Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:57 AM IST

IRCTC और RailOne ऐप के फायदे जान लें, रोज सफर करती हैं तो हो सकता है हजारों रुपये का फायदा

IRCTC ऐप की खास बात यह है कि इससे टिकट बुक करना यात्रियों को सबसे ज्यादा आसान लगता है। इसमें ट्रेन सिलेक्ट करने और तारीख चुनने में परेशानी नहीं होती, इसलिए लोग दूसरी ऐप की तरफ शिप्ट नहीं हो रहे।
Updated:- 2026-06-01, 13:07 IST
benefits of indian railway irctc and railone app an save thousands of rupees on online booking

ट्रेन से हर दिन सफर करने वाले यात्री टिकट बुकिंग को लेकर अलग-अलग ऑप्शन सर्च करते हैं। रेल वन ऐप आने के बाद अभी भी कई यात्रियों को इसपर भरोसा करने में मुश्किल आ रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रेलवे का IRCTC ऐप सबसे पहले आया था। ऐसे में जो यात्री इस ऐप का यूज कर रहे हैं, वह रेलवन ऐप को यूज करने के बारे में नहीं सोच रहे। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें इस ऐप के फायदे के बारे में नहीं पता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों ऐप के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।

रेलवन ऐप के फायदे

जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उन्हें एक बार रेलवन ऐप से भी एक बार यात्रा प्लान करने का सोचना चाहिए। इस ऐप की खास बात यह है कि इसे डाउनलोड करने के बाद आपको फोन में दूसरे ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी। RailOne ज्यादा बेहतर और मॉडर्न ऑप्शन है, क्योंक इसमें आपको टिकट बुक करने के साथ-साथ अलग-अलग सुविधाएं भी देखने को मिल जाती है। इसमें आप लाइव ट्रेन स्टेटस देख सकती हैं और जनरल टिकट भी बुक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया RailOne सुपर ऐप, टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक..यात्री को मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

RailOne vs IRCTC comparison

किस ऐप से टिकट बुक करना ज्यादा फायदेमंद है?

यात्री ध्यान रखें कि दोनों ही ऐप में टिकट का किराया सेम होता है., लेकिन कुछ ऑनलाइन ऐप्स टिकट की पेमेंट उनके ऐप से करने पर डिस्काउंट देती है, इसलिए आप इसका फायदा उठा सकती हैं। UPI, डेबिट कार्ड या वॉलेट पेमेंट पर बैंक ऑर्फस देखने को मिलते हैं, इसलिए कैशबैक या डिस्काउंट कूपन का फायदा आप उठा सकती हैं।

  • अगर आप दोनों ऐप में फायदा ढूंढ रही हैं, तो आपको IRCTC फायदे का सौदा लग सकता है।
  • Tatkal टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का IRCTC ऐप ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है, क्योंकि आप आसानी से टिकट कुछ सेकेंड्स में बुक कर सकती हैं।
  • इसका यूज लंबे समय से हो रहा है, इसलिए यात्री इसपर ज्यादा भरोसा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:1 जुलाई से तत्काल ट्रेन टिकट को लेकर बदल गए नियम, अब ये लोग नहीं कर पाएंगे बुक

railway PNR status check

  • RailOne में एक ही जगह कई सुविधाएं मिलती हैं, जैसे ऑल-इन-वन स्मार्ट रेलवे ऑप्शन सर्च कर रही हैं, तो इसे चुनना बेहतर हो सकता है।
  • रेलवन ऐप में आपको लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR चेक, प्लेटफॉर्म जानकारी, शिकायत दर्ज करना और फूड ऑर्डर का ऑप्शन भी मिलता है।
  • कैंसिलेशन और रिफंड के लिए IRCTC को यात्री ज्यादा अच्छा मानते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit  IRCTC OFFICIAL,RAILONE

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।