herzindagi
sushmita sen starrer aarya season

Aarya 3: इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3, इस दमदार रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

सुष्मिता सेन की आर्या 3 वेब सीरीज की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। इसे सुष्मिता सेन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
Editorial
Updated:- 2023-10-09, 17:22 IST

Susmita Sen Web Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस एक बार फिर वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर राम माधवानी के निर्देशन में साल 2020 में रिलीज हुई फेमस वेब सीरीज आर्या का तीसरा सीक्वल जल्द ही आने वाला है। इस न्यूज़ को सुष्मिता सेन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कैप्शन शेयर किया जिसमें इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इसके बाद फैंस इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

सुष्मिता सेने की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आर्या का सीजन 3 हॉटस्टार पर 3 नवंबर को रिलीज होगा। इस सीरीज के मोशन पोस्टर में आपको शेर का पंजा मारने का एक सीन नजर आएगा। इस मोशन पोस्टर के साथ उन्होंने एक और पोस्टर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा की 'जिसके सर पर ताज होता है निशाना भी उसी पर होता है'। इस पोस्ट के शेयर होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और इसके हॉटस्टार पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

आर्या के 2 सीजन रहे हिट

Sushmita sen series

आपको बता दें कि आर्या 3 से पहले इसके 2 सीजन भी सुपरहिट साबित हुए थे। आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था। वहीं दूसरा सीजन 2021 में आया था। इसमें भी सुष्मिता सेन (रियल लाइफ बेस्ड वेब स्टोरी) की मजेदार एक्टिंग नजर आई थी। इन दोनों सीजन के सुपरहिट होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें भी सुष्मिता सेन की अदाकारी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: फ्री में देखें सस्पेंस से भरपूर ये 5 वेब सीरीज

आर्या 3' में कौन से एक्टर आएंगे नजर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

साल 2020 में 'आर्या' का पहला सीजन आया था जो सुपरहिट साबित हुआ था। दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि, इसमें सुष्मिता सेन (फेमस वेब सीरीज) के अलावा अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा वीर्ति वघानी, जो बेटी बनी हैं और वीर वजिरानी जो बेटे हैं, ये भी अब अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा कुछ और नए चेहरे देखने को मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Popular Web Series: इन वेब सीरीज की कहानी है बेहद दिलचस्प, देखें लिस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले वो ताली वेब सीरीज में आई थी। इसे भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।