Mokobara के बेहतरीन Laptop Bags को हर कोई स्टाइल से कर सकता है कैरी!

स्टाइलिश डिजाइन और मजबूत बनावट का अदभुत मेल है Mokobara के लैपटॉप Bags. महिलाओं से लेकर पुरुषों तक हर कोई इन्हें कर सकता है इस्तेमाल, देखिए विकल्प जो ऑफिस व कॉलेज लेकर जाने के लिए हो सकते हैं सही पसंद।

Mokobara के बेहतरीन Laptop Bags
Mokobara के बेहतरीन Laptop Bags

लैपटॉप आजकल युवाओं के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं और इन्हें कॉलेज, ऑफिस या यात्रा पर लेकर जाने के लिए जरूरत होती है एक अच्छे क्वालिटी के बैग की। मार्केट में मिलने वाले तमाम ब्रांड्स में मोकोबारा एक लोकप्रिय नाम बन चुका है, जिसके पास आपको स्टाइलिश व मजबूत डिजाइन वाले लैपटॉप बैग्स देखने मिलेंगे। Mokobara के लैपटॉप बैग्स सादगीपूर्ण डिजाइन और उपयोगिता का बेजोड़ मेल हैं। अपनी ‘ह्यूमन इन मोशन’ फिलॉसफी के लिए मशहूर, ये बैग प्रीमियम, वाटर-रेजिस्टेंट मटेरियल जैसे वीगन लेदर और हेवी-ड्यूटी नायलॉन से बने होते हैं और इनका लुक बेहद साफ-सुथरा और व्यवस्थित होता है। दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ, इनमें माइक्रोसुएड लाइनिंग वाली लैपटॉप स्लीव, तुरंत एक्सेस के लिए हिडन मैग्नेटिक पॉकेट और आरामदायक यात्रा के लिए एक डेडिकेटेड लगेज स्लीव जैसी बेहतरीन ऑर्गनाइज़ेशन की सुविधा भी मिलती है। मोकोबारा के Laptop Bags की एर्गोनॉमिक डिजाइन लंबी यात्राओं के दौरान आराम सुनिश्चित करती है, जबकि अच्छे क्वालिटी के जिपर और मजबूत सिलाई लंबे समय तक चलने की गारंटी देते हैं। कुल मिलाकर, मोकोबारा के लैपटॉप बैग रोजाना इस्तेमाल के लिए एक सही पसंद बन सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • MOKOBARA Transit Backpack

    मोकोबारा के इस लैपटॉप बैग में 16 इंच तक साइज वाला लैपटॉप आसानी से फिट हो सकता है। वीगन लेदर से बने इस बैकपैक में आपको स्लिप पॉकेट, जिपर्ड पॉकेट, टेक कंपार्टमेंट और लॉक स्ट्रैप वाला पैडेड लैपटॉप कंपार्टमेंट मिलेगा। 30 लीटर क्षमता वाला यह मोकोबारा बैकपैक 2 छिपे हुए पॉकेट से लैस है जिनमें बॉटल या छाते को आसानी से रखा जा सकता है। इसके एर्गोनॉमिक शोल्डर स्ट्रैप्स की मदद से आपको टांगने में परेशानी नहीं होगी, साथ ही इसमें लेंथ एडजेस्टेबल बकल भी लगे हुए हैं। 48 x 31 x 16 सेंटीमीटर साइज वाला यह बैग 5 रंगों के विकल्पों में आता है, जिसे महिलाएं व पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

    01
  • MOKOBARA The Transit Briefcase Vegan Leather & Nylon 15L Laptop Crossbody Messenger Bag

    15 लीटर क्षमता वाला यह मोकोबारा लैपटॉप बैग यूनीसेक्स डिजाइन वाला है, जिसे मिहलाएं व पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। 5 रंगों के विकल्पों में आने वाले इस Mokobara Bag को ब्रीफकेस शैली में डिजाइन किया गया है। इसमें आपको पेन पॉकेट, स्लिप पॉकेट, ज़िपर वाली पॉकेट, स्क्रैच-रेज़िस्टेंट माइक्रोसुएड लाइनिंग वाला लैपटॉप स्लीव, स्क्रैच-रेज़िस्टेंट माइक्रोसुएड मटेरियल वाला आईपैड स्लीव मिलेगा। इसमें आसानी से 15.6 इंच तक का लैपटॉप फिट हो सकता है। मिनिमल डिजाइन वाले इस बैग में एक एर्गोनॉमिक हैंडल लगा है जिसकी मदद से इसे आसानी से हाथ में पकड़ा जा सकता है। वहीं, पैडेड स्ट्रैप आपके कंधों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ने देगी। यात्रा करते समय आप इसे आसानी से अपने लगेज बैग में भी फसा सकते हैं, जिसके लिए इसमें एक स्ट्रैप लगा है। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • MOKOBARA The Autopilot Backpack Fits 15.6 Inch Laptop

