छात्रों के लिए 5 सस्ते Tablets के साथ पढ़ाई भी, बचत भी, बैटरी चले दिनभर!
पढ़ाई करना हो या वीडियो देखना हो, हर एक काम के लिए बढ़िया और किफायती टैबलेट्स की तलाश है? तो यहां पर अमेज़न पर मौजूद कुछ बढ़िया ब्रांड के मॉडल्स दिए गए हैं। इनमें AI फीचर्स के साथ अलग-अलग तरह की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जिसके जरिए आप दूसरे डिवाइस को कनेक्ट भी कर सकते हैं।
क्या आप एक ऐसे टैबलेट की तलाश में हैं जो सस्ता होने के साथ-साथ लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करता हो और आपकी रोज़मर्रा की पढ़ाई में सहायक हो? आजकल, ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल नोट्स और ई-बुक्स के बढ़ते चलन के साथ, एक भरोसेमंद टैबलेट हर छात्र की जरूरत बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए 5 ऐसे किफायती टैबलेट्स चुने हैं जो न केवल आपके बजट में फिट होंगे, बल्कि शानदार बैटरी लाइफ के साथ आपकी पढ़ाई को भी आसान बनाएंगे। इनमें Samsung, XIAOMI, OnePlus जैसे अलग-अलग ब्रांड के मॉडल्स शामिल किए गए हैं। इनमें आपको AI फीचर्स के साथ-साथ बड़ी डिस्प्ले भी मिलेगी, जिसके जरिए आपका हर एक काम आसानी से हो सकता है। फिर देर किस बात की, नीचे दिए गए विकल्पों पर एक नज़र डालिए।
अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Samsung Galaxy Tab A11+ [Smartchoice]
11 इंच के डिस्प्ले वाला Samsung का यह टैबलेट छात्रों के लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है। इसमें 128 GB तक का स्टोरेज दिया गया है, जिससे आप वीडियो, डॉक्स से लेकर अलग-अलग फाइल को स्टोर करके रख सकते हैं।
इसको क्यों चुनें?
अगर आपको एक साथ वीडियो देखने के साथ-साथ डॉक्स और फाइलों के साथ टैबलेट पर मल्टी-टास्किंग करनी है, तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प होगा। इसमें दूसरे मॉडल की तुलना में 18% बेहतर परफॉर्मेंस वाला 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह लैग नहीं होता है।
इसमें AI फीचर दिया गया है, जिसके जरिए आप आसानी से अपने सवाल के जवाब ले सकते हैं। साथ ही कई तरह की एक्टिविटीज करना भी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Samsung
मॉडल - Samsung Galaxy Tab A11+
मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
स्क्रीन साइज़ - 11 इंच
डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 1920 x 1200 पिक्सल
खूबियां
7040mAh बैटरी
डॉल्बी एटमॉस
कमी
इसमें AMOLED डिस्प्ले नहीं दिया गया है।
01
XIAOMI Pad 7 Nano Texture Display
Hyper ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टैबलेट में नैनो टेक्सचर डिस्प्ले मिलता है, जो 65% तक रिफ्लेक्शन को कम करता है, जिससे हाई क्वालिटी में वीडियो, फोटो और टेक्स्ट देख सकते हैं। इसकी बैटरी 16 घंटे तक चलती है, क्योंकि इसमें 8850 mAh की बैटरी मिलती है।
इसको क्यों चुनें?
अगर आपको हर एक विजुअल्स साफ और हाई क्वालिटी में देखने हैं, ताकि आपकी आँखों पर जोर न पड़े, तो इस टैबलेट को चुन सकते हैं। इसमें 3.2K CrystalRes डिस्प्ले मिलता है, साथ ही इसमें 800 निट्स ब्राइटनेस की वजह से विजुअल्स चमकदार नज़र आते हैं।
इसमें 2 पावरफुल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही यह डॉल्बी एटमॉस तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे क्लास के हर एक डायलॉग साफ सुनाई देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - XIAOMI
मॉडल - Xiaomi Pad 7
मेमोरी स्टोरेज - 256 GB
स्क्रीन साइज़ - 11.2 इंच
डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 3200 x 2136
खूबियां
AI राइटिंग
एडवांस्ड स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ प्रोसेसर
कमी
इसमें SIM और Cellular सपोर्ट नहीं दिया गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
OnePlus Pad 2 (12.1 Inch),12GB RAM, 256GB
अगर आप खुद के लिए बढ़िया टैबलेट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो OnePlus ब्रांड के इस मॉडल को चुन सकते हैं। इसमें 6 स्पीकर लगाए गए हैं, जिससे ऑडियो हाई क्वालिटी में सुनने को मिलता है।
इसको क्यों चुनें?
