Tulip Festival देखने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

दिल्ली में 10 फरवरी से ट्यूलिप महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस महोत्सव की शुरुआत ट्यूलिप फूलों के खिलने से हुई है। ये फूल बसंत ऋतु में खिलते हैं। दिल्ली में ये फूल हॉलैंड से लाए गए हैं, यहां आपको करीब 2 लाख फूल एक साथ देखने को मिलेगें।
इन फूलों की वजह से अब दिल्ली की शोभा और ज्यादा बढ़ गई है। इस समय इन फूलों का सुंदर नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपको भी इस महोत्सव में हिस्सा लेने जरूर जाना चाहिए।
कहां हो रहा है ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन (Delhi Tulip Festival Location)
दिल्ली नगरपालिका परिषद की तरफ से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। इन फूलों के सुंदर नजारा को देखने के लिए आपको चाणक्यपुरी के शांतिपथ में जाना होगा। यह महोत्सव 21 फरवरी को खत्म होगा।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली की ये बस जो कराएगी एक साथ 10 जगहों पर ट्रैवल, कम बजट वाले इस तरह करें ट्रिप प्लान
ट्यूलिप महोत्सव देखने का समय (Tulip Festival Time)
अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच कभी भी जा सकते हैं। इसके बाद आपको एंट्री नहीं मिलेगी। (डीटीसी बसों में दिल्ली मेट्रो कार्ड का उपयोग कैसे कर सकते हैं)
ट्यूलिप महोत्सव में फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में हिस्सा कैसे लें (Tulip Festival Photography Competition)
यहां आप ट्यूलिप वॉक, फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन, ट्यूलिप इंडो- डच म्यूजिक प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में फूलों की सबसे सुंदर तस्वीर लेने पर बेस्ट फोटोग्राफर का अवार्ड भी दिया जाएगा। अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो अधिकारिक वेबसाइट https://www.ndmc.gov.in/pdf/tulip_festival_2024.pdf पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम
ट्यूलिप महोत्सव देखने के लिए एंट्री फीस (Tulip Festival Entry Fee)
यहां जाने के लिए आपको एंट्री फीस नहीं देनी होगी। यह हर किसी के लिए फ्री है। (इन मोस्ट लक्ज़ीरियस ट्रेन में तय करें सफर)
ट्यूलिप महोत्सव देखने कैसे पहुंचे (Tulip Festival Nearest Metro Station)
- अगर आप मेट्रो के जरिए यहां पहुंचना चाहते हैं, तो वायलेट लाइन पर लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg) मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से आप ऑटो-रिक्शा लें या आप शांति पथ तक थोड़ी दूरी पैदल भी चल सकते हैं।
- DTC बस के जरिए भी आप यहां आ सकते हैं। दिल्ली परिवहन निगम की कई बसें चाणक्यपुरी से होकर जाती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।