4K TV के साथ अपने घर को बनाएं सिनेमा हॉल, पाएं फिल्में देखने का नेक्स्ट-लेवल एक्सपीरियंस!

अगर आप हाई रिजॉल्यूशन वाले टीवी लेना चाहते हैं, जिसमें हर एक फोटो और वीडियो साफ नज़र आए, तो 4K TV बेहतरीन होगा, क्योंकि इसमें 3840 x 2160 रिजॉल्यूशन मिलता है, जिसकी वजह से हाई क्वालिटी में विजुअल्स देखने को मिलते हैं। साथ ही, इनमें दमदार पावर आउटपुट मिलता है।

4K टीवी
4K टीवी

आज के समय में घर पर ही थिएटर जैसा मजा लेने के लिए एक बेहतरीन 4K स्मार्ट टीवी का होना बेहद जरूरी है। लेकिन बाजार में इतने सारे ब्रांड्स और फीचर्स मौजूद हैं कि सही टीवी चुनना मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए, हम बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और ऑडियो वाले कुछ बेहतरीन 4K टीवी लेकर आए हैं जिनमें आपको हाई क्वालिटी विजुअल्स के साथ दमदार ऑडियो सुनने को मिलता है। 4K रिजॉल्यूशन वाले Smart TV में अलग-अलग तरह के डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि HDR, डॉल्बी विजन आदि जिन्हें खासकर फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier H6E Series 108cm (43) 4K QLED Ultra HD Smart LED TV

    अमेजन क्या कहता है- 

    43 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस टीवी में 4K रेजुलेशन मिलता है, जिसकी वजह से बेहद साफ विजुअल्स दिखाई देते हैं। इसमें HDMI और USB जैसी कनेक्टिविटी मिलती है, जिनकी मदद से आप दूसरे डिवाइसेज जैसे- स्पीकर या लैपटॉप को कनेक्ट कर सकते हैं। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह टीवी लगभग सभी प्रमुख OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है।

    हमारी राय-

    • अगर आप मीडियम साइज के कमरे के लिए टीवी ढूंढ रहे हैं और चाहते हैं कि वह कम जगह में फिट होने के साथ-साथ दमदार विजुअल्स दे, तो यह 43 इंच वाला टीवी बेस्ट रहेगा। 
    • आपको हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो देखना पसंद है, तो यह टीवी बेहतर साबित होगा क्योंकि इसमें QLED डिस्प्ले तकनीक मिलती है, जो वीडियो के कलर्स को काफी वाइब्रेंट बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खासियत 

    • डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट
    • इन-बिल्ट वेब ब्राउज़र

    कमी

    • 43 इंच के साइज के हिसाब से ऑडियो थोड़ा कम से हो सकता था।
    01
  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अमेजन क्या कहता है- 

    गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टीवी में गूगल असिस्टेंट की सुविधा दी गई है, जिसे सिर्फ बोलकर आप टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। इस Sony TV में क्रोमकास्ट (Google Cast) दिया गया है, जिसके जरिए आप अपने फोन की स्क्रीन को टीवी पर मिरर कर सकते हैं। इसमें स्मूथ विजुअल्स के लिए Motionflow XR तकनीक दी गई है।

    हमारी राय- 

    मूवी देखने के साथ-साथ अगर आप स्पोर्ट्स या गेमिंग के भी शौकीन हैं, तो यह टीवी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि यह 65 इंच के बड़े स्क्रीन साइज में आता है।

    गेम खेलने और फिल्में देखने का असली मजा तब आता है जब ऑडियो दमदार हो; यह टीवी नेचुरल कलर्स के साथ बेहतरीन ऑडियो प्रोसेसिंग प्रदान करता है जो आपके मनोरंजन के अनुभव को दोगुना कर देगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • ब्रांड - Sony
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खासियत

    • 4K अपस्केलिंग
    • लाइव कलर

    कमी

    • यह एक रेगुलर LED टीवी है, इसलिए इसमें QLED टीवी जितनी ब्राइटनेस नहीं मिलती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    अमेज़न क्या कहता है- 

    अगर आप एक ऐसा टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं जिसमें क्रिस्टल क्लियर 4K रेजोल्यूशन हो, तो यह शानदार विकल्प है। 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस 4K टीवी में 100 से अधिक फ्री लाइव चैनल्स मिलते हैं। यह 20 वॉट का साउंड आउटपुट देता है जिसमें क्यू-सिम्फनी का सपोर्ट है, जो साउंडबार के साथ मिलकर कमाल का ऑडियो देता है।

    हमारी राय- 

    • अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पिक्चर और साउंड क्वालिटी को खुद-ब-खुद कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट कर दे, तो सैमसंग का यह टीवी एक बेहतरीन प्रीमियम ऑप्शन है। 
    • इसका क्वांटम डॉट (QLED) डिस्प्ले यह सुनिश्चित करता है कि चाहे कमरे में बहुत उजाला हो या अंधेरा, कलर्स कभी फीके नहीं पड़ते और बिल्कुल नेचुरल दिखते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - सैमसंग
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज़
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • Vision AI प्रोसेसर
    • 100% कलर वॉल्यूम

