क्या आपने भंडारदरा का नाम सुना है, दोस्तों के साथ बनाएं ट्रैकिंग का प्लान

अगर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि महाराष्ट्र में एक एसी जगह है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए जा सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि हर दिन ऑफिस जाने की वजह से लोग अपने काम से बोर हो जाते हैं। वह कुछ अलग करना चाहते हैं, इसलिए अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग का प्लान करते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के ट्रैकिंग प्लेस भंडारदरा की विस्तार से जानकारी देंगे।
कहां हैं भंडारदारा?

यह महाराष्ट्र का एक छोटा सा गांव है, जहां हर साल लाखों की संख्या में लोग ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। यह महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर जिले में स्थित एक गांव है। ये जगह विल्सन बांध और आर्थर झील के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि यहां का सुंदर नजारा देखने के बाद आपको वहां से वापस आने का मन नहीं होगा। (मुंबई की इन जगहों पर जाएं घूमने)
आप अपना पूरा दिन पानी की कल-कल ध्वनि, पक्षियों की चहचहाहट और झरने को देखते हुए बिता सकते हैं। आर्थर झील को ही भंडारदरा झील भी कहा जाता है। ये जगह घने जंगलों से ढकी घुमावदार पहाड़ियों में स्थित है।
इसे भी पढ़ें- बाली ट्रिप का बजट है सिर्फ 20 हजार रुपये, इस तरह करें सस्ते में हनीमून की प्लानिंग
View this post on Instagram
कैसे पहुंचे भंडारदारा

- अगर आप मुंबई से भंडारदारा के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ट्रेन बस और बाइक से घूमने जा सकते हैं।
- अगर आप ट्रेन से घूमने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको भंडारदारा के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी।
- आप पहले मुंबई से इगतपुरी तक के लिए ट्रेन लें और इसके बाद बस या टैक्सी से आगे का सफर पूरा कर सकते हैं। आपको 150 रुपये से 200 रुपये तक में यहां के लिए टिकट मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस पैकेज के जरिए घूमने का बनाएं प्लान, एक साथ मिल रहा है इतनी जगह घूमने का मौका
भंडारदारा में ट्रैकिंग के लिए जगह

- यहां आप कलसुबाई चोटी तक ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। यह 5400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
- आप रतनगढ़ किला तक भी ट्रैकिंग कर सकते हैं। किले तक पहुंचने का रोमांचक रास्ता आपको हमेशा याद रहेगा।
- साथ ही, आप भंडारदरा कैंपिंग वैली ट्रैक भी कर सकते हैं। इसे "छाया की घाटी" के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- ऐसा किला जिसे भारत का कोई भी राजा जीत नहीं पाया, इसने 52 बार हमले को झेला है
भंडारदारा में घूमने के लिए अच्छी जगह

रंधा झरना, भंडारदरा झील, कलसुबाई चोटी, रतनगढ़ किला और भंडारदारा में कैंपिंग कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।