अगर आपको एक ऐसे टैबलेट की जरूरत है जिसमें आप मल्टीटास्किंग कर सकें, तो इसको चुन सकते हैं, क्योंकि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो इसको लैग करने से रोकता है। साथ ही इसमें एक साथ कई वीडियो और फाइल को स्टोर कर सकते हैं, क्योंकि 256 GB मेमोरी स्टोरेज दिया गया है।
इसमें वनप्लस AI का इस्तेमाल किया गया है, जिसके जरिए आप फोटो को एडिट करने के साथ वीडियो को आसानी से कट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - OnePlus
मॉडल - OnePlus Pad
मेमोरी स्टोरेज - 256 GB
स्क्रीन साइज़ - 12.1 इंच
डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 3000 x 2120 पिक्सल
खूबियां
12.1 इंच स्क्रीन
9510mAh बैटरी
कमी
इसमें सिम स्लॉट नहीं दिया गया है।
03
Redmi Pad 2 Wi-Fi + Cellular, Active Pen Support
इस Redmi टैबलेट में 11 इंच का स्क्रीन साइज मिलता है, जिससे हर एक विजुअल्स बड़े आकार में नज़र आएंगे। यह WIFI और सेलुलर कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 128GB मेमोरी स्टोरेज की वजह से आप इस पर आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं।
इसको क्यों चुनें?
अगर आप खुद के लिए ऐसे टैबलेट की तलाश कर रहे हैं जिसको एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय तक चार्ज करने की ज़रूरत न पड़े, तो इसको चुन सकते हैं, क्योंकि इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें 9000mAh बैटरी दी गई है, जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका एक्टिव पेन सपोर्ट है, जो आपकी क्रिएटिविटी को सपोर्ट करता है। इस पेन के जरिए आप आसानी से नोट्स बना सकते हैं। इसके अलावा लिख भी सकते हैं।
Lenovo (Smartchoice) Tab Plus with Octa JBL Hi-Fi Speakers
यह टैबलेट लेनोवो ब्रांड का है जिसमें 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे विजुअल्स साफ नजर आते हैं। इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिसे आप आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
इसको क्यों चुनें?
अगर आप पढ़ने के लिए बढ़िया टैबलेट लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसको चुन सकते हैं। इसमें 8GB RAM और 256GB का स्टोरेज मिलता है जिसके ज़रिए आप आसानी से वीडियो फ़ाइलें स्टोर कर सकते हैं। यह टैबलेट को लैग होने से रोकने के साथ फ़ाइलों को बेहतर तरीके से स्टोर कर सकता है।
इसमें USB कनेक्टिविटी मिलती है जिसके ज़रिए आप दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 13.5mm पोर्ट के हेडफोन का सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही माइक्रोफोन को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - लेनोवो
मॉडल - टैब प्लस
मेमोरी स्टोरेज - 256 GB
स्क्रीन साइज - 11.5 इंच
डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560x1440
खूबियां
45W फास्ट चार्जिंग
डस्ट और वॉटरप्रूफ
कमी
इसके कैमरे की क्वालिटी बढ़िया नहीं है।
05
किफायती टैबलेट्स के मॉडल्स की तुलना?
यहां अमेजन पर मौजूद कुछ बढ़िया किफायती टैबलेट्स के मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है, जिनको आप ध्यान में रखकर ले सकते हैं।
ब्रांड मॉडल्स
डिस्प्ले साइज
बैटरी लाइफ
खासियत
Samsung Galaxy Tab A11+
11 इंच
7040 मिलीएम्प घंटे
4nm प्रोसेसर
XIAOMI Pad 7 Nano Texture Display
11.2 इंच
16 घंटे
3.2K CrystalRes डिस्प्ले
OnePlus Pad 2 (12.1 Inch)
12.1 इंच
9610 mAh
256 GB मेमोरी स्टोरेज
Redmi Pad 2 Wi-Fi + Cellular
11 इंच
9000mAh
सेलुलर कनेक्टिविटी
Lenovo (Smartchoice) Tab Plus with Octa JBL Hi-Fi Speakers
1. छात्रों के लिए टैबलेट में सबसे महत्वपूर्ण फीचर क्या है? छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण फीचर्स में लंबी बैटरी लाइफ, अच्छी स्क्रीन क्वालिटी, बड़ी स्टोरेज और एक दमदार प्रोसेसर शामिल हैं ताकि नोट्स लेने, ई-बुक्स पढ़ने और ऑनलाइन क्लास में कोई रुकावट न हो।
2.क्या सस्ते टैबलेट पढ़ाई के लिए सही होगें? जी हां, कई किफायती टैबलेट अब अच्छी परफॉर्मेंस और फीचर्स प्रदान करते हैं जो पढ़ाई के लिए पर्याप्त होते हैं, जैसे कि नोट्स लेना, रिसर्च करना, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग। महंगे टैबलेट की सभी सुविधाओं की ज़रूरत हर छात्र को नहीं होती हैं।
3. टैबलेट की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए स्क्रीन की चमक कम रखें, बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें, वाई-फाई/ब्लूटूथ का उपयोग न होने पर बंद कर दें, और पावर सेविंग मोड का उपयोग करें।
4. छात्रों के लिए किस ब्रांड के टैबलेट बढ़िया होते हैं? छात्रों के लिए Samsung, XIAOMI, OnePlus जैसे ब्रांड के मॉडल्स बढ़िया मिलते है जिनकी वजह से इन्हें आप अपनी जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
5. टैबलेट और लैपटॉप में से छात्रों के लिए क्या बेहतर है? टैबलेट पोर्टेबिलिटी और नोट्स के लिए बेहतर हैं, जबकि लैपटॉप गहन टाइपिंग और विशेष सॉफ्टवेयर के लिए उपयुक्त हैं। यह उपयोग पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।