जानें Google Assistant, Alexa एवं Bixby में अंतर और चुनें अपने स्मार्ट टीवी के लिए सही वॉयस असिस्टेंट
अगर आप अपने Smart TV को बोलकर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा या फिर Bixby सपोर्ट में से किसी भी टीवी का चयन कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा की मदद से हिंदी भाषा में बोलकर इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, Bixby की मदद से इंग्लिश में बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में तीनों के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।
स्मार्ट टीवी के लिए गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा या बिक्सबी
यह बात तो सच है कि आजकल के स्मार्ट टीवी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिनमें से एक है वॉइस कंट्रोल सपोर्ट। स्मार्ट टीवी की दुनिया में गूगल असिस्टेंट, Alexa और Bixby ये तीन बेहतरीन वॉइस असिस्टेंट माने जाते हैं। लेकिन एक आम भारतीय यूजर के लिए, जिसे इंग्लिश से लेकर हिंदी और हिंग्लिश तक समझने वाले असिस्टेंट की जरूरत होती है, इनमें से कौन सा सबसे बेहतर है? आइए विस्तार से जानते हैं।
भारतीय यूजर के नजरिए से कौन सा असिस्टेंट बढ़िया होगा?
गूगल असिस्टेंट- भारतीय यूजर्स के लिए गूगल असिस्टेंट को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हिंदी और हिंग्लिश भाषा को बहुत आसानी से समझ लेता है। उदाहरण के लिए, अगर आप टीवी से कहते हैं कि Google Assistant, यूट्यूब पर नए हिंदी गाने लगाओ या फिर आज का मौसम कैसा है? तो यह तुरंत सही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा देता है। इसके अलावा, इसकी मदद से चैनल बदलने से लेकर वॉल्यूम कम या ज्यादा करने तक के काम आसानी से किए जा सकते हैं।
एलेक्सा- स्मार्ट टीवी के लिए एलेक्सा भी शानदार माना जाता है क्योंकि यह हिंदी भाषा में बातचीत करने में पूरी तरह सक्षम है। हालांकि, Alexa का बात करने का अंदाज गूगल असिस्टेंट से थोड़ा अलग है। टीवी पर इसका इस्तेमाल OTT ऐप्स जैसे Prime Video, Netflix को खोलने और चैनल बदलने के लिए किया जाता है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि अगर आपके घर में अन्य स्मार्ट डिवाइसेस हैं, तो आप इसकी मदद से हॉल की लाइट बंद करने या फैन ऑन/ऑफ करने जैसे काम भी टीवी से ही कर सकते हैं।
बिक्सबी- बिक्सबी वॉइस असिस्टेंट को खास तौर पर सैमसंग ने अपने स्मार्ट टीवी के लिए डिजाइन किया है। यह टीवी के अंदर के सेटिंग्स को भी कंट्रोल कर सकता है। जैसे आप इससे कह सकते हैं Switch to HDMI 2 or USB या फिर Change Game mode तो यह तुरंत कमांड मान लेता है। हालांकि, इस Bixby का एक बड़ा माइनस पॉइंट यह है कि यह गूगल असिस्टेंट और अलेक्सा की तरह हिंदी या हिंग्लिश भाषा को ठीक से नहीं समझ पाता इसलिए इससे इंग्लिश में ही कंमाड देना पड़ेगा।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier H6E Series 108cm (43) 4K QLED Ultra HD Smart LED TV
अमेजन क्या कहता है: 4K रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस टीवी में बेहद साफ विजुअल्स देखने को मिलते हैं। इसका 178-डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल कमरे के किसी भी कोने से हाई ब्राइटनेस के साथ कंटेंट देखने की सुविधा देता है। इस गूगल टीवी में इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट है, जिससे बोलकर सेटिंग्स बदलना और चैनल सर्च करना बेहद आसान हो जाता है।
हमारी राय: Haier के TV अपनी किफायती कीमत में एडवांस फीचर्स देने के लिए जाने जाते हैं। इसमें ARM एडवांस्ड मल्टी-कोर कॉर्टेक्स CA55 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे टीवी का दिमाग कह सकते हैं। यह ऐप्स, गेम्स और प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज- 43 इंच
ब्रांड - Haier
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
रिज़ॉल्यूशन - 4K
रिफ्रेश रेट - 60 Hz
स्पेशल फ़ीचर - गेम मोड, क्रोमकास्ट बिल्ट इन, VRR
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खासियत
MEMC टेक्नोलॉजी (स्मूथ मोशन के लिए)
HDR 10 का सपोर्ट
कमी
इसमें केवल 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसके कारण यह PS5 या Xbox Series X जैसे हैवी गेमिंग कंसोल को पूरी तरह सपोर्ट नहीं करता।
