जानें उन 6 ब्रांड के Mixer Grinder के बारे में जिनमें मिल रही है 750 Watt की मोटर, सख्त-से-सख्त चीज भी पिसेगी मिनटों में!

750 Watts की मोटर से लैस Mixer Grinder आपके किचन के लिए बन सकते हैं सच्चे साथी। शार्प क्वालिटी वाले ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने में कर सकते हैं मदद। देखिए Butterfly, Crompton, Bajaj, Bosch, Philips और Prestige जैसे ब्रांड के विकल्प।

6 बेहतरीन  750 Watt Mixer Grinder
6 बेहतरीन 750 Watt Mixer Grinder

भारतीय रसोईघरों में की जाने वाली भारी-भरकम ग्राइंडिंग को संभालने के लिए 750 Watts की मोटर से लैस मिक्सर ग्राइंडर काफी उपयोगी माने जाते हैं। ये आपको प्रदर्शन व टिकाऊपन दोनों का ही अनुभव करा सकते हैं। इंडियन कुकिंग में अक्सर सख्त मसालों, दालों व सूखी चीजों को पीसने की जरूरत पड़ती है, ऐसे में इन चीजों को सही टेक्श्चर व स्वाद देने के लिए 750 Watts Mixer Grinder काफी काम के हो सकते हैं। इनकी हाई क्वालिटी वाली मोटर बिना ज्यादा हीट हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकती है। इनमें आप चटनी, साउथ इंडियन डिशेज का घोल, मसाले और अन्य चीजों को आसानी से पीस सकेंगे। ये कम समय में ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकते हैं। इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं 6 टॉप ब्रांड्स के 750 Watt मिक्सर ग्राइंडर जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। 

750 Watt मिक्सर ग्राइंडर के लिए 6 बेहतरीन ब्रांड कौन-से हैं?

  • Butterfly- 750 Watt की मोटर वाले बटरफ्लाय मिक्सर ग्राइंडर पावर और प्रदर्शन का सही संतुलन बनाते हैं। इनकी मजबूत बनावट लंबा टिकाऊपन सुनिश्चित करती है, जबकि ऊर्जा कुशल डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी मशीन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है। स्टेनलेस स्टील के जार और बढ़िया क्वालिटी वाले ब्लेड के साथ इन्हें रोजाना कुकिंग के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
  • Bajaj- दो लोग शानदार क्वालिटी और शार्प डिजाइन वाले ब्लेड से लैस 750 Watt मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं उनके लिए बजाज काफी भरोसेमंद पसंद हो सकता है। बजाज मिक्सर ग्राइंडर के कई मॉडल्स में Nutri-Pro टेक्नोलॉजी होती है, जो पीसने की प्रक्रिया के दौरान जरूरी पोषक तत्वों को बनाए रखती है। अपनी मजबूत बनावट, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और खास स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स के साथ, इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है। 
  • Bosch- ये मिक्सर ग्राइंडर अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग और स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। बॉश मिक्सर ग्राइंडर की दमदार मोटर सख्त चीजों को भी पीसने का काम कर सकती है। बनावट और बेहतरीन क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील ब्लेड वाले ये मिक्सर ग्राइंडर, सुरक्षित संचालन भी सुनिश्चित कर सकते हैं। 
  • Philips- इस ब्राडं के 750 Watt मिक्सर ग्राइंडर अपनी टर्बो मोटर टेक्नोलॉजी के लिए पसंद किए जाते हैं। इनमें लगातार 25-30 मिनट तक ग्राइंडिंग की जासकती है। फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर का एडवांस्ड एयर वेंटिलेशन सिस्टम मोटर को हीट होने से बचाता है, और इनमें सुरक्षित लॉकिंग वाले लीक-प्रूफ जार भी दिए जाते हैं। इनके मिक्सर ग्राइंडर की लाइफ भी लंबी मानी जाती है। 
  • Prestige- यह किचन एप्लाइंसेज और कुकवेयर की लोकप्रिय ब्रांड है जिसके पास आपको बढ़िया क्वालिटी के 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर देखने मिल जाएंगे। इसके हाई क्वालिटी वाले ब्लेड और स्टेनलेस स्टील जार हीर चीज को आसानी से पीस सकते हैं। इनका एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम इन्हें बहुत ज्यादा हीट होने से बचाता है, और एर्गोनॉमिक डिजाइन और ओवरलोड प्रोटेक्शन इन्हें इस्तेमाल करने का एक सुरक्षित बनाती है। 
  • Crompton- ये मिक्सर ग्राइंडर अपनी मैक्सीग्राइंड टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं, जो चीजों को तेजी से पीसने में मदद करती है। Crompton के 750 Watt वाले मिक्सर ग्राइंडर में दी गई दमदार क्वालिटी की मोटर 100% कॉपर वाइंडिंग के साथ डिजाइन से लैस होती है, जो बेहतरीन टिकाऊपन का अनुभव करा सकती है। इनमें एक शानदार वेंटिलेशन सिस्टम होता है, जो भारी पिसाई के दौरान भी मोटर को ठंडा रख सकता है। 

