूरीफायर 6.2 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जिससे आपको रोजाना के पर्याप्त साफ पानी प्राप्त हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Aquaguard
    • उत्पाद आयाम- 32 लीटर x 27 सेंटीमीटर x 48 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • मटेरियल- एक्रेलोनाइट्राइल, ब्यूटाडाइन, स्टाइरीन
    • क्षमता- 6.2 लीटर
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
    • रंग- काला
    • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट

    खूबियां

    • यह प्यूरीफायर 2 इन 1 मिनरल चार्ज के साथ मिल रहा है, जो पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ाता है।
    • इसकी सुपिरिअर RO मैक्स तकनीक पानी से छोटे कणों को हटाने में सक्षम है।
    • इसमें चेंज फिल्टर इंडिकेटर लगा है, जो फिल्टर खराब होने पर आपको अलर्ट कर देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार प्यूरीफायर ने 15 दिन में ही काम करना बंद कर दिया।

    ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

    01
  • Native by Urban Company M2 PRO RO+UV+Copper+Alkaline 10-Stage Smart Water Purifier

    यह प्यूरीफायर इन-बिल्ट पावर बैकअप के साथ मिलता है, जिससे बिजली चली जाने पर भी आप प्यूरीफायर में स्टोर किया हुआ पानी आसानी से निकाल सकते हैं। इसमें दी जा रही टच-स्क्रीन फ्री-फ्लो डिस्पेंसिंग की मदद से आप बिना किसी झंझट के पानी निकाल सकते हैं। इसमें बैकलिट डिस्प्ले के साथ ग्लास, बोतल और फ्री-फ्लो जैसे अलग-अलग प्रीसेट मोड दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से पानी की मात्रा चुन सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, ऐप के जरिए आप अपनी पसंद के वॉल्यूम को सेट भी कर सकते हैं, जिससे हर बार सटीक मात्रा में पानी मिलता है। इसकी 8-लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी करीब 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Native by UC
    • उत्पाद आयाम- 33.5 लीटर x 25.2 सेंटीमीटर x 54.6 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन
    • क्षमता- 8 लीटर
    • वजन- 8.5 किलोग्राम
    • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • फूड-ग्रेड टैंक होने की वजह से आपको हर दिन साफ और हेल्दी पानी मिलता है।
    • इसमें RO + UV टेक्नोलॉजी के साथ मल्टी-लेयर प्री-फिल्टर दिया गया है, जो बड़े कणों को पहले ही रोक लेता है।
    • यह प्यूरीफायर पानी को 10 स्टेज तक शुद्ध करता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF | 6 Stage Purification

    यह वॉटर प्यूरीफायर 6 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ मिलता है, जो पानी अच्छे से साफ करके उसे पीने योग्य बनाता है। यह एक्वागार्ड प्यूरीफायर 99.9999% बैक्टीरिया और 99.99% वायरस को खत्म करने में सक्षम है, जिससे पानी ज्यादा सुरक्षित बनता है। साथ ही यह लोकल प्यूरीफायर की तुलना में 30 गुना बेहतर धूल और गंदगी हटाने और 10 गुना ज्यादा केमिकल प्रोटेक्शन देने में सक्षम है, जिससे हर रोज आपको पीने के लिए साफ पानी प्राप्त होता है।यह प्यूरीफायर RO मैक्स तकनीक के साथ मिल रहा है, जो पानी से लेड, मरकरी, माइक्रोप्लास्टिक्स और कीटनाशक जैसे छोटे और खतरनाक तत्वों को हटाने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Aquaguard
    • उत्पाद आयाम- 32 लीटर x 27 चौड़ाई x 48 ऊंचाई (सेंटीमीटर)
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • क्षमता- 6 लीटर
    • वजन- 5.6 किलोग्राम
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटर टॉप
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • इसकी UV E- बॉइलिंग तकनीक 20 मिनट तक उबाले गए पानी जितना साफ पानी प्रदान करती है।
    • इसमें दिए गए LED इंडिकेटर आपको समय-समय पर फिल्टर या सेटिंग से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं।
    • यह प्यूरीफायर सभी सोर्स से वाले पानी के लिए उपयुक्त हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से नाखुश हैं।
    03
  • Native by Urban Company M1 RO+UV+Copper+Alkaline+Mineraliser

