Sikandar OTT Release: सलमान खान की सिकंदर ओटीटी पर कब होगी रिलीज? जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग

Sikandar OTT Release Date Out: क्या आप भी सलमान खान की सिकंदर को सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। सिकंदर की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म जल्दी ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। आइए जानें, सिकंदर ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-02, 17:40 IST
Sikandar OTT Release Date Out

Which platform is Sikander Ott on: सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सल्लू भाई की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज रहता है। महीनों पहले से ही दर्शक सलमान खान की फिल्मों का इंतजार करने लगते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला। उनके साथ फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना नजर आईं। इन दोनों को स्क्रीन पर साथ में काफी पसंद किया गया।

सिकंदर में सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी रश्मिका के साथ एक सॉन्ग में काम किया। सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी ओटीटी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी भी सामने आ चुकी है। आइए जानें, सिकंदर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है? सिकंदर ओटीटी पर कब रिलीज होगी?

सिकंदर कब और कहां होगी रिलीज?

सिकंदर को ए आर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। अब जब सलमान और ए आर मुरुगदास की जोड़ी को फैंस हिट माने बैठे थे। हालांकि, ये फ्लॉप रहे। अगर आपने भी सलमान की सिकंदर बड़े पर्दे पर नहीं देखी है, तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान की सिकंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 30 मई को रिलीज होने वाली है। हालांकि, अब तक इसको लेकर मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है।

ओटीटी में कितने में बिकी सिकंदर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान की सिकंदर की ओटीटी डील बहुत ही महंगी रही है। सिकंदर की डील नेटफ्लिक्स से 85 करोड़ रुपयों में तय की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर फिल्म 350 करोड़ की कमाई सिनेमाघरों में कर लेती, तो इसकी ओटीटी डील 100 करोड़ से भी ज्यादा में होती। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 129 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 184.6 करोड़ की कमाई की। खबरों की मानें, तो सिकंदर 200 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

यह भी देखें- Sikandar Trailer Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म का ट्रेलर है 3:27 मिनट लंबा, जानें इसकी खास बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP