शादी व पार्टियों में बोल्ड लुक के लिए महिलाएं कई तरह की डार्क लिपस्टिक का चुनाव करती हैं। लेकिन आज आपको रेड डार्क लिपस्टिक शेड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके सिंपल लुक को काफी प्यारा बना सकती है। इसके साथ ही, डार्क रेड लिपस्टिक कई शेड्स में आती हैं, जिसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुन सकती हैं। डार्क लिपस्टिक की खासियत यह है कि यह एक बार में होठों को अच्छा रंग दे सकती हैं। आपको मार्केट में कई तरह की Dark Red लिपस्टिक देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें महिलाएं अपनी सुविधा के हिसाब से चुनना पसंद करती हैं। ऐसे ही और भी जानकारी चाहिए तो आपकी ब्यूटी बास्केट मदद कर सकता है।
अपने लिए कैसे करें रेड लिपस्टिक का चुनाव?
रोजमर्रा, ऑफिस, कॉलेज और पार्टी के लिए लिपस्टिक का चुनाव आपकी व्यक्तिगत जरूरत और पसंदीदा लुक के हिसाब से किया जा सकता है। ऐसे में क्रीमी लिपस्टिक होठों को मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं, जिस वजह से इस तरह की लिपस्टिक को रोजाना इस्तेमाल के लिए चुना जा सकता है। वहीं, आप मैट लिपस्टिक को भी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए चुन सकती हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकी रहती है और स्मज-फ्री भी होती है। क्लासी लुक के लिए मैट फिनिश लिपस्टिक काफी बेहतर विकल्प हैं, जो आपको ऑफिस में सिंपल और क्यूट लुक देने में मदद करेंगी। इसके साथ ही ग्लॉसी लिपस्टिक की बात करें तो यह होठों को चमक देने का काम करती हैं , जिस वजह से यह पार्टी या शादी के लिए अच्छा विकल्प बन जाती हैं। लिक्विड लिपस्टिक में ग्लॉसी या मैट फिनिश का विकल्प होता है, जिसका इस्तेमाल आप कॉलेज जाते समय या दोस्तों के साथ कही घूमने जाते समय कर सकती हैं।