    अगर आप अपने घर के लिए ऐसा प्यूरीफायर लेने के लिए सोच रहे हैं, जो हर तरह के पानी के लिए उपयुक्त हो तो यह अर्बन कंपनी का यह प्यूरीफायर अच्छी पसंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल टैंकर, बोरवेल, नगरपालिका और नल के पानी के लिए किया जा सकता है। यह Water Purifier 8 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ मिल रहा है, जो करीब 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें RO और UV के साथ कॉपर एल्कलाइन और मिनिरलाइजर तकनीक है, जो पानी से बैक्टीरिया और वायरस हटाने के साथ ही मिनरल्स की मात्रा को भी बढ़ाता है। सिर्फ यही नहीं, इसके साथ दिया गया एडवांस मल्टी लेयर प्री फिल्टर बड़े कणों और गंदगी को पहले ही पकड़ लेता है, जिससे अंदर के फिल्टर्स जल्दी खराब नहीं होते और पानी का फ्लो लगातार बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Native by UC
    • उत्पाद आयाम- 33.5 लीटर x 25.2 सेंटीमीटर x 54.6 सेंटीमीटर ऊंचाई
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन
    • क्षमता- 8 लीटर
    • वजन- 8.6 किलोग्राम
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
    • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट

    खूबियां

    • यह प्यूरीफायर 10 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ मिल रहा है।
    • इसका फूड-ग्रेड टैंक पानी को सुरक्षित और मिनरल्स से भरपूर बनाए रखता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

    योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

    04
  • Aquaguard Delight Aquasaver RO+UV+UF+MC | Stainless Steel Tank| 2-year filter life

    इस वॉटर प्यूरीफायर में सर्जिकल ग्रेड 304 स्टेनलेस स्टील का स्टोरेज टैंक लगा है जो पानी को लंबे समय तक ताजा रखता है। साथ ही यह जंगरोधी, मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है। 2 इन 1 मिनरल चार्ज के साथ आने वाला यह प्यूरीफायर पानी को साथ करने के साथ ही उसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक तत्वों को मिलाता है। इस प्यूरीफायर में दिया गया सुपिरियअर 9-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम पानी को कई स्तरों पर साफ करता है। वहीं इसकी नैनोपोर RO 2X तकनीक कीटनाशक, माइक्रोप्लास्टिक और औद्योगिक कचरे जैसे हानिकारक तत्वों को हटाने में मदद करती है। इस UV e-बॉयलिंग तकनीक 20 मिनट तक उबाले गए पानी जितना शुद्ध पानी प्रदान करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Aquaguard
    • उत्पाद आयाम- 32 लीटर x 27 सेंटीमीटर x 48 सेंटीमीटर
    • सामग्री- एक्रेलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन
    • क्षमता- 5 लीटर
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- काउंटर टॉप
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • इस प्यूरीफायर का अल्ट्रा फिल्ट्रेशन छोटे कणों को हटाकर पानी को पूरी तरह साफ बनाता है।
    • इसमें लगा LED इंडिकेशन सिस्टम फिल्टर और सेटिंग के बारे में हर जरूरी जानकारी देता रहता है।
    • यह प्यूरीफायर म्युनिसिपल, बोरवेल या टैंकर समेत सभी सोर्स से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से नाखुश हैं।
    05
  • Native by Urban Company M0 RO+UV+Mineraliser | 8-Stage Water Purifier

