एक गलती ने बर्बाद कर दिया था मनीषा कोइराला का करियर, कैंसर से जंग जीतकर अब 'हीरामंडी' से कर रही हैं वापसी

90 के दशक की मशहूर अदाकारा मनीषा कोइराला की बेव सीरीज 'हीरामंडी' कल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। भंसाली की सीरीज से वापसी कर रही मनीषा का करियर एक गलती की वजह से बर्बाद हो गया था।
Updated:- 2024-04-30, 18:51 IST
Manisha Koirala Cancer

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर बज बना हुआ है। यह सीरीज कल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसमें मनीषा कोइराला  'मल्लिका जान' का किरदार निभा रही हैं। मनीषा कोइराला का यह किरदार सुर्खियों में है। जिस तरह से वह सीरीज के ट्रेलर और गानों में नजर आई हैं, उन्हें अपने रोल के लिए काफी तारीफ मिल रही हैं। उन्होंने 1991 में 'सौदागर' फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी मासूमियत और अदाओं ने उन्हें रातोंरात लाइमलाइट में ला दिया था। इसके बाद अपनी एक गलती की वजह से उन्हें लंबे वक्त तक, बड़े परदे से दूर रहना पड़ा था।वह कैंसर से जंग जीतकर, अब फिर  'हीरामंडी' से वापसी कर रही हैं। चलिए, आपको बताते हैं उनकी कहानी।

मनीषा कोइराला के खाते में हैं कई हिट फिल्में

manisha koirala in dil se

फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद, मनीषा के खाते में कई हिट फिल्में रही हैं। डेब्यू फिल्म के बाद, उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर मिले थे और मनीषा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी। उन्होंने, 'क्रिमिनल', 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'दुश्मन', 'दिल से', 'कच्चे धागे' और 'मन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। साल 2000 तक का यह वक्त उनके लिए काफी शानदार रहा।

नशे की लत में पड़ गई थीं मनीषा

रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2000 के बाद मनीषा को नशे की लत लग गई थी। नशे की लत के कारण, उन्होंने कई अच्छी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए। इतना ही नहीं, उनकी कई फिल्में इस दौरान फ्लॉप भी होने लगीं।

2012 में कैंसर की चपेट में आ गई थीं मनीषा कोइराला

manisha koirala defeated cancer

2012 में मनीषा कोइराला, कैंसर की चपेट में आ गई थीं। लेकिन, कुछ सालों के इलाज के बाद, उन्होंने कैंसर को हरा दिया और उन्हें एक नई जिंदगी मिली। इसके बाद, वह फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें-  भंसाली की फिल्म नहीं जानिए पाकिस्तान में मौजूद असली हीरा मंडी के बारे में

'हीरामंडी' से हैं काफी उम्मीदें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

हीरामंडी में मनीषा कोइराला, अहम रोल प्ले कर रही हैं। उन्होंने इस सीरीज के लिए काफी मेहनत की है और इस सीरीज से उन्हें और सभी को काफी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि क्या वह, मल्लिका जान के किरदार में फैंस का दिल जीत पाती हैं या नहीं?

यह भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का गाना 'सकल बन' असल में है 700 साल पुराना, जानें इसकी खासियत?

  

आप संजय लीला भंसाली की इस सीरीज को लेकर कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।