01
Sony 164 cm 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अमेजन क्या कहता है: इस LED टीवी में 4K प्रोसेसर X1 दिया गया है, जिससे वीडियो बिना किसी रूकावट के चलता है। यह Sony टीवी मोशनफ्लो XR 100 को सपोर्ट करता है, जो तेज गति वाले विजुअल्स जैसे स्पोर्ट्स या एक्शन को बिना धुंधलेपन के स्मूथ दिखाता है। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप इसे पूरी तरह हैंड्स-फ्री कंट्रोल कर सकते हैं।
हमारी राय: सोनी ब्रांड सालों से अपनी बेहतरीन पिक्चर और साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इस 65-इंच के बड़े टीवी में 4K अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन के साथ HDR 10 का सपोर्ट मिलता है। यदि आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो इसमें ALLM तकनीक दी गई है, जिससे कंसोल कनेक्ट होते ही टीवी अपने आप गेम मोड में स्विच हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन साइज - 65 इंच
ब्रांड - Sony
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
रिज़ॉल्यूशन - 4K
रिफ्रेश रेट - 60
विशेष फ़ीचर - वॉचलिस्ट, गूगल असिस्टेंट, गूगल कास्ट
इतने बड़े 65-इंच टीवी में केवल 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। अगर आप इसे बड़े कमरे में लगाते हैं, तो आपको अलग से साउंडबार की जरूरत महसूस हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Hisense 108 cm (43 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV
अमेजन क्या कहता है: यह स्मार्ट टीवी VIDAA OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें इन-बिल्ट अलेक्सा मिलता है, जिससे बोलकर टीवी ऑन/ऑफ करना, वॉल्यूम एडजस्ट करना या म्यूट करना आसान है। इस Hisense टीवी में 48 वॉट के पावरफुल स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos तकनीक दी गई है, जो थिएटर जैसा साउंड देती है।
हमारी राय: सोनी और सैमसंग के मुकाबले यह टीवी कम कीमत में QLED डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स देता है। इसका सबसे बेहतरीन फीचर Cricket Mode है। मैच देखते समय यह मोड स्टेडियम की घास के रंग और बॉल की मूवमेंट को एकदम क्रिस्प और साफ दिखाता है, जिससे घर बैठे स्टेडियम जैसा अनुभव मिलता है।
इसमें VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसके कारण कुछ चुनिंदा OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
03
Onida 108 cm (43 inch) QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV
अमेजन क्या कहता है: अलेक्सा सपोर्ट के साथ आने वाले इस टीवी को बोलकर कंट्रोल करना बहुत आसान है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, Wi-Fi और ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है, जिससे साउंडबार या स्पीकर आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। यह Onida टीवी Prime Video, Netflix और Disney+ Hotstar जैसे सभी मुख्य OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें क्वाड-कोर ARM कॉर्टेक्स-A55 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलती है।
हमारी राय: इस टीवी को चुनने की सबसे बड़ी वजह इसका इन-बिल्ट Fire OS है। इसका यूजर इंटरफेस बेहद स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली है, जिसे घर का कोई भी सदस्य आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
अगर आप एक हार्डकोर गेमर हैं, तो यह टीवी आपके लिए बेस्ट नहीं है क्योंकि इसमें ALLM और VRR जैसे गेमिंग फीचर्स नहीं मिलते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
04
Samsung 108 cm D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV
अमेजन क्या कहता है: इस 43-इंच टीवी में इन-बिल्ट वेब ब्राउज़र और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा मिलती है, जिससे फोन की स्क्रीन को टीवी पर कास्ट करना आसान है। इसमें दिया गया मोशन एक्सेलरेटर तेज विजुअल्स को स्मूथ करता है, जबकि 4K अपस्केलिंग फीचर नॉर्मल फुल HD वीडियो को भी 4K क्वालिटी में बदल देता है।
