सलमान खान की 'सिकंदर' इन 5 वजहों से हो सकती है सुपरहिट, क्या बन पाएगी साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म या फीकी रहेगी ओपनिंग?

Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म 'Sikandar'का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कुछ फैंस इसे मैसिव एक्शन पैक्ड फिल्म का ट्रेलर बता रहे हैं और भाईजान के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि ट्रेलर में कहानी का अता-पता ही नहीं है। बस बासी डायलॉग्स और हमेशा जैसे एक्शन सीन्स से फिल्म को ग्रांड बनाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर 'सिकंदर' के ट्रेलर की तुलना शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' के ट्रेलर से भी की जा रही है और इसे काफी कमजोर बताया जा रहा है। खैर, भाईजान की फिल्में आमतौर पर भी स्क्रिप्ट से कम और उनके नाम से ज्यादा चलती है। ऐसे में फैंस को ईदी देने आए सलमान खान की यह फिल्म हिट तो हो सकती है। चलिए, आपको बताते हैं कि क्या हैं वो फैक्टर्स, जो भाईजान की 'सिकंदर' को सुपरहिट बना सकते हैं।
भाईजान का क्रेज बना सकता है फिल्म Sikandar को हिट
View this post on Instagram
देखिए, अब इस बात को सबसे पहले कहना ही पड़ेगा कि सलमान खान की फिल्म को हिट करवाने की सबसे बड़ी वजह खुद सलमान खान की होते हैं। भाईजान की फिल्मों को फैंस कहानी, स्टोरीलाइन या फिर और किसी भी चीज के लिए कम और उनके लिए ज्यादा देखते हैं। सलमान खान का एक्शन अवतार अक्सर ऑडियन्स को थियेटर तक खींचने में कामयाब रहता है। हालांकि, जय हो में मेकर्स का यह पैंतरा नहीं चल पाया था। अब देखना होगा कि क्या इस फिल्म में लोगों का मसीहा बनकर उतरे सलमान खान, फिल्म को हिट करवा पाते हैं।
रश्मिका मंदाना संग जोड़ी बन सकती है एक्स-फैक्टर
View this post on Instagram
इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। इन दिनों यूं भी बॉलीवुड में रश्मिका का सिक्का चल रहा है। रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' और विक्की कौशल के साथ 'छावा' में नजर आईं रश्मिका, दोनों ही फिल्मों में कमाल नजर आई हैं और ऑडियन्स ने उन्हें खूब प्यार दिया है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि सलमान के साथ उनकी यह फिल्म कमाल कर सकती है।
दमदार डायलॉग्स फैंस को आ सकते हैं पसंद
View this post on Instagram
इस फिल्म के कई डायलॉग्स ऐसे हैं, जो फैंस को पसंद आ सकते हैं और उनकी जुबां पर चढ़ सकते हैं। यूं भी अक्सर बॉलीवुड में फिल्में गानों और डायलॉग्स से याद रखी जाती हैं। "मैं हूं सिकंदर, लेकिन अब जो होगा वो सिकंदर का मुकद्दर होगा..." ऐसे कई डायलॉग्स हैं, जो फिल्म को हिट बना सकते हैं।
ईद का मौका भी फिल्म को दे सकता है जबरदस्त ओपनिंग
सलमान खान एक बार फिर ईद पर फैंस को ईदी दे रहे हैं। ऐसे में ईद का खास मौका और छुट्टी का दिन इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग दिलवा सकता है।
यह भी पढ़ें- Sikandar Trailer Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म का ट्रेलर है 3:27 मिनट लंबा, जानें इसकी खास बातें
साउथ का तड़का पार लगा सकता है फिल्म की नैय्या
View this post on Instagram
इस फिल्म को साउथ के नामी डायरेक्टर एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक या साउथ के डायरेक्टर्स की फिल्में अक्सर हिट होती हैं। 'जवान' और 'एनिमल' इसका उदाहरण हैं।
आप 'सिकंदर' फिल्म को लेकर कितने एक्साइटेड हैं और आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Salman Khan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।