चाहे ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में, नो मेकअप लुक हो या ग्लैमर्स लुक और चाहे एथिनिक कपड़े पहने हों या वेस्टर्न एक अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक चेहरे की रौनक को बढ़ाते हुए उसे और आकर्षक बना सकती है। लेकिन लिपस्टिक के साथ महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या होती है बार-बार उसे लगाते रहना, क्योंकि किसी-न-किसी वजह से वे होठों पर लंबे समय तक टिक नहीं पाती। आपकी इस समस्या का इलाज हो सकती हैं बड़े ब्रांड्स की Long Lasting Lipsticks जो होठों को हायड्रेट रखते हुए आपके हर तरह के मेकअप को पूरा कर सकती हैं। इनमें आपको मैट से लेकर ग्लॉसी हर तरह के विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद, कपड़ों और अवसर के हिसाब से लगा सकती हैं। ये लिपस्टिक आपके ब्यूटी बास्केट का अहम हिस्सा बनकर आपको हर ओकेजन पर आकर्षक लुक दे सकती हैं।
किन ब्रांड्स के पास है लंबे समय तक टिके रहने वाली लिपस्टिक के विकल्प?
- LAKMÉ- कॉस्मैटिक्स की भारतीय ब्रांड लैकमे महिलाओं के बीच लंबे समय से लोकप्रिय है। लैकमे के पास अलग-अलग तरह के शेड्स के साथ लंबे समय तक टिकी रहने वाली लिपस्टिक की एक बड़ी रेंज आपको देखने मिल जाएगी। इसमें 9To5 रेंज को खासकर होठों पर करीब 12 घंटे तक टिके रहने के लिए ही बनाया जाता है। इस रेंज में आपको मैट और ग्लॉसी दोनों तरह के फिनिश वाले विकल्प मिल जाएंगे, जो बुलेट व ब्रश दोनों तरह के ऐप्लिकेटर में आते हैं।
- Maybelline- अपनी प्रीमियम क्वालिटी की लिपस्टिक के लिए मशहूर ब्रांड मेबिलीन के पास होठों पर टिके रहने वाले अलग-अलग रेंज के विकल्प मिल जाएंगे। इनकी कुछ लिपस्टिक करीब 16 घंटे तक बिना टचअप के आपके होठों पर बनी रह सकती हैं। मेबिलीन लिपस्टिक में आपको मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक के कई शेड्समिल जाएंगे, जिन्हें पार्टी या रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से चुना जा सकता है। मेबिलीन की vinyl Ink, Superstay Matte और Teddy Tint लोकप्रिय रेंज हैं।
- SUGAR- लिक्विड, बुलेट और क्रेयॉन तीनों तरह के ऐप्लिकेटर के विकल्पों में आना वाली शुगर ब्रांड्स की लिपस्टिक घंटों तक होठों पर टिकी रहेगी। इस ब्रांडके पास ऐसी रेंज भी है जो करीब 24 घंटे तक लॉन्ग-लास्टिंग हो सकती हैं। वहीं, इनमें आपको 8 घंटे और 12 घंटे तक टिके रहने वाले कई आकर्षक शेड्स भी आसानी से मिल जाएंगे। शुगर की Matt Atack और Smudge Me Not दो लोकप्रिय रेंज हैं।
- FACESCANADA- किफायती दाम में बढ़िया क्वालिटी की लिपस्टिक की रेंज पेश करने वाले ब्रांड फेसेजकैनेडा के पास आपको कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे। इनकी लिपस्टिक करीब 9-10 घंटों तक होठों पर टिककर रह सकती हैं। फेसेज कैनाड की Wow Liquid और Comfy Matte रेंज को लोगों ने काफी पसंद किया है। रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से यह लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक का एक लोकप्रिय ब्रांड है।
