Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

बच्चों के साथ जा रहे हैं पेंच राष्ट्रीय उद्यान देखने, तो यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान

बच्चे प्रकृति को करीब से देखकर पर्यावरण और जीव-जंतुओं के बारे में जानते हैं और उनके महत्व को समझते हैं। बच्चों को उनके महत्व के बारे में समझाना जरूरी है, क्योंकि वे हमारा आने वाला कल हैं।
Updated:- 2025-04-02, 14:17 IST
pench tiger reserve national park location ticket price and all details

बच्चों को अगर आप प्रकृति और वन्यजीवों के बारे में बताना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय उद्यान उनके लिए बेस्ट है। बच्चे यहां शेर, हाथी, हिरण, पक्षी और अन्य जानवरों को करीब से देख सकते हैं। बच्चों को जीव जंतुओं को देखना अच्छा लगता है। वह ऐसी चीजें शहरों में केवल फोन और किताबों में ही देख पाते हैं।, ऐसे में राष्ट्रीय उद्यान ही ऐसी जगहें होती हैं, जहां उन्हें करीब से देखने का मौका मिलता है। यहां बच्चे जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग, नेचर वॉक जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान में देखने को मिलेंगे इस तरह के जानवर

pench tiger reserve national park location ticket price and all detailsq

साल 1993 में इस उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। इस उद्यान में आपको लगभग 210 प्रजातियों के पक्षियों और तरह-तरह के जानवर देखने को मिलेंगी। यह सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में स्थित है। यह उद्यान 758 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में पड़ता है। इसलिए यहां आपका पूरा दिन कब निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। सफारी के दौरान आप इस उद्यान का लगभग आधा जंगल सफर कर लेंगे।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान समय

pench tiger reserve national park location ticket price and all details5

  • इस पार्क में आप 1 मार्च से  30 अप्रैल के बीच सुबह 05.30 बजे से 09.30 बजे तक आप यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 03.00 बजे से – शाम 07.00 बजे तक आप यात्रा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि जून से सितंबर के बीच यह उद्यान पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है।

     

  • इसके अलावा सफारी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।
  • ध्यान रखें कि जीप सफारी महंगी है। यहां आपको 2000 से 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यहां आपको हाथी सफारी करने का भी मौका मिलेगा। 
  • अगर आप सफारी पर खर्चा नहीं कर सकते हैं, तो पैदल भी इस उद्यान में घूमने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं देश के ये खूबसूरत नेशनल पार्क

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।