हमारी राय: सैमसंग एक बेहद भरोसेमंद ब्रांड है। इस टीवी की खासियत इसका इन-बिल्ट Bixby वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट है, जो रिमोट या माइक के जरिए आपकी आवाज पर काम करता है। यह फीचर सिर्फ सैमसंग के इकोसिस्टम में ही देखने को मिलता है।
इस टीवी में गूगल या एंड्रॉइड OS नहीं है, बल्कि यह सैमसंग के Tizen OS पर चलता है, जिससे कुछ रीजनल या नए ऐप्स का सपोर्ट नहीं करता है।
05
Samsung 163 cm (65 inches) Wondertainment Series 4K Ultra HD LED Smart TV UA65TUE60AKBXL (Titan Gray)
अमेजन क्या कहता है: 65 इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी में क्रिस्टल डिस्प्ले और 4K अपस्केलिंग मिलती है, जो हर एक पिक्चर को क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी में दिखाती है। इसमें भी मोशन एक्सेलरेटर और वेब ब्राउज़र जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस टीवी में Bixby वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट जिससे आप वॉइस कंट्रोल कर सकते हैं।
हमारी राय: इस Samsung टीवी को चुनने का सबसे बड़ा फायदा इसका PC मोड है। इसका मतलब है कि आप इस टीवी को सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि वर्क फ्रॉम होम (ऑफिस के काम) या बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक बड़ी कंप्यूटर स्क्रीन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
65 इंच की बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद इसमें केवल 20 वॉट का ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो एक बड़े हॉल के लिए थोड़ा कम महसूस हो सकता है।
06
स्मार्ट टीवी के मॉडल्स की तुलना
यहां अलग-अलग ब्रांड्स के टीवी मॉडल्स के फीचर्स की तुलना एक टेबल के जरिए दी गई है, जिससे आपको सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।
ब्रांड मॉडल्स
डिस्प्ले तकनीक
ऑडियों फीचर
खासियत
Haier H6E Series
HLG
डॉल्बी ऑडियो
MEMC
Sony 164 cm BRAVIA
4K LED
ओपन बैफल स्पीकर
ALLM
Hisense 108 cm
AI 4K अपस्केलर
डॉल्बी एटमॉस
AI पिक्चर
Onida 108 cm
4K अल्ट्रा HD
डॉल्बी ऑडियो
फायर टीवी बिल्ट-इन
Samsung 108 cm D Series
क्रिस्टल प्रोसेसर 4K
क्यू-सिम्फनी
बिक्सबी
Samsung 163 cm Wondertainment Series
क्रिस्टल डिस्प्ले
क्यू-सिम्फनी
डॉल्बी डिजिटल प्लस
निष्कर्ष:
ऊपर आपने गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा और बिक्सबी से जुड़ी जानकारी तो देख ली है। हालांकि गूगल असिस्टेंट हिंदी, इंग्लिश और हिंग्लिश तीनों ही भाषा समझ लेता है लेकिन इसकी आवाज आपको रोबोटिक जैसी लग सकती है। वहीं एलेक्सा भी काफी बेहतर तरीके से हिंदी भाषा पर कमांड रखती है, जिसकी वजह से इसका साउंड आपको इंसानों जैसा लगता है। साथ ही अगर बिक्सबी वॉइस असिस्टेंट की बात करें, तो इसे इन दोनों से बेहतर माना जाता है क्योंकि यह टीवी के अंदर के हार्डवेयर और सेटिंग्स को भी कंट्रोल करता है लेकिन इसके लिए आपको इंग्लिश भाषा आनी चाहिए। वैसे तो तीनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहतर हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
इस तरह के अन्य लेख के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
स्मार्ट टीवी के लिए सबसे अच्छा वॉयस असिस्टेंट कौन सा है?
यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप हिंदी/हिंग्लिश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो Google Assistant बेस्ट है। अगर आपके घर में अन्य स्मार्ट होम डिवाइसेस (जैसे स्मार्ट लाइट, प्लग) हैं, तो Alexa बेहतर है। वहीं सैमसंग इकोसिस्टम के लिए Bixby अच्छा है।
क्या स्मार्ट टीवी पर वॉयस असिस्टेंट को बदला जा सकता है?
यह आपके स्मार्ट टीवी के ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करता है। कुछ टीवी आपको डिफॉल्ट असिस्टेंट चुनने या बदलने की अनुमति देते हैं, जबकि कुछ टीवी (जैसे सैमसंग या फायर टीवी) एक फिक्स्ड असिस्टेंट के साथ आते हैं जिसे बदला नहीं जा सकता।
वॉयस असिस्टेंट की मदद से टीवी पर क्या-क्या किया जा सकता है?
वॉयस असिस्टेंट की मदद से आप चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम कम या ज्यादा कर सकते हैं, कोई भी ऐप जैसे यूट्यूब या नेटफ्लिक्स खोल सकते हैं, मौसम या खबरें पूछ सकते हैं और अपने घर के अन्य स्मार्ट डिवाइसेस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।