ओंकारेश्वर समेत इन 5 मंदिरों में मिलेगा सस्ते में दर्शन करने का मौका, IRCTC लेकर आया है खास ऑफर

अगर आज से पहले कभी टूर पैकेज के जरिए कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाया है, तो एक बार आपको इसे ट्राई जरूर करना चाहिए। किसी भी टूर पैकेज से यात्रा करना सुविधाजनक होता है। क्योंकि इनमें आपको ट्रैवल से जुड़ी कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती। अक्सर एक शहर से कहीं दूर दूसरे शहर में यात्रा करने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
होटल और घूमने के लिए कैब या सार्वजनिक परिवहन से घूमना उन्हें बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन पैकेज से यात्रा करने पर आपको किसी तरह की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसमें आपके लिए होटल , ट्रेन की टिकट, रेलवे स्टेशन से होटल तक आने-जाने के लिए कैब और फेमस टूरिस्ट प्लेसिस पर घूमने के लिए गाइड और कैब की सुविधा पैकेज में दी जाती है।
इंदौर के साथ महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और महेश्वर टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए आप हर शुक्रवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में 5 रात और 6 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा।
- पहले दिन आपकी यात्रा ट्रेन में होगी। दूसरे दिन आप दोपहर 2 बज कर 40 मिनट पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
- होटल में चेक-इन करें और आराम करें।
- सुबह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर, शाम को महाकाल लोक के दर्शन करें।
- इसके बाद वापस होटल लौटें और रात्रि ज्जैन में ही विश्राम करना है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव
तीसरे दिन आपको उज्जैन से ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा
- नाश्ते के बाद, होटल से चेक-आउट करें और ओंकारेश्वर के लिए आगे बढ़ें।
- ओंकारेश्वर पहुंचने पर, होटल में चेक-इन करें और आराम करें।
- शाम को नर्मदा नदी के तट पर स्थित है और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे।
- नर्मदा नदी पर नाव की सवारी का आनंद लें और आसपास के घाटों का पता लगाएं।
- होटल लौटें और रात में विश्राम करें।
चौथे दिन ओंकारेश्वर से महेश्वर ले जाया जाएगा
- नाश्ते के बाद, होटल से चेक-आउट करें और महेश्वर के लिए आगे बढ़ें।
- महेश्वर किले की यात्रा करें, जो कि नर्मदा नदी के तट पर स्थित 16वीं सदी का किला है।
- महेश्वर किले की यात्रा करें, जो कि नर्मदा नदी के तट पर 16वीं सदी का किला है।
- महेश्वर शहर में घूमें और अहिल्या बाई होल्कर किला और महल देखें।
- इसके बाद इंदौर वापसी होगी और इंदौर में रात्रिभोज और होटल में विश्राम करें।
- पांचवें दिन दोपहर 12 बजे होटल से चेक-आउट करें और इंदौर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आगे बढ़ें।
- पूरे दिन घूमने के बाद रात 11 बजकर 45 मिनट पर उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन में बैठे और छठे दिन आप अपने शहर पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- यह है राजस्थान के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर, एक बार जरूर जाएं दर्शन करने
ट्रैवल फीस
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर 3AC कोच में प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 25000 रुपये है।
- बच्चों के लिए 17300 रुपये पैकेज फीस है।
- होटल, ट्रेन की टिकट, कैब और खाने का खर्च शामिल है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।