मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं 9 किलोग्राम क्षमता वाली ये फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
तलाश है मध्यम परिवारों के लिए वॉशिंग मशीन की? तो यहां देखें 9 किलोग्राम क्षमता वाली 5 बेहतरीन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्प, जो कम समय में कपड़ों को धुलने के साथ ही सुखाने में भी करेंगी मदद।
जब भी परिवार के आकार के हिसाब से वॉशिंग मशीन लेने की बारी आती है, तो अक्सर लोंगों को समझ नहीं आता है कि कितनी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन उपयुक्त रहेगी। इसी चक्कर में लोग ज्यादा बड़ी या कम क्षमता वाली मशीन ले लेते हैं। ऐसे में अगर आप अपने मध्यम आकार के परिवार के लिए वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कौन सी वॉशिंग मशीन सही रहेगी, तो यहां से 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली 5 बढ़िया वॉशिंग के विकल्प देख सकते हैं। ये सभी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं। इनके बड़े से टब में मध्यम आकार के परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े एक बार में ही धोए और सुखाए जा सकते हैं। यहां Samsung से लेकर Haier, LG, IFB और Bosch जैसी कंपनियों की 9 किलोग्राम की क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को शामिल किया गया है। तो आइए देखते हैं मीडियम परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाली वॉशिंग मशीन के विकल्पों को-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 9 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with Direct Drive Technology, Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह Haier ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ मिलने वाली यह वॉशिंग मध्यम से लेकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है और इसे AI टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा रहा है, जो कि वॉश प्रोग्राम को कपड़ों व लोड के हिसाब से सेट करती है। इस फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड दी गई है, जो कि कपड़ों को तेजी से सुखाने में सक्षम है। वहीं इसमें औसत लोड के लिए 40 मिनट का साइकिल टाइम दिया जा रहा है। यह कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, एलर्जेन, बेबी केयर, डेली, डेलिकेट, रीफ्रेश, क्विक 15, स्पोर्ट्स वियर, जींस, ड्यूवेट, सेल्फ क्लीन, शर्ट्स और स्पिन जैसे 15 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है, जो हर तरह के कपड़ों को अच्छी तरह साफ कर सकती है। वहीं इसकी स्टेनलेस स्टील ड्रम इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है।
कम ऊर्जा खपत और तेज परफॉर्मेंस के लिए डायरेक्ट मोशन मोटर।
कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए प्यूरी स्टीम।
कमी
अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
01
Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
फ्रंट लोड वाली यह सैमसंग ब्रांड की वाशिंग मशीन है। Samsung ब्रांड की इस वाशिंग मशीन को इको बबल टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा रहा है, जो पानी में डिटर्जेंट के साथ बुलबुले बनाती है और कपड़ों की कोमलता से सफाई करती है। इस वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील का ड्रम टिकाऊ, स्वच्छ और खरोंच प्रतिरोधी है। वहीं इसकी बॉडी रैट मेश प्रोटेक्शन और जंग रोधी भी है। 1400 RPM की स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में सुखा देती है। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को धुलने के लिए इस वाशिंग मशीन में 14 वॉश प्रोग्राम जैसे- सुपर स्पीड, क्विक वॉश 15', बेडिंग, कॉटन, कलर, ड्रम क्लीन, ई कॉटन, हाइजीन स्टीम, इंस्टेंट कोल्ड, लो माइक्रोफाइबर, रिंस + स्पिन, सिंथेटिक्स, ऊनी/नाज़ुक कपड़े जैसे विकल्प दिए गए हैं। इनबिल्ट हीटर और हाइजीन स्टीम वाली यह वाशिंग मशीन 99.9% गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया, 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी को हटाती है।
स्पेसिफिकेशन
कंट्रोल कंसोल- टच
प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
क्षमता - 9 किलोग्राम
अधिकतम घूर्णन गति- 1400 RPM
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग- आईनॉक्स
वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक।
कपड़ों की गहराई से सफाई के लिए हाइजीन स्टीम।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगी।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