    तीन रंगों के विकल्पों में आने वाल यह एक लैपटॉप बैकपैक है, जिसमें 15.6 इंच तक साइज वाला लैपटॉप आसानी से फिट हो सकता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किए गए इस बैकपैक में कई कम्पार्टमेंट और पॉकेट हैं ताकि आपकी जरूरी चीजें व्यवस्थित और आसानी से उपलब्ध रहें, जिससे यह ऑफिस, स्कूल, यात्रा या बाहरी रोमांच के लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। 35 लीटर की विशाल क्षमता वाला यह लैपटॉप बैग एक बड़े मुख्य कम्पार्टमेंट और कई आंतरिक और बाहरी पॉकेट्स के साथ आता है। बढ़िया क्वालिटी वाले, वॉटर-रेजिज्टेंट नायलॉन और वीगन लेदर से बने इस बैग में मजबूत सिलाई और टिकाऊ जिपर दिया गया है। यह समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है और आपके सामान को मौसम की मार से बचाता है। पैडेड एडजेस्टेबल स्ट्रैप और सांस लेने योग्य जालीदार बैक पैनल से लैस मोकोबारा का यह बैकपैक बेहतर आराम और सहारा प्रदान करता है। यह वजन को समान रूप से वितरित करके आपके कंधों और पीठ पर तनाव को कम करता है, जिससे यह लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श बन जाता है।

    03
  • MOKOBARA | The Dawn Tote Shoulder Bag

    यह एक टोट स्टाइल वाला लैपटॉप बैग है, जिसे खासकर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 14 इंच तक साइज वाला लैपटॉप आसानी से फिट हो सकता है। 2 रंगों के विकल्पों में आने वाला यह बैग नकली लेदर मटेरियल से बना है और देखने में भी काफी स्टाइलिश है। कुल 5 पॉकेट्स के साथ आने वाले इस बैग में आपको एक पैडेड लैपटॉप स्लिप, मेमो पॉकेट और 3 स्लिप पॉकेट मिलेंगी। 29.5 x 42.5 x 15 सेंटीमीटर साइज वाला यह बैग एक मजबूत बेस के साथ आता है, जिससे नीचे की सतह आसानी से गंदी व खराब नहीं होगी। मजबूत क्वालिटी के स्ट्रैप की वजह से इसे आसानी से टांगा जा सकता है।

    04
  • Mokobara The Briefcase Pro | Blue Vegan Leather Water Resistant Laptop

    fवीगन लेदर से बना यह लैपटॉप बैग 39 x 8 x 29.5 सेंटीमीटर साइज वाला है और इसकी क्षमता 9 लीटर है। मेंसेजर शैली वाला यह Mokobara Laptop Bag यूनीसेक्स है, मतलब इसे महिलाएं व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको आसान व्यवस्था के लिए दो साइड जिपर वाली पॉकेट्स, आंतरिक व्यवस्था के साथ मीडियम कंपार्टमेंट, स्लिप पॉकेट, पेन पॉकेट और लॉक स्ट्रैप के साथ पैडेड लैपटॉप कम्पार्टमेंट मिलेगा। इसमें पीछे की ओर छिपा हुआ पासपोर्ट/फोन रखने का पॉकेट भी दिया गया है। डिटैचेबल शोल्डर स्ट्रैप के साथ इसमें यात्रा के दौरान आसानी से कैरी करने के लिए लगेज स्ट्रैप भी लगा है। तीन रंगों के विकल्पों में आने वाला यह लैपटॉप बैग मिनिमल डिजाइन वाला है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मोकोबारा के पास किस तरह के लैपटॉप बैग मिल जाएंगे?
    मोकोबारा के पास आधुनिक और प्रीमियम डिजाइन वाले कई विकल्प मिलते हैं। इनमें बैकपैक (डेली ऑफिस के लिए), ब्रीफकेस (प्रोफेशनल लुक के लिए), और ओवरटाइटर (छोटी बिजनेस ट्रिप के लिए) शामिल हैं। ये बैग वीगन लेदर, वॉटर-रेसिस्टेंट फैब्रिक, और स्मार्ट ऑर्गनाइज़र पॉकेट्स के साथ आते हैं।
  • क्या मोकोबारा लैपटॉप बैग टिकाऊ होते हैं?
    हां, मोकोबारा बैग काफी टिकाऊ होते हैं। ये प्रीमियम वॉटर-रेसिस्टेंट नायलॉन और वेगन लेदर से बने होते हैं, जो इन्हें खराब मौसम और रोजाना की घिसाई से बचाते हैं। इनमें मजबूत जिपर्स और प्रबलित स्टिचिंग का उपयोग किया जाता है, जिससे ये लंबे समय तक आपका साथ निभाते हैं।
  • मोकोबारा लैपटॉप बैग्स की प्राइस रेंज क्या है?
    मोकोबारा लैपटॉप बैग्स की प्राइस रेंज आमतौर पर ₹4,500 से ₹10,000 के बीच होती है। इनके स्लीक बैकपैक्स लगभग ₹5,000-₹7,000 में मिलते हैं, जबकि प्रीमियम ब्रीफकेस और ओवरनाइटर्स की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। सेल और ऑफर्स के दौरान आप इन्हें और भी कम दाम में पा सकते हैं।

Loading...

Loading...