अब देखिए इन सबी ब्रांड के 750 Watt मिक्सर ग्राइंडर के विकल्पों को। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Butterfly Smart 750 Watts Mixer Grinder with 4 Jars

    750 Watts की मोटर के साथ आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको 1500ml का जूस जार, 1500ml का वेट जार, 750ml का ड्राय जार और 400ml का चटनी जार मिलेगा; जिनकी मदद से अलग-अलग चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है। इस Butterfly Mixer Grinder के अच्छी तरह से डिजाइन किए गए ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने में मदद कर सकते हैं और इनमें आसानी से ज़ंग लगने की भी समस्या नहीं होगी। यह मिक्सर ओवरलोड प्रोटेक्शन स्विच के साथ आता है, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान मोटर को बचाने में मदद करेगा। वहीं, दमदार क्वालिटी की हाइब्रिड मोटर हर बार सही पिसाई सुनिश्चित करती है, जिससे चीजो को सही बनावट मिलती है। यह मिक्सर ग्राइंडर नॉब की मदद से आसानी से कंट्रोल हो सकता है और इसके जार्स भी काफी मजबूत क्वालिटी के मटेरियल से बने हैं। इसमें आपको तीन स्पीड सेटिंग्स के साथ व्हिप की सुविधा भी मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Butterfly
    • कलर- ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 24.5D x 40W x 31.5H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- ABS
    • विशेषता- हेवी ड्यूटी
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- 750 Watts
    • कंट्रोल- नॉब
    • वजन- 4.650 किलोग्राम

    खूबियां

    • लीकप्रूफ क्वालिटी वाले जार इस्तेमाल के दौरान चीजों को बाहर गिरने से बचाएंगे।
    • ऐंटी स्किड लेग्स मिक्सर को एक जगह पर टिकाकर रखने का काम करेंगे।
    • LED इंडीकेटर पावर सपलाई की जानकारी आपको देगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    01
  • Bajaj Rex 750W Mixer Grinder

    लोकप्रिय ब्रांड बजाज का यह मिक्सर ग्राइंडर काफी स्लीक डिजाइन वाला है, जो आपके किचन में ज्यादा जगह का भी घेराव नहीं करेगा। इसकी दमदार क्वालिटी वाली 750 Watts की टाइटन मोटर बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकती है। यह Bajaj मिक्सर ग्राइंडर 1.5 लीटर के ब्लेंडर जार, 1.5 लीटर के लिक्विड जार, 1 लीटर के ड्रायर जार और 0.4 लीटर के चटनी जार से लैस है। इसके सभी ब्लेड हाई क्वालिटी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं; जो हर तरह के इंग्रीडियंट्स को आसानी से पीस सकते हैं। इसमें आपको न्यूट्री प्रो सुविधा मिलेगी, जो फल-सब्जियों का जूस निकालते समय उसे पोषक तत्वों को बनाकर रखने में मदद करेगी। इसका मल्टी-फंक्शन ब्लेड सिस्टम आपके काम को आसान बनाने में मदद करेगा, जिसके साथ हर तरह की ग्राइंडिंग आसानी से की जा सकती है। इसके जार में लगे हैंडल्स, आसान पकड़ व सुविधा सुनिश्चित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांडेड- Bajaj
    • कलर- व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 31.4D x 19W x 23.5H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- ABS
    • खासियत- ज़ंगरोधी
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 240 Volts 
    • वॉटेज- 750 Watts
    • कंट्रोल- नॉब
    • वजन- 3.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • मोटर ओवरलोड प्रोटेक्टर मशीन को खराब होने से बचाएगा।
    • इसके जार व ब्लेड में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
    • इसकी स्पीड को तीन लेवल पर सेट किया जा सकता है। 

    कमी

    •  कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Bosch Appliances TrueMixx Pro Mixer Grinder

