ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान लोअर बर्थ का ऑप्शन चुनने पर भी नहीं मिलती पसंदीदा सीट, जानें क्या है कारण

ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऑप्शन शुरू होने के बाद अब ट्रेन से सफर करना बहुत आसान हो गया है। लोग घर बैठे कभी भी ट्रेन में सीटों की अवेलेबिलिटी चेक कर पाते हैं और घर बैठे ही ही टिकट भी बुक कर लेते हैं। इसके लिए अब उन्हें रेलवे स्टेशन जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। लेकिन अक्सर लोगों की टिकट बुकिंग के दौरान अपनी पसंद की सीट नहीं मिलने की शिकायत रहती है। लोग टिकट बुकिंग के दौरान अपनी पसंद की बर्थ और सीट के ऑप्शन का चयन भी करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ऊपर की सीट मिल जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका कारण बताएंगे। आखिर रेलवे बर्थ सिलेक्शन के बाद भी क्यों आपको आपकी पसंद की सीट नहीं देता।
लोअर बर्थ का विकल्प चुनने के बाद भी टिकट क्यों नहीं मिलती?
- लोअर बर्थ की सुविधा आपको पहले ही नहीं मिलती। यह सीट बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को पहले दी जाती है। अगर टिकट बुकिंग के दौरान आप अपनी उम्र 50 से कम डाल रहे हैं, तो आपको नीचे की सीट मिलना मुश्किल है। रेलवे द्वारा पहले नीचे की सीटें उन्हें दी जाती है, इसके बाद अन्य यात्रियों को नीचे की सीट मिलती है।
- नीचे की सीट आपको तब भी मिल सकती है, जब आप ग्रुप में टिकट बुक करते हैं। अगर आप 5 से 6 टिकट बुक एक साथ कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको एक या 2 सीटें नीचे की मिल जाएं।
- अगर टिकट बुकिंग के दौरान सीटें कम हैं, तो उस स्थिति में भी आपको नीचे की सीट नहीं मिल पाती। क्योंकि ऐसी स्थिति में लगभग सभी सीटें बुक हो गई होती हैं।
- ध्यान रखें कि नीचे की सीटों को वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित किया गया होता है। ट्रेन की सभी सीटें इस कोटे के लिए आरक्षित नहीं होती, लेकिन अगर बुकिंग के दौरान सीटों की संख्या कम है, तो नीचे की सीट मिलना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, पहली बार सफर करने वाली हैं तो जान लें पूरी जानकारी
लोअर बर्थ सीट पाने के लिए इन हैक्स को करें फॉलो?
- लोअर बर्थ सीट पाने के लिए आप रेलवे स्टेशन पर काउंटर पर जाकर टिकट बुकिंग करवा सकती हैं। इससे आपको नीचे की सीट मिलने के चांस ज्यादा होते हैं।
- नीचे की सीट पाने के लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुक ऐसे समय पर करना चाहिए, जब सीटों की संख्या ज्यादा बची हो। अगर 50 से ज्यादा सीटें बची हैं, तो आपको नीचे की सीट मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- PQWL ट्रेन टिकट क्या होता है और कन्फर्म होने का चांस कितना होता है? आप भी जानें

- ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान आपके पास ऑप्शन होता है, जिसे सिलेक्ट करने पर नीचे की सीट नहीं होने पर
- टिकट बुकिंग नहीं होती। अगर आप इस ऑप्शन का चयन करते है, तो आपको नीचे की सीट मिल जाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।