- Mamaearth- पूरी तरह से वीगन चीजों से बनाई गई मामाअर्थ ब्रांड की लिपस्टिक बुलेट ऐप्लिकेटर के साथ आपको मिलेंगी। इस ब्रांड की लिपस्टिक आपके होठों पर करीब 8-12 घंटे तक टिकी रहेंगी। इनकीलिपस्टिक की सबेस बड़ी खासियत है कि इन्हें लगाने से आपके होठ आसानी से सूखेंगे नहीं और साथ-साथ उन्हें जरूरी पोषण भी मिलेगा।
इन ब्रांड्स के अलावा रेवलॉन, स्विस ब्यूटी, Love Earth, बेलाविटा, LoveChild, जस्ट हर्ब्स, RENEE और el.f. की लिपस्टिकी भी काफी लोकप्रिय हैं।
Top Ten Products
Maybelline New York Liquid Matte Lipstick
यह मेबिलीन की लिक्विड लिपस्टिक है जो करीब 16 घंटों तक आपके होठों पर टिकी रहेगी। इलास्टिक इंक टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह लपिस्टिक होठों को सही कवरेज देगी और आसानी से फैलेगी भी नहीं। ब्रश ऐप्लिकेटर के साथ आने वाली इस Maybelline Velvet Lipstick में आपको करीब 19 शेड्स का विकल्प मिल जाएगा। पैरेबन फ्री फॉर्मुला सै तैयार की गई इस लिपस्टिक का फिनिश मैट है और यह पानी के अशर से भी आशानी से खराबनहीं होगी। इस लिपस्टिक की खासियत यह भी है कि लगाने के बाद यह काफी जल्दी सूख भी जाएगी।
01
Mamaearth Moisture Matte Longstay Mini Lipstick
करीब 12 घंटे तक होठों पर टिके रहने वाले फॉर्मुला के साथ तैयार की गई यह लिपस्टिक मामाअर्थ ब्रांड की है, जिसका क्रीमी और वेल्वेट जैसा फॉर्मुला आपको एक आकर्षक लुक देगा। 8 घंटे के मॉइश्चर लॉक फॉर्मुला वाली Mamaearth की यह Mini Lipstick एवकाडो ऑइल और विटामिन ई के गुणों ये युक्त है जो होठों को पोषण देने का काम करेंगे। इस लिपस्टिक को बनाने में किसी भी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है और इसमें आपको 6 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। स्टिक ऐप्लिकेटर के साथ आने वाली यह लिपस्टिक होठों को मैट फिनिश देगी।
02
RENEE Matte Lock Lipstick
बुलेट फॉर्म में आने वाली यह लिपस्टिक रेने ब्रांड की है जिसे बिना किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल कर बनाया गया है। अवकाडो ऑइल, विटामइन ई व डी समेत Beta-carotene जैसे पोषक तत्वों के साथ आने वाली इस लिपस्टिक को लगाने से आपके होठ आसानी से खराब नहीं होंगे। इसका खास तैयार किया गया फॉर्मुला सुनिश्चित करेगा कि आपके होठ सूखे नहीं और बार-बार आपको टचअप की जरूरत भी न पड़े। यह Lipstick By RENEE लगभग हर तरह की स्किन को सूट करेगी और इसमें आपको 7 रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
03
Lakme 9to5 Liquid Lipstick
ट्रांसफर और स्मज प्रूफ क्वालिटी वाली यह लिपस्टिक लैकमें ब्रांड की है जो करीब 12 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रहेगी। हायलरनॉकिन ऐसिड और विटामइन ई के गुणों से युक्त यह लिपस्टिक आपके होठों को दो गुना अधिक हायड्रेशन दे सकती है, जिस वजह से होठ सूखेंगे नहीं। Lakme की यह Lipstick Liquid मैट फिनिश वाली है और इसमें आपको 10 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। इस लिपस्टिक की खासियत है कि यह आसानी से फैलेगी नहीं और पानी का असर भी इसपर आसानी से नहीं होगा। पार्टी या किसी खास अवसर पर लगाने के लिहाज से ह लिपस्टिक सही पसंद हो सकती है।
