दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन से सफर हो जाएगा और भी आसान, जानें किन रूट्स पर इसे चलाया जाएगा

दिल्ली मेट्रो भारत में सबसे ज्यादा बिजी मेट्रो में से एक है। जहां हर दिन हजारों-लाखों लोग सफर करते हैं। कई बार दिल्ली मेट्रो यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड भी तोड़ चुका है। हर साल दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इससे आप समझ सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो के ऊपर अब लोग कितना ज्यादा निर्भर हो गए हैं। मेट्रो से सफर करना दिल्ली वासियों के लिए सस्ता और आरामदायक साधन है। भले ही इसमें कितनी भी ज्यादा भीड़ हो, लेकिन समय पर पहुंचने के लिए लोग इसका ही चुनाव करते हैं। क्योंकि, दिल्ली के ट्रैफिक से बचने का यह एकमात्र साधन है। ऐसे में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, डीएमआरसी यात्रियों के लिए गोल्डन लाइन की सुविधा लेकर आ रहा है। इस लाइन के शुरू होने के बाद दिल्ली में मेट्रो से सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली मेट्रो के गोल्डन लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गोल्डन लाइन किस रूट पर चलाई जाएगी? (Delhi Metro Golden Line Stations)

- फिलहाल मां आनंदमाई मार्ग मेट्रो स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक सुरंग बनाने का काम पूरा हुआ है। इन दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच 792 मीटर लंबी सुरंग तैयार हुई है। इस लाइन के शुरू होने के बाद जो सफर लोग 3 घंटे में पूरा करते थे, उसे 1 घंटे में पूरा करना आसान हो जाएगा।
- बल्लभगढ़, फरीदाबाद, बदरपुर, तुगलकाबाद से एयरपोर्ट टर्मिनल तीन की तरफ जाने वाले लोगों को सीधी मेट्रो नहीं मिलती है। पहले उन्हें कालका स्टेशन पहुंचना होता था, इसके बाद वह मजेंटा लाइन की मेट्रो लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल पहुंचते थे। लेकिन अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि, उन्हें सीधी मेट्रो मिल जाएगी। गोल्डन लाइन से सफर 1 घंटे में पूरा करना आसान हो जाएगा। इस मेट्रो स्टेशन की पहचानकरना भी आसान होगा।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन, हर दिन हजारों लोग करते हैं सफर
- बल्लभगढ़ से अब यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे यात्री केवल एक मेट्रो लेंगे और सीधा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगें। इस लाइन पर कुल 15 स्टेशन हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस लाइन पर मेट्रो सेवा साल 2026 के शुरुआत में शुरू हो सकती है। इसमें इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन की भी सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा और गहरा मेट्रो स्टेशन कौन सा है, जानें यहां से कितने रूट्स के लिए निकलती है ट्रेन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।