Amazon Great Freedom Sale 2026: भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले 7 अगस्त (शुक्रवार) को अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम सेल लाइव होने वाली है, जिसमें तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। इस सेल के दौरान होम एप्लायंसेज की पूरी कैटेगरी पर 65% तक की छूट देखने को मिलेगी। जिसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, चिमनी, माइक्रोवेव ओवन और डिशवॉशर जैसे प्रोडक्ट्स MRP से कम दाम पर लिए जा सकते हैं। आने वाली इस अमेजन की सेल में भुगतान करने के लिए HDFC क्रेडिट कार्ड या EASYEMI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में होम एप्लाइंसेस पर ऐसे हो सकती है ज्यादा बचत
- इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट- HDFC समेत कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके भुगतान करने पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिसके तहत MRP पर छूट के अलावा अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
- एक्सचेंज डिस्काउंट- अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में आप अपना पुराना फ्रिज, वॉशिंग मशीन या एसी बदलकर एक नया मॉडल घर ला सकते हैं। इसमें एक्सचेंज डिस्काउंट को लेकर आपको। अतिरिक्त छूट मिल जाएगी।
- नो कॉस्ट EMI- अगर आपको एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना है तो आप अमेजन पे लेटर समेत अन्य चुनिंदा बैंकों के कार्ड (ICICI, SBI, HDFC, PNB व अन्य) का इस्तेमाल करके आसान किस्तों पर भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त ब्याज भी नहीं देना होगा।
- कूपन डिस्काउंट- अमेजन कूपन का उपयोग करके भुगतान करने पर आप अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकेंगे।
- टॉप ब्रांड्स डील्स- आने वाली इस फ्रीडम सेल में होम एप्लायंसेज की अलग-अलग लोकप्रिय ब्रांडों पर खास ऑफर देखने को मिलेंगे। इसमें सैमसंग, हायर, एलजी, बॉश, गोदरेज, क्रूज, हिताची, पैनासॉनिक, बियॉन्ड एप्लायंसेज, Midea और ऑप्टिमिस्ट शामिल हैं।
- एक्सटेंडेड वारंटी- इसके तहत ब्रांड द्वारा दी जाने वाली वारंटी को बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए लगने वाले अतिरिक्त शुल्क पर छूट मिलेगी।
- अन्य- आप फ्री डिलीवरी, ब्रांड इंस्टॉलेशन, आसान रिटर्न, कैशबैक, सुरक्षित ट्रांजैक्शन और ब्रांड वारंटी जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा पाएंगे।
वॉशिंग मशीन पर मिलेंगे ये ऑफर

- Amazon ग्रेट फ्रीडम Sale 2026 में वॉशिंग मशीन की पूरी कैटेगरी पर 50% तक की छूट मिलेगी।
- इसमें अलग-अलग क्षमता वाली फ्रंट और टॉप लोड मॉडल शामिल होंगे।
- सैमसंग, हायर, एलजी और बॉश के मॉडल पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- अमेजन की इस सेल में हीटिंग सुविधा, AI, डायरेक्ट ड्राइव मोटर, 2-इन-1 कॉम्बो और पानी की कम खपत करने वाले मॉडल शामिल होंगे।
- इस सेल में फुली ऑटोमैटिक मॉडल के साथ-साथ सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल पर छूट रहेगी।
बड़े ब्रांड के रेफ्रिजरेटर मिलेंगे 50% तक की छूट के साथ
सिंगल डोर, डबल डोर, साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर पर इस सेल में 50% तक की छूट रहेगी। इसमें आपको ₹20,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, अगर आपका पुराना फ्रिज खराब हो चुका है तो उसे बदलकर एक नया मॉडल घर लाया जा सकता है, जिसमें आपको एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा। इसमें एलजी, हायर, सैमसंग, गोदरेज, बॉश और आईएफबी जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल होंगे।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
फ्रीडम सेल 2026 में एयर कंडीशनर पर रहेंगे खास ऑफर

- आने वाली इस अमेजन सेल में अलग-अलग ब्रांड के बढ़िया क्वालिटी वाले एयर कंडीशनर की कीमत करीब ₹20,490 से शुरू होगी।
- इसमें आपको 1, 1.5 और 2 टन क्षमता के साथ-साथ 3 व 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ऊर्जा कुशल मॉडल भी मिलेंगे।
- 2026 की इस अमेजन सेल में इन्वर्टर एसी पर 9 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठाया जा सकता है, जिसके लिए HDFC सहित विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर ऑफर उपलब्ध होंगे।
रसोईघर को धुंए से मुक्त रखने वाली चिमनी पर भी मिलेगा डिस्काउंट

- एलिका, ग्लेन, क्रॉम्पटन, बियॉन्ड एप्लाइंसेस, फेबर, Kaff और हिंदवेयर समेत कई सारे ब्रांडों की किचन चिमनी पर इस सेल में 65% तक की छूट मिलेगी।
- इसमें आपको ऊर्जा कुशल और कम शोर स्तर वाले मॉडल भी देखने को मिल जाएँगे जो पारंपरिक से लेकर मॉड्यूलर हर तरह के रसोईघर के लिए सही रहेंगे।
- इसी के साथ, Amazon Freedom Sale के दौरान आप अमेजन पर नो कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट का भी फायदा किचन चिमनी पर उठा सकेंगे।
माइक्रोवेव ओवन पर मिलेगी 65% तक की छूट
अमेजन की इस सेल में माइक्रोवेव ओवन को आप 65% तक की छूट के साथ घर ला सकते हैं। इसमें सैमसंग, IFB, पैनासॉनिक और एलजी जैसे ब्रांड के अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल शामिल होंगे। इसी के साथ अमेजन कूपन डिस्काउंट के तहत ₹500 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल जाएगी।
डिशवॉशर पर भी होगा खास ऑफर
अमेजन की सेल के साथ एक बढ़िया क्वालिटी के डिशवॉशर से अपनी रसोई को अपग्रेड किया जा सकता है। इस पूरी कैटेगरी पर 40% तक की छूट मिल जाएगी। बॉश, एलजी, फेबर और माइडिया जैसे ब्रांड के मॉडल MRP से कम दाम पर मिल जाएंगे। वहीं, इन पर नो कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट के तहत अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है।