04
Just Herbs Lip Ink Lipstick
लिक्विड फॉर्म में आने वाली यह लिपस्टिक जस्ट हर्ब्स ब्रांड की है। करीब 12 अलग-अलग शेड्स के विकल्पों में आने वाली यह लिपस्टिक हर तरह की स्किनवाली महिलाओं को सूट कर सकती है। इसकी खासियत है कि इसे ऐसे फॉर्मुला से तैयार किया गया है जो चिपचिपा नहीं लगेगा। Just Herbs की यह Ink Lipstick होंठों पर आसानी से लग जाएगी और चिपचिपा या असहज महसूस नहीं होने देगी। ब्रश ऐप्लिकेटर वाली यह लिपस्टिक बादाम तेल के गुणों के साथ तैयार की गई है और इसका ग्लॉसी फॉर्मुला आपको एक आकर्षक लुक देगा।
05
LoveChild Masaba Lush Creme Lipstick
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के ब्रांड लवचाइल्ड की यह लिपस्टिक क्रीम फॉर्मुला के साथ तैयार की गई है। इस लिपस्टिक के साथ आपको होठों पर एक शानदार साटन फिनिश मिलेगा और ये होठो पर भाकी भी नहीं लगेगी। फिर चाहे रोजाना इस्तेमाल करना हो या कोई खास मौका हो यह लिपस्टक हर तरह के अवसरों के लिए सही पसंद हो सकती है। आसानी से लगाने के लिहाज से बनाई गई इस Lovechild Lipstick का क्रीमी टेक्सचर आपके होठों पर सही तरह से फैलेगा, और एक ही स्ट्रोक में समान कवरेज देगा। इसमें आपको 8 अलग-अलग शेड्स का विकल्प मिलगा। ग्लॉसी फिनिश वाली यह लिपस्टिक स्क्वालेन और शिया बटर जैसे हाइड्रेटिंग चीजों से युक्त है जो लंबे समय तक नमी बनाए रखेग, जिससे आपके होंठ घंटों तक सूखेंगे भी नहीं।
06
SUGAR Cosmetics Matte Attack Lipstick for Women
भारतीय ब्रांड शुगर की यह लिपस्टिक मैट फॉर्मुला वाली है, जिसका एडवांस फॉर्मुला 100% सम्ज-प्रूफ, ट्रांसफर-प्रूफ और वॉटर-रेजिजटेंस की गारंटी देता है। यह लिपस्टिक आपके होंठों के रंग को पूरे दिन बरकरार रख सकती है। इस क्रीमी मैट लिपस्टिक का बढ़िया पिग्मेंटेशन और स्मूथ एप्लीकेशनआपके होंठों की खूबसूरती को बढ़ाएगा। वहीं, Sugar की इस वॉटरप्रूफ Lipstick के साथ होंठों के पोषण भी मिलेगा। जोजोबा ऑइल से युक्त, यग क्रीम लिपस्टिक न केवल आकर्षक रंग देगी बल्कि आपके होंठों की नमी को भी बनाए रखेगी। इसमें आपको करीब 15 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। इस लिपस्टिक की खासियत यह भी है कि इसे वीगन चीजों से बनाया गया है और यह 12 घंटे तक टिकी रह सकती है।
07
BELLAVITA Kiss-Proof Liquid Lipstick
लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मुला के साथ बनाई गई यह लिपस्टिक बेलाविटा ब्रांड की है जो करीब 18 घंटे तक होठों पर बनी रह सकती है। इस लिपस्टिक के साथ आपको शानदार कलर तो मिलेग ही, साथ-साथ फुल कवरेज देते हुए यह होठों पर आसानी से फैलेगी। इस लिक्विड लिपस्टिक की खासियत है कि यह लागने के बाद होठों को भारी नहीं लगने देगी और रोज लगाने के लिहाज से यह काफी बढ़िया पसंद हो सकती है। ब्रश ऐप्लिकेटर के साथ आने वाली यह BELLAVITA Lipstick फैलेगी नहीं और लगाने के बाद जल्दी सूख भी जाएगी। इस लिपस्टिक में आपको 10 शेड्स के विकल्प मिलेंगे।
08
REVLON Colorstay Limitless Matte Liquid Lipstick
