तेज रिफ्रेश रेट और कम इनपुट लैग वाले 4K TV बदलेंगे आपके गेम खेलने का अनुभव

गेम खेलने के शौकीन हैं तो 4K टीवी ही आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसमें आपको न केवल अलग अलग स्क्रीन साइज मिलते हैं बल्कि इनमें मिलने वाले गेमिंग फीचर्स जैसे कि ALLM, VRR आपके गेम खेलने के अनुभव को भी बेहतर करते हैं। वहीं हाई रिफ्रेश रेट TV पर चलने वाले विजुअल को धुधंला नहीं दिखते हैं।

गेमिंग के लिए बढ़िया 4K टीवी
गेमिंग के लिए बढ़िया 4K टीवी

अगर आप अपने PS5, Xbox Series X के लिए एक ऐसा 4K टीवी ढूंढ रहे हैं जो बिना किसी रुकावट के बढ़िया तरीके से चले, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के समय में गेमिंग का मज़ा दोगुना करने के लिए सिर्फ बड़ी स्क्रीन काफी नहीं है; आपको चाहिए हाई रिफ्रेश रेट जैसे 60, 120Hz या 144Hz जो तेज़ एक्शन सीन्स को बिना धुंधला किए दिखाए, साथ ही ऐसे गेमिंग फीचर्स भी हों जो गेम खेलने के अनुभव को बेहतर बना सकें।

इस विषय को क्यों चुना

इस विषय को चुनने के पीछे की वजह यह है कि यूज़र को 4K टीवी में मिलने वाले गेमिंग फीचर्स के बारे में बताया जा सके-

  • गोमिंग का बढ़ता क्रेज देखते हुए लोग अपने घरों में बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, इसलिए वे ऐसे टीवी की तलाश में रहते हैं जो खास तौर पर गेमिंग के लिए बने हों।
  • वे चाहते हैं कि PS5 और Xbox Series X जैसे आधुनिक गेमिंग कंसोल्स को 4K टीवी से जोड़ा जा सके।
  • अगर आपका टीवी गेम खेलते वक्त अटकता है तो आपको हाई रिफ्रेश रेट वाले 4K टीवी का चयन करना होगा जिसकी वजह से स्मूथ तरीके से गेम खेला जा सके।
  • बता दें कि आज के गेम्स के ग्राफिक्स हॉलीवुड फिल्मों से कम नहीं होते हैं। ऐसे प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी के लिए LED, QLED डिस्प्ले की जरूरत होती है जिससे साफ विजुअल्स देखने को मिलेंगे।
  • गेम खेलते वक्त केवल विजुअल्स ही महत्वपूर्ण नहीं होते हैं, इसके साथ आवाज़ की गुणवत्ता की भी अहम भूमिका होती है। ऐसे में टीवी लेने से पहले पावर आउटपुट और सुविधाओं पर ध्यान देना जरूरी है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD AI Smart TV

    गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाली इस टीवी में यूज़र-फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है। 4K रेजॉल्यूशन और LED डिस्प्ले वाले इस Sony टीवी में आप बढ़िया क्वालिटी के विजुअल के साथ गेम खेल सकते हैं। बेस रिफ्लेक्स स्पीकर और Dolby Atmos तकनीक वाला यह टीवी 20 वॉट तक आवाज़ प्रदान करता है, जिससे आपको साफ़ और स्पष्ट आवाज़ मिलती है।

    गेमिंग फीचर्स

    • यह 75 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है जिससे बड़े स्क्रीन पर गेम खेलने का मज़ा दोगुना होगा।
    • इसमें HDMI कनेक्टिविटी मिलती है जिसके ज़रिए ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल को कनेक्ट किया जा सकता है।
    • इस टीवी में ALLM फीचर्स दिए गए हैं, जिससे लैग-फ्री गेमिंग संभव है।
    • गेम मेन्यू गेम खेलते वक्त उसे बंद किए बिना सेटिंग्स बदलने की सुविधा देता है।

    हमारी राय

    • इस टीवी के बारे में हमारी राय कुछ इस प्रकार है: इसमें तेज गति से चलने वाले विजुअल भी साफ देखने को मिलते हैं क्योंकि इसमें मोशनफ्लो XR 100 तकनीक मिलती है इसलिए हाई स्पीड में गेम खेला जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - Sony
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60

