Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:00 AM IST

ट्रेन में लंबे सफर के लिए CC या EC कोच में से क्या है बेस्ट, जानें कैसे यह एक दूसरे से अलग हैं?

हर ट्रेन में एक जैसे कोच नहीं होते, इसलिए यात्रियों को उन्हें समझने में कन्फ्यूजन होती है। कई ट्रेनों में आपको चेयर कार जैसी सीटें भी देखने को मिलेंगी।
Updated:- 2026-04-05, 09:52 IST
cc vs ec in train which is better for long journey

ट्रेन के किस कोच में टिकट बुक करवाया जाए, अक्सर पहली बार यात्रा करने वाले लोगों को यह चयन करने में दिक्कत होती है। अधिकतर ट्रेनों में S1, S2, A1 और A2 जैसे कोच ही देखने को मिलते हैं, लेकिन CC और EC कोच बहुत कम होते हैं। ऐसे में इन कोच में कैसी सीटें होती हैं और क्या सुविधाएं मिलेंगी, लोग इसके बारे में समझ नहीं पाते। इस तरह के कोच खोजने में भी यात्रियों को दिक्कत होती है, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसे कोच में कभी सफर नहीं किया। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस कोच के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। दोनों कोच में कौन सा कोच बेस्ट है और क्या सुविधाएं मिलती हैं, आप यहां समझ पाएंगी।

CC vs EC दोनों में क्या है बेस्ट?

  • CC कोच में सीटें आपको केवल बैठने की मिलती हैं। इन ट्रेनों में आप लेट कर सफर नहीं कर सकतीं। इसमें एक लाइन में आपको 2 सीटें और दूसरी लाइन में 3 सीटों का जोड़ा देखने को मिलेगा। इसमें स्पेस भी कम होता है और सीटें ज्यादा चौड़ी भी नहीं होती।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि इस कोच में एसी नहीं लगा होता। खिड़कियां खुलने वाली होती है, जिसे आप हवा के लिए खोल सकती हैं।
  • सीटें भी आपको ज्यादा आरामदायक नहीं लगेंगी।
  • यह कोच कम दूरी के सफर के लिए बेस्ट है। 3 से 4 घंटे की दूरी आप ऐसे कोच में कर सकती हैं।
  • इस कोच का टिकट प्राइस भी दूसरी कोच के मुकबले कम होता है।
  • अगर आपका बजट कम है और सफर ज्यादा लंबा नहीं है, तो इस कोच में टिकट बुक कर सकती हैं।

train coach types

EC कोच कैसा होता है?

  • इसमें आपको 3 सीटों का जोड़ा देखने को नहीं मिलेगा। दोनों तरफ आपको 2-2 सीटों के जोड़े नजर आएंगे।
  • इस कोच की सीटें आपको CC कोच के मुकाबले ज्यादा चौड़ी और आरामदायक लगेंगी।
  • इसमें खिड़की नहीं खोल सकते, क्योंकि यह पूरी तरह से एसी कोच होता है।
  • इसमें लेग स्पेस भी ज्यादा होता है, तो आप पैर फैला पाती हैं।
  • ध्यान रखें कि यह कोच भी बैठने वाला ही होता है, इसमें भी आप लेटकर यात्रा नहीं कर सकती।
  • इस कोच में सीटों के बीच स्पेस CC के मुकाबले ज्यादा होता है, इसलिए आपको सीटों के बीच खाली-खाली नहीं लगेगा।
  • इस कोच में आपको शांती भी लगेगी, क्योंकि शीशे बंद होने की वजह से बाहर का शोर अंदर नहीं आता।
  • 6 से 7 घंटे का सफर आप इस कोच में कर सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि इस कोच का प्राइस ज्यादा होता है। आपको 300 से 500 रुपये तक देने पड़ते हैं।

CC coach features

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।