इंडोनेशिया का बाली प्रांत लोम्बोक द्वीप के पश्चिम में स्थित है। इस जगह की खूबसूरती के कारण दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां तक कि इंडोनेशियाई इकोनॉमी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा इसी प्रांत से बनता है। इस जगह की एक खास बात यह भी है कि यह इंडोनेशिया का एकमात्र हिंदू बहुमत वाला प्रांत है। इसलिए, यहां पर लोगों को घूमने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
हालांकि, किसी भी जगह पर घूमते समय पहले आपको वहां के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। दरअसल, हर जगह पर ठहरने व घूमने के कुछ नियम होते हैं। अगर इन्हें तोड़ा जाता है तो इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ बाली में भी है। अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको कुछ चीजें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
बाली अपनी अनूठी संस्कृति और धार्मिक प्रथाओं के लिए जाना जाता है। इसलिए, जब आप वहां पर हैं तो उनके रीति-रिवाजों का सम्मान करना और उनका पालन करना आवश्यक है। मंदिर में बहुत अधिक छोटे कपड़े पहनने से बचें। बेहतर होगा कि आप सारंग पहनें। यह आपके पैरों सहित पूरे शरीर को ढकता है।
बाली में अक्सर कपल्स घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लॉनिंग कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उनके साथ पब्लिक में बहुत अधिक क्लोज़ ना हो। हालांकि आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़ सकते हैं, लेकिन बाली में सार्वजनिक रूप से प्यार जताना जैसे पार्टनर को किस या हग करना अच्छा नहीं माना जाता है। याद रखें कि यह अभी भी रूढ़िवादी मूल्यों वाला मुख्य रूप से हिंदू समाज है। ग्रामीण या धार्मिक क्षेत्रों में विशेष रूप से इसे अपमानजनक माना जा सकता है।
अक्सर जब हम बाहर होते हैं और प्यास लगती है तो नल का पानी पी लेते हैं। लेकिन बाली में नल का पानी पीने से बचें। इसे सेफ नहीं माना जाता है। यदि आपको प्यास लगती है तो पैकेज्ड मिनरल वाटर खरीदना सबसे अच्छा है। यहां तक कि अपने दांतों को ब्रश करने के लिए भी नल के पानी का उपयोग करने से बचें। दरअसल, इंडोनेशिया में अभी भी वाटर का बेस्ट फिलटेशन सिस्टम नहीं है, इसलिए नल के पानी में मौजूद बैक्टीरिया आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए इससे बचना ही सबसे अच्छा है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- जुलाई के महीने में इन हसीन जगहों पर आप भी घूमने का प्लान बनाएं
बाली में बायां हाथ शरीर का अशुद्ध अंग माना जाता है। इसलिए यहां पर किसी को कुछ भी देने या लेने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है। यहां पर स्थानीय लोग कुछ महत्वपूर्ण काम करने के लिए अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप भी बाली में रहते हुए इस नियम को अपनाने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें- मानसून में बच्चों संग घूमने का है प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा यादगार
बाली में लोग घूमने के लिए अक्सर किसी व्हीकल को किराए पर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करने की सोच रहे हैं तो अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट अपने साथ रखें। इसके अलावा, यहां के लोकल ट्रैफिक रूल्स के बारे में भी जान लें। अन्यथा आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।