बॉयफ्रेंड ने खोले बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट हिना खान के कुछ राज

टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की contestant हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से जानिए कि उन्हें क्या खाना पसंद है और कहां घूमना पसंद है?
हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का कहना है कि वो काफी ईमानदारी से बिग बॉस 11 का खेल खेल रही हैं। यही वजह है कि उन्हें लगता है कि हिना खान जरूर विजेता बननी चाहिए। यूं तो हिना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी negative माहौल है लेकिन रॉकी, हिना खान के साथ काफी लंबे समय से साथ रह चुके हैं और उनका कहना है कि हिना बहुत ही ईमानदारी के साथ अपनी जिंदगी में तमाम काम करती हैं।
इसके अलावा रॉकी ने हिना से जुड़ी कई खास बातें शेयर की जैसे उन्हें कहां घूमना पसंद है? और ऐसा क्या है जो हिना को गिफ्ट के रूप में बहुत ज्यादा पसंद आता है?
Image Courtesy: I.ytimg.com
गोवा ट्रिप रहेगा हमेशा यादगार
रॉकी बताते हैं कि उनके रिश्ते को अब लगभग कई साल हो चुके हैं। इस दौरान दोनों साथ में कई जगहों पर घूमने गए हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा जो जगह पसंद है और जो उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी, वह है गोवा ट्रिप। चूंकि इस दौरान वह और हिना दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आए थे और दोनों को एक-दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिला था। दोनों ने खूब एंजॉय किया था। दोनों ने काफी सारी तस्वीरें ली थीं और खूब सारा वक्त साथ बिताया था। रॉकी कहते हैं कि भले ही हम दुनियाभर की सैर क्यों न कर लें लेकिन गोवा ट्रिप हमेशा याद रहेगा।
रॉकी ने यह भी बताया कि हिना को शॉपिंग से ज्यादा साथ में टाइम इस्पेंड करना ज्यादा अच्छा लगता है और वे लोग जब भी मिलते हैं तो खूब बातें करते हैं।
Read More: बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले जानिए हिना खान कहां-कहां कर चुकी हैं ट्रेवल
Image Courtesy: I.ytimg.com
हिना को इससे है बहुत ज्यादा लव
रॉकी बताते हैं कि हिना के बारे में कम लोगों को ही यह जानकारी होगी कि हिना को कॉफी पीने का बहुत शौक है और वह भी रॉकी के साथ। हिना लगभग हर दिन कॉफी पीती ही हैं। रॉकी का कहना हैं कि अभी जब मैं बिग बॉस के घर में भी गया था तो उन्होंने मुझे कॉफी ही भेजी। इसकी वजह यही है कि हम दोनों के बीच कॉफी का प्यार बहुत कॉमन है। ऐसा कोई दिन या ऐसी कोई शाम नहीं होती है, जब हम दोनों मुंबई में एक कप कॉफी के लिए कहीं बाहर न जाएं या कॉफी के लिए वक्त ना निकालें।
रॉकी कहते हैं, “ऐसा नहीं है कि हम दोनों की कॉफी को लेकर कोई खास पसंद है। बस हम उस पल को जीने में यकीन रखते हैं और वही हमारे लिए खास बात हो जाती है।“
Read More: क्यों पसंद है टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ को गोवा?
हिना की सलाह का रॉकी ने किया रिप्लाई
रॉकी बताते हैं कि हिना बहुत ईमानदार हैं और उनके मन में किसी के लिए भी कोई बात नहीं रहती है इसलिए वह मुंह पर सभी को अपनी बात कह जाती हैं। हिना को परफेक्शन चाहिए तो इसमें बुराई क्या है? वह जिस माहौल में पली बढ़ी हैं वहां काफी परफेक्शन के साथ जिंदगी जी जाती है इसलिए वह अपने कपड़ों को लेकर भी ध्यान रखती हैं। इसमें मुझे नहीं लगता कि कोई बुराई है। चूंकि जिस इंडस्ट्री में हम हैं, इन बातों का ध्यान तो रखना ही चाहिए। ऐसे में अगर उन्होंने मुझे जैकेट रिपीट ना करने की सलाह दी है तो मुझे इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती। उनका हक है, वह मुझे कुछ भी कह सकती हैं। फिटनेस को लेकर भी वह सजग रहती हैं और खाने-पीने को लेकर भी वह अलर्ट रहती हैं। वर्कआउट करने में भी वह कभी पीछे नहीं रहतीं। यह तो अच्छी ही बात है।
Image Courtesy: I.ytimg.com
हिना की इस आदत के दीवाने हैं रॉकी
रॉकी बताते हैं कि हिना बहुत केयरिंग हैं। वह हर मौक़े पर आपको स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। हर मौक़े पर उनके लिए कुछ न कुछ नया प्लान करती रहती हैं। उनके लिए रिश्तों की बहुत अहमियत है और मैं यह कहने में कोई गुरेज नहीं करता कि वह एक अच्छी बहू, बेटी और हमसफर हैं। रॉकी कहते हैं कि वह बहुत केयरिंग भी हैं। चूंकि जो बातें रॉकी भूल भी जायें, हिना को याद रहती हैं और छोटी-छोटी बातों में भी अपनापन झलक जाता है।
हिना को बहुत पसंद है यहां टाइम इस्पेंड करना
हिना के बारे में कम लोग ही जानते होंगे कि उन्हें ऑर्फनेज होम जाना बहुत पसंद है। एक बार रॉकी उन्हें बिना बताए उनके जन्मदिन पर उन्हें लेकर गये थे तो हिना काफी इमोशनल हो गयी थीं क्योंकि वह जब शूट करती रहती थीं तो उन्हें कभी जाने का मौका नहीं मिलता था। लेकिन जब वह उस दिन गयी थीं तो काफी खुश हो गयी थीं। उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी का यह बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।