गणेश चतुर्थी पर माता-पिता को करवाना चाहते हैं श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, तो इस तरह प्लान करें 20 हजार में ट्रिप

देशभर में एक बार फिर बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। गणेश पर्व में अगर उत्सव का सबसे अच्छा नजारा देखना है, तो आपको मुंबई से अच्छी जगह नहीं मिल सकती। यह पर्व मुंबई के लिए कोई धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है। कई सालों से मुंबई में गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक रूप से मनाने की परंपरा चली आ रही है। यह पर्व इतने हर्षों उल्लास से हर साल मनाया जाता है कि लोग दूर-दूर से मुंबई आना पसंद करते हैं।
इस बार गणेश पर्व 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर में श्री गणेश की स्वयं प्रकट हुई थी। यह भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए जानी जाती है। मंदिर में हर दिन हजारों भक्त आते हैं।
कैसे बनाएं श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन का प्लान

- यात्रा की योजना बनाना- अगर आप माता-पिता के साथ मुंबई में फेमस गणेश मंदिर के दर्शन के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आप प्लानिंग कर लें। आप पहले ही आने-जाने की टिकट और होटल बुक कर लें।
- आप ट्रेन टिकट से यात्रा का प्लान बनाएं। क्योंकि इससे यात्रा करना सस्ता होता है। 3 लोग अगर स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो प्राइस 600 से 700 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा। आपको ट्रेन प्रभादेवी रेलवे स्टेशन तक के लिए लेनी होगी।
- अगर एसी कोच में सफर करेंगे, तो 1500 से 2000 रुपये तक प्रति व्यक्ति पैसे खर्च करने होंगे।
- आपको मुंबई में एक रात के लिए होटल 1500 रुपये से 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
- अगर आप 1 रात होटल में गुजारने के बाद अगले दिन वापस अपने शहर में आ जाते हैं, तो आप आसानी से 20 हजार में ट्रिप प्लान कर लेंगे।
- आप 20 हजार के बजट में 2 रात भी मुंबई के होटल में गुजार सकते हैं।
- टैक्सी, या ऑटो-रिक्शा का खर्चा, मंदिर और मंदिर से वापस होटल तक पहुंचने में लगेगा।
- मुंबई में खाने-पीने के लिए आप छोटे ढाबों पर जा सकते हैं। यह मुंबई की फेमस जगहों में से एक है।
- एक दिन का खाने का खर्च आपका ज्यादा नहीं आएगा। 3 लोगों पर अगर एक दिन का खाने का 1500 से 2000 आ रहा है, तो आप 2 दिनों में करीब 3 हजार रुपये खाने पर लगाएंगे।
इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।