आपकी जेब के लिए अच्छे बजट LED TV: स्मार्ट विकल्प जो करेंगे दिल खुश!
क्या आप भी खुद के लिए बजट फ्रेंडली LED TV लेना चाहते हैं? तो इस लेख में हमने कई बेहतरीन मॉडल्स के बारे में जानकारी दी है जो हाई क्वालिटी विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं। ये कम कीमत में आपके मनोरंजन के अनुभव को दोगुना कर देंगे।
भारतीय बाज़ार में कई सारे स्मार्ट टीवी आ गए हैं और हर ब्रांड खुद को दूसरे से बेहतर बताता है। ऐसे में सही बजट में एक अच्छे टीवी का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक आम खरीदार के तौर पर हम क्या ढूंढते हैं? यही ना कि कम पैसे में पिक्चर और साउंड की क्वालिटी बेहतर मिले और टीवी लंबे समय तक चले। आपकी इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हमने Haier, Samsung, TCL, VU और Onida जैसे ब्रांड्स के बेहतरीन TV शामिल किए हैं। ये टीवी कम कीमत में आने के बाद भी स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं और इनमें आपको 32 से लेकर 55 इंच तक के स्क्रीन साइज भी मिलते हैं।
हमने इस विषय को क्यों चुना?
टीवी लेते समय अक्सर बात बजट की होती है। इसलिए हम आपके लिए ऐसे टीवी लेकर आए हैं जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे और आपको फीचर्स से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा।
कम कीमत में भी आपको 4K रिज़ॉल्यूशन, बेज़ेल-लेस (बिना किनारे वाला) डिजाइन, और Google TV से लेकर Tizen और Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं, जिससे शानदार विजुअल क्वालिटी के साथ बेहतरीन इंटर्फेस भी मिलता है।
LED टीवी काफी पतले डिजाइन में आते हैं, जिसकी वजह से ये कम जगह घेरते हैं और इन्हें दीवार पर आसानी से टांगा जा सकता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier H5E Series 127cm (50) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 50H5E
अमेज़न क्या कहता है-
हायर के इस टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है। यह TV 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन और 60 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे उच्च गुणवत्ता (High Quality) में कंटेंट देखने को मिलता है।
हमने इसे क्यों चुना-
अगर आपका कमरा मध्यम आकार का है, तो 50 इंच का यह टीवी सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए बेहतर माना जाता है।
यह एक LED टीवी है जो पतला होने के कारण दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है और ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है।
अगर आप ऑनलाइन मूवी या शोज देखने के शौकीन हैं, तो यह टीवी एक बेहतरीन विकल्प होगा क्योंकि यह Prime Video, Netflix, JioCinema और Disney+ Hotstar जैसे कई OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज - 50 इंच
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
ब्रांड - Haier
रिज़ॉल्यूशन - 4K
रिफ्रेश रेट - 60 Hz
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खासियत
MEMC तकनीक
HLG फीचर
कमी
इस टीवी की ब्राइटनेस थोड़ी सीमित होती है, जिसकी वजह से तेज धूप या तेज रोशनी में स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन (चमक) दिखाई देगी।
01
Samsung 80 cm (32 inches) HD Smart LED TV
अमेज़न क्या कहता है:
बजट में बढ़िया टीवी लेना चाहते हैं तो सैमसंग ब्रांड का यह विकल्प बेस्ट रहेगा। इस Samsung TV में हाइपर रियल पिक्चर इंजन डिस्प्ले मिलता है जो HDR को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से साफ क्वालिटी में विजुअल्स देखने को मिलते हैं।
हमने इसे क्यों चुना:
