दिशा पाटनी टैवलिंग करते टाइम अपने पर्स में रखती हैं ये चीजें

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिशा पाटनी फूडी तो नहीं हैं मगर अपने पर्स में कुछ छोटे मोटे स्नैक्स या चॉकलेट्स रखना पसंद करती हैं, यह बताया हमें खुद दिशा ने।
Updated:- 2018-11-14, 19:37 IST
disha patani keeps in her purse

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिशा पाटनी फूडी तो नहीं हैं मगर अपने पर्स में कुछ छोटे मोटे स्नैक्स या चॉकलेट्स रखना पसंद करती हैं, यह बताया हमें खुद दिशा ने। अप जानते ही हैं कि दिशा अपने फिटनेस पर कितना ध्यान देती हैं। हैवी वर्कआउट करने के अलावा दिशा अपने खान पान पर भी पूरा ध्यान देती हैं।

हमसे ख़ास बातचीत के दौरान दिशा ने हमें बताया कि वो अपने पर्स में किस तरह के स्नैक्स रखती हैं और कैसे इनसे अपनी छोटी छोटी भूख को मिटाती हैं। बता दें कि दिशा के पास दो तरह के अलग अलग बैग्स होते हैं। आइये जानते हैं क्या होता है दिशा पाटनी के पर्स में-

disha patani keeps in her purse

ग्रीन टी के सैशेज़ हमेशा मेरे पर्स में होते हैं

दिशा ने हमें बताया कि उनके पास अक्सर दो तरह एक बैग्स होते हैं। एक नार्मल हैंड बैग और एक थोड़ा बड़ा बैग जिसमें वो अपने स्नैक्स वगेरह रखती हैं। दिशा ने कहा कि मैं कहीं भी जाऊं मगर ग्रीन टी के बिना नहीं रहती। मुझे कॉफ़ी का भी बहुत शौक है मगर मैने हाल ही में कॉफ़ी को अवॉयड करना शुरू किया है और मेरे हैण्ड पर्स में हमेशा कम से कम पांच-छह ग्रीन टी के सैशेज़ होते हैं। ग्रीन टी भी मुझे लेमन और जिंजर वाली पसंद है।

disha patani keeps in her purse

दूसरे बैग में होते हैं दिन बहर के स्नैक्स

दिशा ने अपने दूसरे बैग के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा बैग है जो मेरे हाथ में नहीं होता मगर मेरे साथ जरूर होता है। इसमें मैं ओट्स से बने कूकीज़ रखती हूं जिसमें बिलकुल भी शुगर नहीं होता। रोस्टेड फूलमखाने, ड्राय फ्रूट्स और मल्टी ग्रेन शेक। मुझे मीठा भी बहुत पसंद है मगर, मैं ध्यान रखती हूँ कि जयादा मीठा ना खाऊं इसलिए जब बहुत मीठा खाने का मन करता है तो उस समय के लिए मेरे पास एक बॉक्स ड्राय फ्रूट्स वाली ब्राउनिज़ होती हैं। सिंपल ब्राउनिज़ से अच्छा आप ड्राय फ्रूट्स वाली ब्राउनी खाएं, यह आपकी बॉडी को थोड़ा कम नुकसान पहुंचाएगी।

disha patani keeps in her purse

ये भी होता है दिशा के पर्स में

खाने की चीज़ों के अलावा दिशा के पर्स में रबर बैंड्स, एक Comb, सन ग्लास्सेज़, मॉइश्चराइज़र, हैण्ड सैनीटायज़र और कॉम्पैक्ट होता है। मोबाइल चार्जर, घर की चाबियां और इयरफोन्स भी उनके बैग में हमेशा रहते हैं। दिशा ने बताया कि वो अपने हैंड बैग को सप्ताह में एक बार ज़रूर अपडेट करती हैं और इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनके स्नैक्स खत्म न हों।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।