वीकेंड पर ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर के साथ इंजॉय करना चाहती हैं। यदि आप भी यही इच्छा रखती हैं तो आप इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ ओटीटी पर मौजूदा 4 थ्रिलर ड्रामा देख कर अपना मनोरंजन कर सकती हैं। आपका वीकेंड कब निकल जाएगा, आपको पता ही नहीं चलेगा। बता दें कि ये थ्रिलर स्टोरीज न केवल आपके वीकेंड को इंटरेस्टिंग बनाएंगी बल्कि यदि आपको सस्पेंस वाली कहानियां पसंद हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। आज का हमारा लेख इन्हीं विकल्प पर है। आज हम आपको बताएंगे कि ओटीटी पर कौन से लेटेस्ट शोज देख सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
यह सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है, जो कि 1 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी। यह बेहद ही यूनिक सीरीज है।
यह प्रसिद्ध भारतीय एजुकेटर मोहित त्यागी से इंस्पायर होकर बनाई गई है, जिन्हें एमटी सर के नाम से भी जानते हैं। सीरीज में उन चुनौतियों के बारे में दिखाया गया है जो क्लास 12th के बाद अपना साल को ड्रॉप करने पर नजर आती हैं।
जिओ हॉटस्टार पर सर्च क्राईम थ्रिलर काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी स्टोरी बेहद यूनिक है और इसमें अहम भूमिका के रूप में कोंकणा शर्मा की काफी तारीफ की जा रही है। बता दें कि कोंकणा इस ड्रामा में संयुक्ता दास की भूमिका निभा रही है, जो एक हाई प्रोफाइल मामले को सुलझाने में लग जाती है। ऐसे में यह थ्रिलर आपको बेहद ही पसंद आएगा।
यह एक तमिल थ्रिलर सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस सीरीज में डीप मिस्ट्री और सस्पेंस की कहानी को दर्शाया गया है। ऐसे में यह आपको कहानी के अंत तक बांधकर रखेगी। यदि आपको ट्विस्ट और रहस्यमयी घटनाएं पसंद हैं तो यह सीरीज आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। आप इसे अपने वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - 2025 में इन सेलेब्स के घर आया नन्हा मेहमान, कुछ का जल्दी खत्म होने वाला है इंतजार
कुरुक्षेत्र
बता दें कि महाभारत युद्ध के वे 18 दिन, जिन्हें ओटीटी पर अलग-अलग नजरिये से दर्शाया जाएगा, उस सीरीज का नाम रखा गया है कुरुक्षेत्र।
यह सीरीज 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ऐसे में आप अपने वीकेंड पर इस सीरीज को देखकर महाभारत युद्ध के एक अलग पहलू को जान सकती हैं। सीरीज में 18 योद्धाओं के अंदरूनी संघर्षों को दिखाया गया है। न केवल अर्जुन की दुविधा आपको समझ जाएगी, बल्कि भीष्म पितामह की बुद्धिमता और द्रौपदी का निडर स्वरूप भी आपको देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - 2025 में इन सेलेब्स के घर आया नन्हा मेहमान, कुछ का जल्दी खत्म होने वाला है इंतजार
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।