पूरी तरह से वीगन इंग्रीडियंट्स से बनाई गई यह लिक्विड मैट लिपस्टिक रेवलॉन ब्रांड की है जो करीब 24 घंटे तक होठों पर टिकी रह सकती है। लाइटवेट फॉर्मुला वाली यह लिपस्टिक होठों को भारीपन महसूस नहीं होने देगी और इसमें मौजूद ट्रिप्ल हायलरॉनिक ऐसिड+अपसाइकिल्ड क्रैनबेरी होठों को खराब होने से बचाएंगे। यह Lipstick From Revlon 14 आकर्षक शेड्स में आपको मिल जाएगी और यह पानी के असर से बी आसानी से खराब नहीं होगी। इसके पेटेंटेड लिप-हगिंग एप्लीकेटर को आपके होठों पर फिट होने के लिए बनाया गया है और जिसकी नुकीली नोक आपकी सही नियंत्रण देगी।
09
FACES CANADA Ultime Pro HD Intense Matte Lips
34 शेड्स के विकल्पों के साथ आने वाली यही इंटेंस मैट लिपस्टिक फेसेज कैनेडा ब्रांड की है। क्रेयॉन फॉर्म में आने वाली इस लिपस्टिक की खासियत है कि यह आपके होठों पर करीब 9 घंटों तक टिकी रह सकती है और इसकेसाथ आपके मेकअप कोएक HD फिनिश भी मिल सकती है। इस FACES CANADA के Lip Color को लाइटवेट फॉर्मुला से बनाया गया है जो होठों पर भारीपन महसूस नहीं होने देगा और पूरा दिन आपको सहज भी महसूस होगा। इसकी खासियत यह भी है कि इसे बिल्ट-इन प्राइमर के साथ बनाया गया है जो होठों को सूखने से बचाएगा। इसे बनाने में किसी खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है और यह होठों पर लग भी आसानी से जाएगी।
10
मैट लिपस्टिक ज्यादा टिकती है या ग्लॉसी?
मार्केट में आजकल महिलाओं के बीच मैट और ग्लॉसी दो तरह की लिपस्टिक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है चुकी हैं। अगर आप ये सोच रही हैं कि दोनों में कौनसे फॉर्मुला वाले विकल्प होठों पर लंबे समय तक टिके रहेंगे तो इसका जवाब है मैट लिपस्टिक। Matt Shades लिपस्टिक ग्लॉसी शेड्स की तुलना में ज्यादा इसलिए टिकते हैं क्योंकि इनकी बनावट कम मॉइश्चराइजिंग होती है, जिस वजह से होठों को सही पकड़ मिलती है। इसके साथ ही मैट Lipstick पर आसानी से दाग भी नहीं पड़ते। हालांकि, ग्लॉसी लिपस्टिक होठों को आसानी से सूखने से बचाती हैं लेकिन उन्हें बार-बार टचअप की जरूरत पड़ती है। वहीं, आजकल लगभग सभी बड़े ब्रांड्स ने लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मुला वाली ग्लॉसी लिपस्टिक भी बनाना शुरू कर दिया है। सबसे अच्छा विकल्प आपकी पसंद और मनचाहे लुक पर निर्भर करता है।
क्या लिक्विड लिपस्टिक लॉन्ग-लास्टिंग होती हैं?
होंठो की रंगत को कई घंटों तक बनाए रखने के लिए और बार-बार टचअप से झंझट के बचने के लिए आप बुलेट के बजाय लिक्विड लिपस्टिक को अपनी मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं। हालांकी, लिपस्टिक कितनी कितने घंटों तक आपके होंठो पर टिकी रहेगी, यह काफी हद तक उसके ब्रांड पर निर्भर करता है। Liquid फॉर्म में आने वाली अधिकतर Lipstick को ऐसे तरीके और सामग्री के साथ तैयार किया जाता है, कि कुछ खाने-पीने के बाद भी वो आपके होंठो पर घंटों तक टिकी रह सकें। यही कारण है कि ऑफिस, कॉलेज या किसी ऐसी जगह जहां घंटो बिताना होता है, वहां पर महिलाएं बुलेट के बजाय लिक्विड लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।