    कमी

    • यह टीवी डॉल्बी विजन (Dolby Vision) को सपोर्ट नहीं करता है (सैमसंग केवल HDR10+ देता है), जिससे कुछ नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो के कंटेंट में अल्टीमेट सिनेमैटिक अनुभव मिसिंग लग सकता है।
    03
  • Hisense 126 cm (50 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    अमेज़न क्या कहता है- 

    यह टीवी QLED डिस्प्ले तकनीक और 4K रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे बहुत शानदार विजुअल्स मिलते हैं। इस Hisense TV में AI 4K अपस्केलर भी दिया गया है, जो खुद से कम क्वालिटी वाले कंटेंट को बेहतर कर देता है। इसमें MEMC तकनीक का सपोर्ट है, जो तेज गति से चलने वाले दृश्यों को बिल्कुल स्मूथ बनाकर पेश करता है।

    हमारी राय- 

    • हम जब भी टीवी लेते हैं, अक्सर सिर्फ स्क्रीन साइज देखते हैं। लेकिन जितना जरूरी स्क्रीन साइज है, उतना ही जरूरी दमदार साउंड भी है। इस मामले में यह टीवी सबसे आगे है क्योंकि इसमें 50 इंच के स्क्रीन साइज के साथ 48 वॉट का पावरफुल ऑडियो मिलता है, जिससे आपको अलग से कोई साउंडबार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह बेस्ट है क्योंकि इसमें VRR और ALLM फीचर्स मिलते हैं, जिससे इनपुट लैग बहुत कम हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - Hisense
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेशियो - 16:9

    खासियत

    • Dolby Atmos सपोर्ट
    • गेम मोड पल्स मोड

    कमी

    • इसमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के बजाय VIDAA OS दिया गया है जिससे ज्यादा ऐप्स डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।
    04
  • LG 164 cms (65 inches) NU87 AI Series 4K Ultra HD Smart TV

    अमेज़न क्या कहता है- 

    webOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टीवी में दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन रैम और स्टोरेज दी गई है जो इंटरफेस को स्मूथ बनाती है। 65 इंच के इस बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी में बेहतरीन कंट्रास्ट मिलता है। साथ ही, इसका प्रोसेसर विजुअल्स को रीयल-टाइम में रिफाइन करके स्क्रीन पर पेश करता है।

    हमारी राय-

    • अगर आप एक ऐसे बड़े 4K टीवी की तलाश में हैं जो नॉर्मल HD कंटेंट को भी खुद-ब-खुद 4K जैसी क्लैरिटी में बदलकर दिखा सके, तो LG का यह विकल्प बेहतरीन है। 
    • इसके अलावा, अगर आपके पास iPhone, iPad या Mac जैसे एप्प्ल डिवाइसेज हैं, तो यह टीवी आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इसमें Apple AirPlay 2 का इन-बिल्ट सपोर्ट है, जिससे आप बिना किसी तार के आसानी से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, RF, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेशियो - 16:9

    खासियत

    • α7 AI प्रोसेसर, 
    • LG मैजिक रिमोट

    कमी

    • LG के webOS में एंड्रॉइड या गूगल टीवी के मुकाबले कस्टमाइजेशन और थर्ड-पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करने के विकल्प काफी कम होते हैं।

    ऐसी ही जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    05

4K टीवी के मॉडल्स की तुलना

यहां पर अमेजन पर मौजूद कुछ बढ़िया 4K टीवी के मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार पर किया गया है जिन्हें आप अपनी पसंद के आधार पर चुन सकते हैं।  

ब्रांड मॉडल्स 

स्क्रीन साइज

पावर आउट पुट

खासियत

Haier H6E Series 

43 इंच

19 W

MEMC 

Sony 164 cm BRAVIA 2M2 Series

65 इंच

20 W

वॉचलिस्ट

Samsung 138 cm 

55 इंच

20 W

मोबाइल-से-टीवी मिररिंग

Hisense 126 cm

50 इंच

48 W

इन-बिल्ट एलेक्सा

LG 164 cms NU87 AI Series 

65 इंच

20W

4K UHD

गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 4K टीवी देखने के लिए विशेष कंटेंट की आवश्यकता होती है?
    हाँ, 4K टीवी की पूरी क्षमता का अनुभव करने के लिए आपको 4K रेजोल्यूशन वाला कंटेंट (जैसे 4K फिल्में, शो, गेम) देखना होगा। हालाँकि, कई 4K टीवी निचले रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को अपस्केल कर सकते हैं।
  • क्या 4K टीवी खरीदने से पहले कमरे का आकार महत्वपूर्ण है?
    हाँ, कमरे का आकार और देखने की दूरी 4K टीवी के स्क्रीन आकार के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बहुत छोटे कमरे के लिए बहुत बड़ा 4K टीवी अनावश्यक हो सकता है, क्योंकि आप पिक्सेल अंतर को शायद ही नोटिस कर पाएंगे।
  • क्या 4K टीवी में स्मार्ट फीचर्स होना ज़रूरी है?
    आजकल अधिकांश 4K टीवी स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जो आपको स्ट्रीमिंग ऐप्स, इंटरनेट ब्राउज़िंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं तक सीधी पहुँच प्रदान करते हैं। यह समग्र देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है।

Loading...

Loading...