अगर आपको मूवी देखने के साथ-साथ दमदार ऑडियो सुनना पसंद है तो यह टीवी बेहतर होगा, क्योंकि यह 20 वॉट तक का साउंड आउटपुट प्रदान करता है जिसमें Q-Symphony स्पीकर तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है।
अगर आपके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो वे भी इस टीवी को आसानी से चला सकते हैं क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट दिया गया है। यह हिंदी भाषा में भी वॉइस कमांड को समझ जाता है, जिससे टीवी ऑन-ऑफ करने के साथ-साथ चैनल भी बदले जा सकते हैं।
अगर आपके पास आईफोन, आईपैड जैसे डिवाइस हैं जिनके स्क्रीन को टीवी पर शेयर करना चाहते हैं, तो यह बेहतर होगा क्योंकि इसमें एयरप्ले फीचर मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज - 32 इंच
ब्रांड - Samsung
रिज़ॉल्यूशन - 768p
रिफ्रेश रेट - 50 Hz
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खासियत
मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग
साउंड मिररिंग फीचर्स
कमी
यह टीवी Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसकी वजह से इसमें गूगल टीवी की तुलना में कुछ कम ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
TCL 108 cm (43 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart TV
अमेज़न क्या कहता है:
मेटालिक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन में आने वाले इस टीवी में LED डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह TCL एलईडी टीवी64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर को सपोर्ट करता है जिससे टीवी बिना किसी रुकावट (लैग) के चलता है। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे आप कमरे के किसी भी कोने से साफ विजुअल्स देख सकते हैं।
हमने इसे क्यों चुना:
इस टीवी को चुनने की मुख्य वजह यह है कि यह कम बजट में बेहतरीन डिस्प्ले तकनीक और ऑडियो फीचर्स देता है, जो मूवी देखने के अनुभव को शानदार बनाता है।
अगर आप अपने टीवी से एक्सटर्नल स्पीकर, साउंडबार और लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को जोड़ना चाहते हैं, तो इसमें मिलने वाली HDMI, USB और LAN कनेक्टिविटी आपकी काफी मदद करती है।
अक्सर लगातार टीवी देखने से आंखों में दर्द होने लगता है, लेकिन इसमें मिलने वाला आई कम्फर्ट' फीचर टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट को कम करता है, जिससे आप लंबे समय तक बिना आंखों को थकाए मूवी देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज - 43 इंच
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
ब्रांड - TCL
रिज़ॉल्यूशन - 4K
रिफ्रेश रेट - 60 Hz
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खासियत
यह टीवी HDR10 को सपोर्ट करता है।
इसमें वेब ब्राउज़र की सुविधा है।
कमी
इस टीवी में आमतौर पर VA पैनल का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से साइड एंगल से देखने पर कलर्स की क्वालिटी में थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है।
03
Vu 139 cm (55 inches) The GloLED Series 4K Smart LED Google TV
अमेज़न क्या कहता है:
यह टीवी 55 इंच के बड़े स्क्रीन साइज में आता है जिसमें 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन और 60 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे क्रिस्टल क्लियर कंटेंट देखने को मिलता है। इस VU टीवी में वॉचलिस्ट फीचर मिलता है, जिसके जरिए आप अपने पसंदीदा कंटेंट को एक जगह सेव करके रख सकते हैं।
हमने इसे क्यों चुना:
अगर आपको बड़ी स्क्रीन के साथ ऑडियो क्वालिटी से समझौता करना पसंद नहीं है, तो यह टीवी बेहतरीन है। यह 104 वॉट का दमदार साउंड आउटपुट देता है जिसमें डॉल्बी एटमॉस तकनीक मिलती है, जो आपको थिएटर जैसा साउंड देगी।