    बॉश ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर हर तरह की भारी-भरकम पिसाई को आसानी से संभाल सकता है। इसमें लगी 750 Watts की मोटर खास तरह से डिजाइन की गई है, जो खास डिजाइन वाले ब्लेड्स के साथ हर तरह की सामाग्री को आसानी से पीस सकती है। इसके सभी जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं, जिन्हें डिशवॉशर में भी आसानी से साफ किया जा सकता है। इस Bosch मिक्सर ग्राइंडर में 1.5 लीटर का ब्लेंडर जार, 1.5 लीटर क वेट ग्राइंडिंग जार, 400ml का चटनी ग्राइंडिंग जार और 1 लीट का ड्राय ग्राइंडिंग जार दिया गया है। इसके अलावा मोटर को खराब होने से बचाने के लिए इसमें ओवरलोड प्रोटेक्टर दिया गया है, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से मिक्सर को सुरक्षित रखेगा। इसकी स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी मसालों को पीसने के दौरान ओखली या सिल-बट्टे जैसा टेक्श्चर देने में मदद करेगी। वहीं, साउथ इंडियन डिशेज का घोल भी इसमें ऐक्टिव फ्लो ब्रेकर सुविधा के साथ अच्छी तरह पीसा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 3.85D x 4.6W x 2.2H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • विशेषता- एडजेस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता- 1.4 लीटर
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉटेज- 750 Watts
    • कंट्रोल टाइप- ऑटोमैटिक
    • वजन- 5.200 किलोग्राम

    खूबियां

    • मैक्स जूस ऐक्सट्रैकटर के साथ फल-सब्जियों का रस आसानी से निकाला जा सकता है।
    • लिड-लॉक के साथ इसमें अतिरिक्त स्थिरता के लिए मजबूत सक्शन फीट सुविधा दी गई है।
    • इसकी मोटर रेटिंग 30 मिनट तक की है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसके शोर स्तर से खुश नहीं हैं।
    03
  • Philips HL7759/00 Mixer Grinder

    स्टेनलेस स्टील मटेरियल से जार के साथ आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर आपके लिए काफी स्मार्ट पसंद हो सकता है। यह Philips Mixer Grinder अपनी नई डिजाइन वाली 750 Watts मोटर के साथ हल्दी, दाल व नारियल को भी आसानी से पीस सकता है। इसके साथ मिलने वाले सभी जार फूडग्रेड क्वालिटी के मटर से बने हैं, जिनपर लगी बढ़िया क्वालिटी की लिड के साथ चीजों को पिसते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ आपको 1.5 लीटर का ब्लेंडर जार, 1.5 लीटर वेट जार, 1 लीटर का मल्टीपर्पस जार और 0.3 लीटर का चटनी जार मिलेगा। इसका एडवांस एयर वेंटिलेशन सिस्टम मोटर को हीट होने से बचा सकता है और इसके प्रदर्शन को भी बेहतर बनाएगा। लीकप्रूफ क्वालिटी वाले इसके जार से चीजें बाहर नहीं गिरेंगी और नॉब की मदद से इसकी स्पीड को तीन लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसमें करीब 25 मिनट तक लगातार ग्राइंडिंग की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Philips
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 24W x 31H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • खासियत- स्टेनलेस स्टील ब्लेड
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • वॉटेज- 750 Watts
    • कंट्रोल- नॉब
    • वजन- 3.800 किलोग्राम

    खूबियां

    • जार में लगे हैंडल्स की मदद से उन्हें संभालना काफी आसान हो जाएगा।
    • इसके हाई क्वालिटी ब्लेड बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव करा सकते हैं।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे स्टोर करने में काफी सुविधा रहेगी। 

    कमी

    • इसका शोर स्तर कुछ अमेजन यूजर्स को ज्यादा लगा है। 
    04
  • Prestige Astra Neo 750 Watt Mixer Grinder

    दमदार प्रदर्शन वाली 750 Watts मोटर के साथ आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर चीजों को तेजी से व अच्छी तरह से पीस सकता है। इसका बिल्ट-इन ओवरलोड प्रोटेक्टर हीटिंग की समस्या को कम कर सकता है और लंबे प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकता है। यह Prestige मिक्सर ग्राइंडर स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने जार्स के साथ आता है, जिसमें 1.5 लीटर का वेट, 1 लीटर का ड्राय, 300 मिलीलीटर का चटनी और 1.5 लीटर का जूसर जार मिलेगा। इसमें लगे शार्प क्वालिटी वाले ब्लेड में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी, और यह सूखी व गीली दोनों तरह की चीजों को अच्छी तरह से पीस सकते हैं। इसकी 3 स्पीड वाला कंट्रोल पल्स की सुविधा से भी लैस है, जो चीजों को दर-दरा पीसने में मदद करेगा। इसकी चिकनी सतह वाली आकर्षक बॉडी की सफाई करेन में भी आपको सुविधा रहेगी।वहीं, एर्गोनॉमिक हैंडल उपयोग के दौरान आसान पकड़ दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige 
    • कलर- ब्लू
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 21.7D x 39W x 38.5H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- ABS
    • खासियत- दमदार मोटर
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • वॉटेज- 750 Watts
    • कंट्रोल- नॉब
    • वजन- 4.200 किलोग्राम

    खूबियां

    • स्टैकिंग डिजाइन जार्स को अच्छी तरह से स्टोर करने में मदद कर सकती है।
    • लीड प्रूफ क्वालिटी वाली लिड्स सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर सकती हैं। 
    • इसके जूसर जार में स्मूदी, शेक व जूस आसानी से बनाया जा सकता है।