    खूबियां

    • इस टीवी में Chromecast बिल्ट इन मिलता है।
    • इसमें बिल्ट-इन माइक भी दिया गया है।

    कमी

    • इसमें HDMI 2.1 पोर्ट्स नहीं है, जो हाई-एंड गेमर्स के लिए जरूरी होता है।
    01
  • Haier H5E Series 165cm (65) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    गेमिंग के शौकीन हैं तो Haier ब्रांड का 65 इंच टीवी बढ़िया है क्योंकि इसमें LED डिस्प्ले तकनीक और 4K रेजॉल्यूशन मिलता है जो हाई क्वालिटी विजुअल दिखाता है। 20 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने वाले इस टीवी में Dolby Audio के साथ सराउंड साउंड मिलता है जिससे गहरे बेस के साथ आवाज़ सुनने को मिलती है।

    गेमिंग फीचर्स

    • इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे टीवी सही समय पर रिस्पॉन्स करता है और आपको हाई क्वालिटी विजुअल देखने को मिलते हैं।
    • इसमें MEMC तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से जब भी आप तेज़ गति से गेम खेलते हैं तो आपको विजुअल साफ़ नज़र आते हैं।
    • इस टीवी में 320 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।

    हमारी राय

    • अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं, तो इस टीवी का चयन करना बढ़िया होगा क्योंकि इसमें 2GB RAM और 32GB ROM मिलता है, जिससे टीवी पर बिना अटके बड़ी फ़ाइलें चलाई जा सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • वॉचलिस्ट फीचर मिलता है।
    • इसमें गूगल असिस्टेंट है।

    कमी

    • इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो सामान्य गेम खेलते वक्त तो ठीक से प्रतिक्रिया देता है, लेकिन भारी गेम खेलते वक्त विजुअल्स की क्वालिटी स्पष्ट नहीं होगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Hisense 75-Inch QLED 4K Smart TV (75Q6Q, 2025)

    QLED डिस्प्ले वाले इस Hisense टीवी में डॉल्बी विज़न से लेकर HDR 10 तक का सपोर्ट मिलता है जिसे खासकर कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ डीटीएस वर्चुअल-एक्स साउंड मिलता है जिसके कारण कमरे में चारों तरफ समान आवाज़ सुनने को मिलती है जिससे गेम खेलते वक्त मज़ा दोगुना होता है।

    गेमिंग फीचर्स

    • अगर आप टीवी से गेमिंग कंसोल को जोड़ते हैं तो ALLM खुद से इसे गेम मोड में स्विच कर देता है जिससे वीडियो गेम खेलना आसान हो जाता है।
    • इसमें Game Mode PLUS फीचर मिलता है जो इनपुट लैग को कम करके बढ़िया क्वालिटी में विजुअल दिखाता है।
    • इसमें मिलने वाला 60 Hz रिफ्रेश रेट इनपुट लैग को कम करने में मदद करता है।

    हमारी राय

    • इस टीवी को चुनने के पीछे की एक मुख्य वजह इसमें मिलने वाला AI 4K अपस्केलर और स्मूथ मोशन टेक्नोलॉजी है, जिससे टीवी खुद ही विजुअल की गुणवत्ता को बेहतर करने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • एस्पेक्ट रेशियो = 1.78:1

    खूबियां

    • VIDAA स्मार्ट ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है। 
    • इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी है।

    कमी

    • यह टीवी Google TV या Android TV पर नहीं, बल्कि Hisense के अपने VIDAA OS पर चलता है जिसकी वजह से JioCinema, Hotstar के कुछ पुराने वर्जन, या कस्टमाइज्ड ऐप्स को डाउनलोड करने में दिक्कत आ सकती है।
    03
  • TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    अगर आप टीवी पर गेम खेलना चाहते हैं तो 55 इंच वाला यह मॉडल बढ़िया है। इसमें 4K UHD QLED पैनल, 4K HDR प्रो के साथ HDR 10 भी मिलता है जिसे खासकर विजुअल की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस टीवी से स्पीकर से लेकर गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी दी गई है।