अगर आप आराम से लेटकर टीवी देखना चाहते हैं, तो इसका 178-डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल बेहतरीन साबित होगा। इसकी वजह से पिक्चर धुंधली नहीं दिखाई देती है।
इसका पतला डिज़ाइन आपके कमरे के लुक को काफी मॉडर्न और प्रीमियम बना देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज - 55 इंच
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
ब्रांड - Vu
रिज़ॉल्यूशन - 4K
रिफ्रेश रेट - 60 Hz
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खासियत
डॉल्बी विजन फीचर
HDMI व USB कनेक्टिविटी।
कमी
टीवी का रिफ्रेश रेट बेसिक 60Hz है, इसलिए बहुत हैवी गेमिंग के लिए इसकी मोशन हैंडलिंग उतनी स्मूथ नहीं है।
04
Onida 108 cm (43 inch) Ultra HD 4K Smart LED Fire TV
अमेजन क्या कहता है:
LED डिस्प्ले तकनीक वाले इस टीवी को ट्रू-बेज़ेल-लेस (बिना किनारे वाले) डिज़ाइन में बनाया गया है। इस LED Television में HDMI, USB और डुअल-बैंड वाई-फाई जैसी कनेक्टिविटी मिलती है, जिनकी मदद से इसे दूसरे डिवाइसेज से जोड़ना काफी आसान हो जाता है।
हमने इसे क्यों चुना:
अगर आप ऐसा टीवी चाहते हैं जिसमें आप अपने पसंदीदा शोज और मूवीज को आसानी से स्टोर करके रख सकें, तो यह टीवी आपकी जरूरत को पूरा करता है क्योंकि इसमें 16GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
यह विभिन्न प्रकार के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है, जिससे आप लेटेस्ट से लेकर पुरानी फिल्में को आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
अगर आप घर बैठे क्रिकेट या फुटबॉल मैच देखते हैं, तो तेज गति से चलने वाली गेंद और भागते खिलाड़ी धुंधले नहीं दिखेंगे, क्योंकि इसमें MEMC फीचर मिलता है जो फास्ट मोशन विजुअल्स को बेहद स्मूथ बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज - 43 इंच
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
ब्रांड - ओनिडा
रिज़ॉल्यूशन - 4K
रिफ्रेश रेट - 60 Hz
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खासियत
वॉयस असिस्टेंट वाला रिमोट कंट्रोल
HDR-10 सपोर्ट
कमी
यह टीवी Android या Google TV पर नहीं चलता, बल्कि Amazon के Fire OS पर काम करता है। इस वजह से कुछ गिने-चुने ऐप्स का इंटरफेस गूगल टीवी से थोड़ा अलग लग सकता है।
05
LED टीवी मॉडल्स की तुलना
यहां पर अलग-अलग ब्रांड के मॉडल्स की तुलना उनके फीचर्स के आधार पर की गई है, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए सबसे बेहतर विकल्प का चयन कर सकते हैं।
ब्रांड मॉडल्स
स्क्रीन साइज
ऑडिया तकनीक
खासियत
Haier H5E Series 127cm
50 इंच
सराउंड साउंड
MEMC
Samsung UA32H4550FUXXL
32 इंच
Q-Symphony
कंट्रास्ट एन्हांसर
TCL 108 cm
43 इंच
एयरप्ले
60 Hz
Vu 139 cm The GloLED Series
55 इंच
बिल्ट-इन सबवूफर
HDR10+
Onida 108 cm
43 इंच
डॉल्बी ऑडियो
AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़ेशन
इस तरह के लेख के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या बजट LED TV में सभी स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?
जी हां, आजकल कई बजट LED TV भी Android TV, WebOS जैसे स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं, जिनमें Netflix, YouTube, Prime Video जैसी ऐप्स का सपोर्ट होता जो मूवी देखने के अनुभव को बेहतर करते है।
बजट LED TV की लाइफ कितनी होती है?
एक अच्छी क्वालिटी का बजट LED TV आमतौर पर 5-7 साल तक चल सकता है। उचित रखरखाव और उपयोग के साथ यह इससे भी अधिक समय तक चल सकता है।
क्या बड़े ब्रांड के बजट टीवी छोटे ब्रांड से बेहतर होते हैं?
अक्सर, बड़े ब्रांड बेहतर वारंटी, ग्राहक सेवा और भरोसेमंद गुणवत्ता प्रदान करते हैं, भले ही वे थोड़े महंगे हों। छोटे ब्रांड अच्छी वैल्यू दे सकते हैं, लेकिन रिसर्च आवश्यक है।