Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

खास तरह से मनाया जाता है इन स्‍थनों पर स्‍वतंत्रता दिवस

आप स्‍वतंत्रता दिवस पर वकई मजा करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बातएंगे जहां पर बेहद स्‍पेशल तरीके से स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 
Updated:- 2018-08-14, 22:13 IST
Independence day celebration in wagah border and Sabarmati ashram

हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्‍त को भारत में आजादी का उत्‍सव मनाया जाएगा। वैसे तो देश की आजादी के दिन को सेलीब्रेट करने के लिए पूरे देश भर में अलग-अलग तैयारियां चलती हैं। मगर आप स्‍वतंत्रता दिवस पर वकई मजा करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बातएंगे जहां पर बेहद स्‍पेशल तरीके से स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 

लाल किला

देश की राजधानी दिल्‍ली में मौजूद मुगलकालीन विरासत लाल किला का इतिहास बेहद रोचक है। इस इमारत को शाहजहां ने बनवाया था। शाहजहां तो इस किले में कभी रह नहीं पाया मगर आखिर में इस किले को अंग्रेजों ने मुगलों से छीन लिया था। स्‍वतंत्रता की लड़ाई जीतने के बाद भारत सरकार ने आजादी का जश्‍न लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहरा कर मनाया था। तब से अब तक हर साल आजादी के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं। शाम के समय लाल किले को लैंप्‍स से सजाया जाता है। इसके साथ ही यहां पर देश की आजादी और इतिहास के बारे में बताया जाता है। लाल किले के साथ लाहौरी गेट और दिल्‍ली गेट भी इस दिन रोशनी से जगमगाते नजर आते हैं। 

Independence day celebration in wagah border and Sabarmati ashram

वाघा बॉर्डर 

पंजाब के अमृतसर शहर से सटा हुआ यह भारत-पाक बॉर्डर का अलग ही महत्‍व है। यह महत्‍व स्‍वतंत्रता दिवस के दिन और भी बढ़ जाता है। यहां हर रोज बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है। मगर आजादी वाले दिन इस समारोह की रौनक ही कुछ और होती है। इस समारोह को देखने लोग इस दिन भारी संख्‍या में यहां आते हैं और देश भक्ति के गानों पर खूब डांस करते हैं। 

Independence day celebration in wagah border and Sabarmati ashram

साबरमती आश्रम 

दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना एक आश्रम बनाया था, जिसका नाम साबरमती आश्रम रखा गया था। यह आश्रम आज भी यहां मौजूद है। इस आश्रम में महात्‍मा गांधी ने कई प्रयोग किए थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना भी यहीं बुना था। हर साल स्‍वतंत्रता दिवस के दिन यहां पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान यहां महात्‍मा गांधी से जूड़ी चीजों और उनके बारे में बातें बताई जाती हैं। फ्लैग होस्टिंग भी होती है। 

Independence day celebration in wagah border and Sabarmati ashram

राजस्‍थान में भारत-पाक बॉर्डर 

वाघा बॉर्डर की तरह राजस्‍थान में बनी भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर भी स्‍वतंत्रता दिवस के दिन विशेष आयोजन होता है। इस बॉर्डर पर मौजूद सैनिक लोग यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं और आजादी के समय को याद करते हैं। यहां बॉर्डर को खूब सजाया जाता है और आने वाले हर आदमी को यहां मिठाइयां बाटी जाती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।