    गेमिंग फीचर्स

    • यह TCL टीवी गेम खेलते वक्त सही से रिस्पॉन्स करता है क्योंकि इसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
    • यह टीवी VRR को सपोर्ट करता है जिसके कारण स्क्रीन की रिफ्रेश रेट को गेम या वीडियो के फ्रेम रेट के साथ सिंक करता है, इससे गेम खेलने का मज़ा दोगुना होता है।
    • यह टीवी गेम खेलने वक्त लैग-फ्री होकर चलता है क्योंकि इसमें 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

    हमारी राय

    • अगर आप गेम खेलने के साथ वीडियो देखने के शौकीन हैं, तो यह टीवी कई प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आप ऑनलाइन कई तरह के कंटेंट को देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TCL
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz

    खूबियां

    • यह मल्टीपल आई केयर फीचर के साथ आता है।
    • गूगल असिस्टेंट मिलता है।

    कमी

    • इस टीवी की ब्राइटनेस लगभग 350 Nits है ऐसे में अगर आपके कमरे में बहुत बड़ी खिड़की है और बहुत तेज सीधी धूप आती है, तो स्क्रीन पर थोड़ा रिफ्लेक्शन दिख सकता है।
    04
  • Toshiba 215 cm (85 inches) C450NP Series 4K Ultra HD Smart TV

    बड़े स्क्रीन पर गेम खेलना चाहते हैं तो 85 इंच वाला यह मॉडल सही होगा। यह 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन के साथ आता है जो 60 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे साफ़ विजुअल देखने को मिलते हैं।

    गेमिंग फीचर्स

    • इस टीवी से गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करना आसान है क्योंकि इसमें HDMI कनेक्टिविटी मिलती है।
    • यह टीवी MEMC फीचर्स को सपोर्ट करता है जिससे गेम खेलते वक्त तेज़ गति से चलने वाले विजुअल को स्मूथ दिखाता है।
    • यह टीवी ALLM और VRR को भी सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर तेज गति से चलने वाले विजुअल की गुणवत्ता बेहतर हो जाती है और गेम खेलने का मज़ा दुगुना हो जाता है।

    हमारी राय

    • हमारी राय मानें तो, यह टीवी गेमिंग के लिए एकदम बेहतर है क्योंकि इसमें अलग-अलग प्रकार के गेम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि ALLM और VRR, जो गेम खेलने के अनुभव को बेहतर करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 85 इंच
    • ब्रांड - TOSHIBA
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • एस्पेक्ट रेश्यो 16:9

    खूबियां

    • यह अलग अलग प्रकार के OTT ऐप को स्पोर्ट करता है।
    • इसमें गूगल असिस्टेंट दिया गया है।

    कमी

    • अगर आप PS5/Xbox Series X पर हाई-एंड गेमिंग करते हैं तो तेज गति वाले दृश्यों में आपको हल्का सा मोशन ब्लर महसूस हो सकता है।

    ऐसी ही जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    05

बढ़िया 4K टीवी के मॉडल्स की तुलना

यहां पर अमेज़न पर मौजूद अलग-अलग ब्रांड के TV के मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है, जिनको आप ध्यान में रखकर चुन सकते हैं।

ब्रांड मॉडल्स 

स्क्रीन साइज

ऑडियों तकनीक

गेमिंग फीचर्स 

Haier 65H5E

65 इंच

डॉल्बी ऑडियो

MEMC

Sony Bravia

75 इंच

डॉल्बी एटमॉस

ALLM

Hisense 75Q6Q

75 इंच

DTS Virtual-X 

गेम मोड प्लस

TCL C Series

55 इंच

डॉल्बी एटमॉस

120 Hz

TOSHIBA C450 Series

85 इंच

डॉल्बी डिजिटल

VRR 

गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पर पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4K गेमिंग के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट काफी है या 120Hz ज़रूरी है?
    उच्च-स्तरीय गेमिंग और नवीनतम कंसोल (जैसे PS5, Xbox Series X) के लिए, 120Hz रिफ्रेश रेट बेहतर और स्मूथ अनुभव प्रदान करता है, हालांकि 60Hz भी सामान्य गेमिंग के लिए स्वीकार्य है।
  • क्या सभी 4K टीवी गेमिंग को सपोर्ट करते हैं?
    नहीं, सभी 4K टीवी गेमिंग को सपोर्ट नहीं करता है।
  • HDMI 2.1 गेमिंग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
    HDMI 2.1 उच्च रिफ्रेश रेट और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) जैसी सुविधाओं का समर्थन करता है।

Loading...

Loading...