LG 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाली यह LG ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन है। यह एलजी वाशिंग मशीन 9 किलोग्राम की कैपेसिटी में मिल रही है, जो कि मध्यम से लेकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें स्टीम वाश प्रोग्राम भी दिया जा रहा है, जो कपड़ों के जिद्दी दाग को साफ करने के साथ ही उन पर मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स को खत्म कर देता है। साथ ही एलजी की इस वॉशिंग मशीन में डिले स्टार्ट की सुविधा भी मिल रही है, जिसकी मदद इसमें कपड़े सेट करके आप बाद में धुलने के लिए टाइम शेड्यूल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, इजी केयर, साइलेंट वाश, एलर्जी केयर, बेबी केयर स्टीम, स्पोर्ट्सवेयर, डेलिकेट, वूल, क्विक 30, रिंस+स्पिन, डुवेट और टब क्लीन जैसे 14 वाश प्रोग्राम भी दिए जा रहे हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम मिल रहा है, जो वॉशिंग मशीन को लंबे समय तक चलने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
एक्सेसस लोकेशन- फ्रंट लोड
वाट क्षमता- 2100 वाट
नॉइज लेवल- 54 dB
ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए 1200 RPM की स्पिन स्पीड।
धुलाई विकल्पों को तेज़ी से और आसानी से नेविगेट करने के लिए एलईडी डिस्प्ले और जॉग डायल।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका वाइब्रेशन लेवल ज्यादा है।
03
Bosch 9kg 5 Star Anti Stain & AI Active Water Plus Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह Bosch ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड एक्सेस के साथ मिल रही है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है। यह 9 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि मध्यम और बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो कि कम बिजली की खपत करने में सक्षम है। इसका एंटी-बैक्टीरियल स्टीम प्रोग्राम 60°C पर कपड़े धोता है, जिससे कपड़े स्वच्छ, साफ और रोगाणु-मुक्त होते हैं। बिल्ट-इन हीटर के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में सक्षम है। कपड़ों को कम समय में सुखाने के लिए यह वॉशिंग मशीन 1200 आर.पी.एम. की उच्च स्पिन गति के साथ मिल रही है। इसमें जंग प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील ड्रम और कठोर ग्लास से बना डोर लगा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- बॉश
रंग- काला
वोल्टेज- 240 वोल्ट
एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
नॉइज लेवल- 54 dB
वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवाट घंटे
खूबियां
कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए 1200 RPM की स्पिन स्पीड दी जा रही है।
इसका एंटी टेंगल फीचर कपड़ों के सिकुड़न और झुर्रियों को कम कर देता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका वाइब्रेशन स्तर ज्यादा है।
04
IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
9 किलोग्राम की क्षमता वाली यह IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। 1400 RPM की स्पिन स्पीड वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सुखाने में सक्षम है। यह वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन के साथ निर्मित है, जो एक कोमल जल कुशन बनाती है, कपड़ों को नुकसान से बचाती है और गहराई से कपड़ों की सफाई करती है। इनबिल्ट हीटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की सफाई के लिए गर्म, गुनगुने या फिर ठंडे पानी का उपयोग करती है। इसमें ऑटो असंतुलन नियंत्रण और ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा भी है। वहींं नाज़ुक कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें क्रैडल वॉश प्रोग्राम भी दिया जा रहा है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन कितने लोगों के लिए उपयुक्त हो सकती है?
9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 4-5 लोगों के एक मध्यम आकार के परिवार या बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है।
9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन किस बजट में मिल सकती है?
9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 30 से 40 हजार रुपये या उससे अधिक कीमत में मिल सकती है।
वॉशिंग मशीन में हाइजीन स्टीम टेक्नोलॉजी क्या है?
वॉशिंग मशीन का हाइजीन स्टीम प्रोग्राम कपड़ों के दाग को हटाता है और 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया तथा एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं का सफाया करता है।