2 Day Trip Itinerary: पार्टनर के साथ मुंबई से 2 दिन का ट्रिप प्लान करने जा रही हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

कई कपल्स यात्रा की प्लानिंग के दौरान एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में रुचियों का ध्यान न रखा जाए तो ट्रिप का रोमांस खो सकता है। इसी तरह ऐसी कई चीजें हैं, जो कपल्स को यात्रा के दौरान ध्यान रखनी चाहिए। क्योंकि, इन बातों को नजरअंदाज करने से धीरे-धीरे आपके प्यार में कमी आ सकती है। यात्रा से जुड़ी कुछ बातें आपके रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जिसे आपको ट्रिप प्लानिंग के दौरान ध्यान रखना चाहिए।
2 दिन का ट्रिप प्लान करते समय किन बातों का ध्यान रखें? (2 Days Important Travel Tips)

- अगर आप 2 दिन का ट्रिप प्लान करने जा रही हैं, तो सबसे पहले लोकेशन की प्लानिंग कर लें। आप किन जगहों पर घूमना चाहती हैं, इसकी लिस्ट आप पहले ही बना लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि 2 दिन में आप हर जगहों पर नहीं घूम सकती। अगर आप लोकेशन का चयन पहले ही करके नहीं रखती हैं, तो कई अच्छी जगहों पर घूमना रह जाएगा।
- लोकेशन की लिस्ट बनाने के बाद आपको होटल की लोकेशन का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए। सस्ते के चक्कर में अक्सर कपल्स आउटर में जाकर होटल ले लेते हैं। ऐसे में देर रात में उन होटल तक पहुंचने का रास्ता सुनसान हो जाता है। इसलिए, होटल बुकिंग के समय कोशिश करें कि ऐसी जगहों का चयन करें, जहां आस-पास और भी होटल्स हों।
इसे भी पढ़ें-मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं

- इसके बाद जरूरी है कि सही ट्रैवल मोड का चयन करें। आप अपने डेस्टिनेशन पर कैसे पहुंच रहे हैं और शहर में घूमने के लिए क्या साधन लेंगे। इसके बारे में भी पहले ही अपने पार्टनर से डिसकस कर लें। क्योंकि, मौके पर पहुंचने के बाद आपको शहर में यात्रा करना महंगा पड़ सकता है।
- 2 दिनों के ट्रिप में टाइमिंग का भी पहले से प्लान करना जरूरी होता है। आप कितने बजे अपने शहर से निकलेंगे और वहां से वापस अपने शहर आने के लिए टाइमिंग क्या रहेगी, इसके बारे में भी आपको डिसाइड करना होगा। क्योंकि, कपल्स टाइम का ध्यान नहीं रखते, जिसकी वजह से उन्हें आराम करने और देर से पहुंचने की परेशानी होती है।
- इसके अलावा आपको इस बारे में भी पहले ही डिसाइड करना होगा कि आप पहले दिन किन जगहों पर घूमेंगे और दूसरे दिन कहां। 2 दिनों में टोटल कितनी लोकेशन कवर करनी है, इसके बारे में भी आपको पहले ही सोचना होगा। रोमांटिक ट्रिप प्लानिंग के लिए जरूरी टिप्स आपको पता होने चाहिए। इससे यात्रा में परेशानी नहीं होती।
इसे भी पढ़ें-मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।