Z-Morh Tunnel: सोनमर्ग टनल के उद्घाटन के बाद हर जगह हो रही है इसकी चर्चा, यात्रा का प्लान बना रहे लोग जानें क्यों है यह सबसे अलग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में में जेड-मोर सुरंग का उद्घाटन किया। इस टनल के बाद कश्मीर-सोनमर्ग जा रहे लोगों की यात्रा और भी ज्यादा सुगम हो जाएगी। अब लोगों को सोनमर्ग क्षेत्र में चाहे कितनी भी बर्फ पड़े, लेकिन यहां पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। श्रीनगर-लेह राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर निर्मित 6.4 किमी लंबी जुड़वां सुरंग श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। बता दें कि जब बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है, तो यह हाइवे 6 महीने के लिए बंद कर दिया जाता था। लेकिन नया टनल बनने के बाद यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी। लोग बिना किसी परेशानी के अब भारी बर्फबारी में भी कश्मीर यात्रा कर पाएंगे। इन टनल के बनने के बाद और क्या सुविधा मिलेगी और यह कैसे सबसे अलग है, इसके बारे में आप विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं।
Z-Morh Tunnel से यात्रा का प्लान बना रहे लोग ध्यान रखें

- अगर आप इस टनल से पहली बार यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको ट्रैफिक की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, इस टनल से एक साथ लगभग 1000 गाड़िया गुजर सकती हैं। इस टनल से गुजरने वाले लोग ध्यान रखें कि यह टू-लेन सुरंग है। इसकी चौड़ाई 10 मीटर है, इसलिए इसमें यात्रा करने में परेशानी नहीं होने वाली है।
- अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं और यात्रा का समय बचाना चाहते हैं, तो यह टनल आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके बनने के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे पर गगनगीर से सोनमर्ग का सफर आप लगभग 15 से 20 मिनट में पूरा कर लेंगे। हालांकि, इसे पूरा करने में पूरे 1 घंटे का समय लग जाता था।
इसे भी पढ़ें- शिमला-मनाली या कश्मीर...तीनों में से कहां बर्फ का नजारा देखना होगा फायदेमंद, जानें

- इसके अलावा पूरे रास्ते को कवर करने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है, लेकिन टनल बनने के बाद आप पूरा रास्ता केवल 45 मिनट में कर लेंगे। इस टनल का निर्माण श्रीनगर से लद्दाख तक आवाजाही सुचारू रूप पूरे साल चलाने के लिए की गई है। क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और यहां रहने वाले लोगों को पैसा कमाने का मौका मिलता रहता है।
- इस टनल का नाम Z-Morh Tunnel इसलिए रखा गया है, क्योंकि यहां जो पहले सड़क थी वह Z के आकार की थी।
- टनल में फायर को डिटेक्ट करने के लिए इलेक्ट्रिकल सिस्टम इंस्टॉल किया गया है। इसलिए अगर किसी तरह की अनहोनी होती है, तो अंदर सायरन बजने लगेगा। इसके साथ ही स्पीड लिमिट के बारे में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से जम्मू कश्मीर इस तरह प्लान करें, करीब 6 हजार में उठा सकते हैं घूमने का लुत्फ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,ani
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।