    कमी

    • इसकी डिजाइन कुछ अमेजन यूजर्स को पसंद नहीं आई है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

    05
  • Crompton Ameo Pro 750W 4 Jar | Mixer Grinde

    60 मिनट तक की लगातार ग्राइंडिंग सुविधा वाला यह मिक्सर ग्राइंडर हर तरह की चीजों को पीसने, मिलाने, ब्लेंड करने या बैटर बनाने में मदद कर सकता है। टिकाऊ क्वालिटी वाला यह मिक्सर ग्राइंडर नायलॉन कपलर से लैस है, जो इसकी मजबूती को बढ़ाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान सही संचालन सुनिश्चित कर सकता है। यह Crompton Mixer Grinder काफी ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाला भी है। इसकी मैक्सी ग्राइंड टेक्नोलॉजी धारदार स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ कम समय में एक समान पिसाई सुनिश्चित करती है। यह टेक्नोलॉजी हर बार कुशल और एक समान परिणाम सुनिश्चित कर सकती है। इसके साथ आपको चटनी (400 मिलीलीटर), ड्राय (1 लीटर), वेट (1.5 लीटर) और जूसर जार (1.5 लीटर) मिल जाएंगे। ये सभी जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं जिनमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। इसे आप तीन स्पीड कंट्रोस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके जार में दिए गए हैंडल्स आसान पकड़ सुनिश्चित करते हैं और लीकप्रूफ क्वालिटी की वजह से चीजें बाहर नहीं गिरेंगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Crompton
    • कलर- ब्लैक व ब्लू
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 21D x 15W x 20H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • खासियत- बिल्ट-इन ग्राइंडर
    • क्षमता- 2.9 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉचेज- 750 Watts 
    • कंट्रोल- नॉब
    • वजन- 3 किलोग्राम

    खूबियां

    • ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को खराब होने से बचा सकती है।
    • जार के बड़े मुंह की वजह से उनकी सफाई करना आसान रहेगा। 
    • इसके जूसर जार में लगा फिल्टर फल-सब्जियों के पल्प व बीजों को अलग कर देगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है।
    06

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने 750 Watts की मोटर वाले 6 अलग-अलग Mixer Grinder को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

जार की संख्या

क्षमता

खासियत

Butterfly Smart 750 Watts Mixer Grinder

3

1.5 लीटर

लीकप्रूफ

Bajaj Rex 750W Mixer Grinder

4

1.5 लीटर

टाइटन मोटर

Bosch Appliances TrueMixx Pro Mixer Grinder

4

1.4 लीटर

स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी

Philips HL7759/00 Mixer Grinder

4

1.5 लीटर 

हेवी ड्यूटी ग्राइंडिंग

Prestige Astra Neo 750 Watt Mixer Grinder

4

1.5 लीटर 

मजबूत हैंडल्स

Crompton Ameo Pro 750W 4 Jar | Mixer Grinder

4

2.9 लीटर

मैक्सी ग्राइंड टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर के लिए 6 भरोसेमंद ब्रांड्स कौन-से हैं?
    आपको Crompton, Butterfly, Philips, Prestige, Bajaj और Bosch जैसे ब्रांड्स 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर के लिए भरोसेमंद हो सकते हैं। क्रॉम्पटन, फिलिप्स और बॉश अपनी बेहतरीन मोटर क्वालिटी और ग्राइंडिंग टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं प्रेस्टीज, बजाज और बटरफ्लाय भारतीय घरों की पसंद हैं क्योंकि ये किफायती होने के साथ-साथ मजबूत और टिकाऊ होते हैं। ये सभी ब्रांड भरोसेमंद सर्विस और बेहतरीन परफॉरमेंस सुनिश्चित करते हैं।
  • 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर किन कामों के लिए सही हो सकते हैं?
    750 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर सख्त मसालों (हल्दी, काली मिर्च) को पीसने और इडली-डोसा बैटर जैसे भारी काम के लिए एकदम सही है। यह नारियल की चटनी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्मूदी जैसे रोजमर्रा के कामों को भी बड़ी आसानी और तेजी से निपटा देता है, जिससे आपको बेहतरीन टेक्सचर मिलता है।
  • एक अच्छा 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर किस बजट रेंज में मिल सकता है?
    भारत में एक अच्छा 750 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर ₹3,000 से ₹5,500 की बजट रेंज में आसानी से मिल जाता है। Bajaj और Butterfly जैसे ब्रांड किफायती विकल्प देते हैं, जबकि Bosch या Philips जैसे प्रीमियम मॉडल्स अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और बिल्ड क्वालिटी के कारण थोड़े महंगे हो सकते हैं।

Loading...

Loading...