    अर्बन कंपनी का यह प्यूरीफायर RO और UV जैसी तकनीकों के साथ आता है, जो पानी से बैक्टीरिया, वायरस और हानिकारक तत्वों को हटाने में मदद करता है। साथ ही पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स को भी जोड़ता है, जिससे आपको हर रोज पीने के लिए साफ और हेल्दी पानी प्राप्त होता है। यह पानी को 8 स्टेज तक साफ करके उसे पीने योग्य बनाता है। इसका एडवांस मल्टी लेयर प्री फील्टर बड़े कणों जैसे धूल, मिट्टी और रेत को पहले ही रोक लेता है। इससे अंदर के फिल्टर पर दबाव कम पड़ता है और पानी का फ्लो लगातार बना रहता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज आपको इसे किचन में काउंटर टॉप या दीवार पर आसानी से लगाने की सुविधा देता है, जिससे यह छोटे और बड़े दोनों तरह के किचन के लिए उपयुक्त हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Native by UC
    • उत्पाद आयाम- 30.8 लीटर x 25.3 सेंटीमीटर चौड़ाई x 50.5 सेंटीमीटर ऊंचाई
    • सामग्री- एक्रेलोनाइट्राइल, ब्यूटाडाइन, स्टाइरीन
    • क्षमता- 5 लीटर
    • वजन- 11.5 किलोग्राम
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • इंस्टॉलेशन टाइप- वॉल माउंट, काउंटर टॉप

    खूबियां

    • यह प्यूरीफायर 100% RO प्रोसेसिंग के जरिए पानी को पूरी तरह साफ करता है और बाद में सुरक्षित तरीके से मिनरल्स वापस जोड़ता है।
    • यह टैंकर, बोरवेल और नगरपालिका समेत सभी सोर्स से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त हो सकता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
    06

जानें दोनों कंपनियों के वॉटर प्यूरीफायर के खास फीचर्स

ऊपर बताए गए Aquaguard और Urban Company के Water Purifiers खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्टोरेज क्षमता

फिल्ट्रेशन स्टेज

खासियत

Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

6.2 लीटर

-

चेंज फिल्टर इंडिकेटर

Native by Urban Company M2 PRO RO+UV+Copper+Alkaline 10-Stage Water Purifier

8 लीटर

10 स्टेज

हर तरह के पानी के लिए उपयुक्त

Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF

6 लीटर

6 स्टेज 

LED इंडिकेटर

Native by Urban Company M1 RO+UV+Copper+Alkaline+Mineraliser

8 लीटर

10 स्टेज

2 साल तक किसी सर्विस की जरूरत नहीं

Aquaguard Delight Aquasaver RO+UV+UF+MC | Stainless Steel Tank

5 लीटर

9 स्टेज

एक्वासेवर मिनरलाइज़र तकनीक, स्टेनलेस स्टील टैंक

Native by Urban Company M0 RO+UV+Mineraliser 

5 लीटर

8 स्टेज

RO+UV प्यूरिफिकेशन

निष्कर्ष

एक्वागार्ड और अर्बन कंपनी दोनों ही परफॉर्मेंस के मामले में मजबूत हैं, लेकिन उनकी खासियत अलग है। एक तरफ एक्वागार्ड अपनी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जो लंबे समय से भरोसेमंद परिणाम देता है। वहीं अर्बन कंपनी मल्टी स्टेज प्यूरिफिकेशन और लंबी फिल्टर लाइफ के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आपको भरोसेमंद विकल्प की तलाश है तो आपके लिए एक्वागार्ड बेहतर विकल्प हो सकता है और अगर आप कम रख-रखाव वाला विकल्प चाहते हैं, तो अर्बन कंपनी ज्यादा बेहतर चुनाव साबित हो सकता है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एक्वागार्ड और अर्बन कंपनी में कौन सा प्यूरीफायर पानी को ज्यादा साफ करता है?
    दोनों ही कंपनी के प्यूरीफायर पानी को अच्छी तरह साफ करते हैं। Aquaguard लंबे समय से भरोसेमंद है, जबकि Urban Company नई तकनीक के साथ आता है और पानी में जरूरी तत्व भी बनाए रखता है।
  • एक्वागार्ड और अर्बन कंपनी में से किसका पानी स्वाद में बेहतर होता है?
    आमतौर पर अर्बन कंपनी में पानी का स्वाद थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसमें मिनरल और कॉपर जैसी तकनीक मिलती है। हालांकि एक्वागार्ड भी स्वाद बनाए रखता है।
  • एक्वागार्ड और अर्बन कंपनी में से किसकी सर्विस बेहतर है?
    सर्विस के मामले में एक्वागार्ड बेहतर हो सकता है। इसकी सर्विस पूरे देश में फैली हुई है, इसलिए छोटे शहरों में भी आसानी से मिल जाती है।

Loading...

Loading...